रविवार, मार्च 8, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
8th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

प्रथम नयार घाटी एडवेंचर फेस्टिवल का मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने किया उद्घाटन, बिलखेत में किया गया राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्रतियोगिता का शुभारम्भ

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 19, 2020 8:16 अपराह्न
  • लगभग 27 करोड़ रूपये की कल्जीखाल विकासखण्ड की पेयजल योजना का लोकार्पण।
  • नयार घाटी में पैराग्लाइडिंग का प्रशिक्षण केन्द्र खोला जायेगा-मुख्यमंत्री
  • नयार घाटी एडवेंचर फेस्टिवल का आयोजन हर साल किया जायेगा-मुख्यमंत्री
  • जनपद पौड़ी में पहला ए.एल.एस एम्बुलेंस वाहन का विधिवत लोकार्पण किया।
  • फेस्टिवल में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, सांसद तीरथ सिंह रावत,उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धनसिंह रावत एवं जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने हॉट एयर बेलून का लिया आनंद।

देहरादून : सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज जनपद के सतपुली के समीप बिलखेत में प्रथम नयार घाटी एडवेंचर फेस्टिवल का उद्घाटन एवं राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने 26 करोड़ 83 लाख 64 हजार रूपये की कल्जीखाल विकासखण्ड की चिनवाड़ी डांडा ग्राम समूह पंम्पिग पेयजल योजना का लोकार्पण तथा विधान सभा लैसडोन के रथवाढाब में मन्दाल नदी पर 200 मीटर स्पान प्रीस्ट्रेस आर.सी.सी मोटर सेतु(पहुंच मार्ग सहित) लागत 1845.50 लाख व विधान सभा पौडी में बौसाल – भेटी मोटर मार्ग किमी 1 में नयार नदी पर 60 मीटर स्पान स्टील ट्रस मोटर सेतु के निर्माण कार्य लागत 586.92 लाख का विधिवत शिलान्यास किया। वही। जिलाधिकारी के कुशल नेतृत्व से खनन न्यास से जनपद में क्रय की गई एएलएस एम्बुलेंस का मुख्यमंत्री ने विधिवत लोकार्पण किया। पेयजल योजना का लाभ 59 राजस्व ग्रामों, 19 ग्राम पंचायतों एवं 68 बस्तियों को मिलेगा। इसका स्रोत नयार नदी है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि नयार घाटी में पैराग्लाइडिंग का प्रशिक्षण केन्द्र खोला जायेगा। इसके लिए उन्होंने जिलाधिकारी पौड़ी को जमीन ढ़ूढने के निर्देश दिये। नयार घाटी एडवेंचर फेस्टिवल का आयोजन हर साल किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिलखेत में स्कूल का सौन्दर्यीकरण किया जायेगा। द्वारीखाल में खेल के मैदान का समतलीकरण किया जायेगा।

  • उत्तराखण्ड में साहसिक खेलों के लिए पर्याप्त संभावनाएं

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि 19 से 22 नवम्बर 2020 तक इस फेस्टिवल में अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। जिसमें पैराग्लाइंडिंग, 170 किमी की माउंटेन बाइकिंग ट्रेल रनिंग स्पर्धा एवं एंगिंलग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने अनेक राज्यों से आये प्रतियोगियों का देवभूमि उत्तराखण्ड में स्वागत किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखण्ड को प्रकृति ने सब कुछ दिया है। आज आवश्यकता है तो इन प्राकृतिक सम्पदाओं का सही तरीके से उपयोग हो। संयुक्त राष्ट्र संघ की रिपोर्ट के अनुसार पर्यटन के क्षेत्र में दुनिया में सबसे अधिक संभावनाएं एडवेंचर के क्षेत्र में है, और इसमें रोजगार की भी अपार संभावनाएं है। उत्तराखण्ड में साहसिक खेलों के लिए पर्याप्त संभावनाएं हैं। उत्तराखण्ड में पर्यटन, फिल्म, ग्रामीण क्षेत्रों के विकास एवं स्वास्थ्य सुविधाओं पर राज्य सरकार का विशेष ध्यान है। प्रत्येक जनपद में थीम बेस्ड डेस्टिनेशन विकसित किये जा रहे हैं। पूरे प्रदेशवासियों को अटल आयुष्मान योजना से आच्छादित करने वाला उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य है। इसके लिए भारत सरकार की ओर से उत्तराखण्ड को सम्मानित भी किया गया।

  • सरकार की योजनाओं की जानकारी जिलाधिकारी ब्लॉक लेबल पर जाकर देंगे

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार स्वरोजगार की दिशा में अनेक प्रयास कर रही है। इसके लिए राज्य में सीएम स्वरोजगार योजना शुरू की गई। इसके तहत 150 प्रकार के कार्यों को शामिल किये गये हैं। किसानों को 03 लाख तक का ब्याज मुक्त एवं महिला स्वयं सहायता समूहों को 05 लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण दे रही है। सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का सभी को फायदा मिले, इसके लिए सभी जिलाधिकारी ब्लॉक लेबल तक जाकर इन योजनाओं की जानकारी लोगों को देंगे। जिला स्तरीय उच्च अधिकारी ब्लॉक लेबल पर जाकर सरकार की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करेंगे। सीएम हैल्पलाईन नम्बर 1905 पर 65 प्रतिशत लोगों की समस्याओं का समाधान हो रहा है। सीएम डेशबोर्ड की गतिविधियों की लोगों को भी जानकारी रहे, इसके लिए अगले माह सीएम डेशबोर्ड जनता के लिए खोला जायेगा।

  • विकास के लिए पुरूषों एवं महिलाओं का समान रूप से आगे बढ़ना जरूरी

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि किसी भी देश, प्रदेश व समाज के विकास के लिए पुरूषों एवं महिलाओं का समान रूप से आगे बढ़ना जरूरी है। प्रदेश का सर्वांगीण विकास तभी होता है, जब ग्रामीण क्षेत्रों में भी तीव्र गति से विकास हो। राज्य सरकार ने कल कैबिनेट में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया, उत्तराखण्ड में पति की सम्पति में महिलाओं का सह अधिकार मिले ताकि उन्हें भी सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए लोन लेने में कोई परेशानी न हो। हमें अपने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना होगा। इन उत्पादों को अपग्रेड करना होगा और व्यावसायिक गुण विकसित करने होंगे।

  • आगामी तीन साल में माँ बहिनों के सिर से घास की गठरी का उतारेंगे बोझ

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि जिस प्रकार आज हर घर में गैस का सिलेण्डर पहुंच रहा है उसी तरह 30 किलो घास की गठरी भी तीन साल में हर घर तक पहुंचाने की व्यवस्था किये जाने के निर्देश अधिकारियों को दिये गए हैं। उन्होंने कहा कि आज घास लेने के लिये जहां हमारी माँ बहिने जगंल या अन्य स्थानों पर जाती है तो उन्हें पहाड़ी से गिरने, जंगली जानवरों का एवं नदी में बहने का खतरा बना रहता है। हम उन्हें इन खतरों से भी बचायेंगे तथा घास की व्यवस्था उनके आंगन तक उपलब्ध करायेंगे।

  • कृषि के क्षेत्र में राज्य सरकार ने साढ़े तीन वर्षों 100 से अधिक निर्णय लिये

कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व में पिछले साढ़े तीन साल में कृषि के क्षेत्र में 100 से अधिक निर्णय लिये। 2017 में राज्य सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री जी का सपना था कि प्रत्येक न्याय पंचायत में एक-एक फार्म मशनरी बैंक हो। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आशीर्वाद से सभी 670 स्थापित किये गये। किसानों को 80 प्रतिशत सब्सिडी पर कृषि यंत्र दिये गये। इन तीन सालों में इन मशीनों की सहायता से राज्य में कृषि उत्पादकता में वृद्धि हुई। भारत सरकार द्वारा कृषि कर्मणा पुरस्कार से उत्तराखण्ड को सम्मानित किया गया। भारत सरकार ने हमारे परम्परागत बीजों को मान्यता दी है। अब इन बीजों पर भी 50 प्रतिशत सब्सिडी किसानों को मिलेगी। उत्तराखण्ड में ऑगर्निक उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए 6400 कलस्टर स्वीकृत हुए हैं। 15 हजार कलस्टर की सैद्धांतिक स्वीकृति मिली है। प्रधानमंत्री जी ने कहा कि उत्तराखण्ड को ऑगर्निक स्टेट के रूप में विकसित किया जाय।

गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने भ्रष्टाचार मुक्त तथा जीरो टॉलरेंस सरकार के कार्यों को सराहनीय बताया। कहा कि केंद्र और उत्तराखंड सरकार ने उज्जवला योजना से राज्य के शत प्रतिशत घरों को रसोई गैस से आच्छादित किया है। यही नहीं केंद्र सरकार की भारत आयुष्मान योजना को प्रदेश की त्रिवेंद्र सरकार ने अटल आयुष्मान योजना से लोगों को पांच लाख रूपये तक का स्वास्थ्य बीमा करवाया है। उन्होंने प्रधानमंत्री की दूरदर्शी योजनाओं की जमकर सराहना की। कहा कि प्रधानमंत्री ने जल शक्ति मंत्रालय का गठन कर देश के विकास में मील का पत्थर स्थपित किया है। इसी तर्ज पर राज्य सरकार ने हर घर नल-नल में जल योजना के तहत मात्र एक रूपये में पानी का कनेक्शन देकर प्रधानमंत्री की योजना को एक कदम और आगे बढ़ाया है। उन्होंने कोट ब्लाक के सीता माता जन्म स्थली को देवप्रयाग तक के क्षेत्र को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने पर जोर दिया। कहा कि रिवर्स पलायन पर राज्य सरकार ने बेहतर कार्य किया है। उन्होंने जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के कार्यों की भी सराहना की।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि उत्तरकाशी, चमोली और रूद्रप्रयाग की ही तर्ज पर अब पौड़ी जिले में भी पर्यटकों की आवाहाजी शुरू होगी। कोविड काल के बाद लैंसडोन में एक लाख 52 हजार पर्यटक आये। जबकि पौड़ी शहर में 88 हजार, श्रीनगर में 2 लाख 22 हजार तथा स्वर्गाश्रम में 4 लाख 92 हजार पर्यटक आये। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कई अहम फैसले सरकार ने लिए हैं। जिसमें पहला निणर्य राज्य के सैनिकों के शहीद होने पर एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी, दूसरा महिलाओं को मालिकाना हक दिये जाने, तीसरा डिग्री और विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले करीब 4 लाख से अधिक युवाओं को निशुल्क वाई-फाई की सुविधा, तथा चैथा किसानों के हित में एक से पांच लाख रूपये तक का शून्य ब्याज पर ऋण देने की योजना शामिल है। कहा कि त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार ने गांवों को भी भ्रष्टाचार और भयमुक्त करने के लिए एक टोल फ्री नंबर लॉन्च करने वाली है। जिससे कि शरारती तत्वों के खिलाफ एक फोन के माध्यम से ही कार्यवाही की जा सकेगी।

पौड़ी विधायक मुकेश सिह कोली ने कहा कि मुख्यमंत्री की दूरदर्शी योजना से कोट ब्लाक के माता सीता मंदिर को पयर्टन सर्किट के रूप में विकसित किया जाएगा। कहा कि मुख्यमंत्री जी ने माता सीता का भव्य मंदिर निर्माण की घोषणा की थी। जो कि शीघ्र ही पूरी भी होगी। कहा कि मुख्यमंत्री जी ने असवालस्यूं पट्टी के बौंसाल पुल निर्माण को हरी झंडी दे दी है। कहा कि आगामी डेढ़ वर्ष में ही बौंसाल का पुल बना दिया जाएगा। पुल निर्माण के लिए मुख्यमंत्री जी ने पूरा पैसा जारी कर दिया है। श्रीघ ही मुख्यमंत्री बौंसाल पुल का शिलान्यास करेंगे। उन्होंने कहा कि बहुप्रतीक्षित ल्वाली झील का भी निर्माण पूरा किया जाएगा। जिससे कि पौड़ी के साथ-साथ पायर्टन को क्षेत्र में नये नये रोजगार प्राप्त होंगे। कहा कि दिसम्बर माह तक ल्वाली झील का निर्माण पूरा कर उसे जनता के सर्मपित किया जाएगा।

वहीं जिलाध्यक्ष भाजपा पौड़ी संपत सिंह रावत, ब्लाॅक प्रमुख बीना राणा, ग्रुप कैप्टन आलोक चटर्जी ने भी आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरकार की उपलब्धि बताई। मंच का संचालन गणेश खुगशाल गणी ने किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल, एसएसपी पी. रेणुका देवी, मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगाई, एसीपी प्रदीप राय, नगर पालिाक अध्यक्ष यशपाल बेनाम, ब्लाक प्रमुख बीना राणा, महेन्द्र सिह राणा, ग्राम प्रधान सुमित्रा देवी, उपजिलाधिकारी एस.एस राणा, अपर्णा ढौडियाल, सीओ वंदना वर्मा, एपीडी सुनील कुमार, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, जिला पर्यटन विकास अधिकारी/साहसिक खेल अधिकारी खुशाल सिह नेगी, हो.ए.सचिव अजय सतेजा, हासा के विनय कुमार, मयंक घिल्डियाल, अजय कण्डारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, खेल प्रेमी एवं प्रतिभागी व ग्रामीण उपस्थित थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख, सहस्त्रधारा रोड व एकता विहार में अवैध निर्माण किया गया सील, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा – प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ अपनाई जा रही है जीरो टॉलरेंस की नीति
  • पांच लोगों को मिला भारत की नागरिकता का प्रमाणपत्र, गृहमंत्री अमित शाह बोले – जो देश का नागरिक नहीं उसे बाहर करेंगे, हरिद्वार में जनसभा को किया संबोधित, सीएम धामी के प्रयासों को सराहा
  • सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौन्दर्यकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक, नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमलताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार
  • डीएम प्रशांत आर्य ने फॉर्मर रजिस्ट्री की धीमी प्रगति पर जताई कड़ी नाराजगी; कृषि विभाग के कार्मिकों के वेतन आहरण पर रोक लगाने के दिए निर्देश
  • हरिद्वार यूनिवर्सिटी में “फार्मा अन्वेषण” का आयोजन, छात्रों के मॉडल और प्रोजेक्ट ने बटोरी सराहना, मुख्य अतिथि ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन
  • टिहरी लेक फेस्टिवल फुटबॉल टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले, करियप्पा फुटबॉल टूर्नामेंट में हरियाणा एफसी की जीत
  • 94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें, श्री गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें
  • चंपावत के अनुज पंत ने UPSC में हासिल की 69वीं रैंक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फोन कर दी बधाई
  • केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को हरिद्वार में ‘जन-जन की सरकार : चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग, कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन की सभी तैयारियाँ पूर्ण
  • उत्तराखंड : पूर्व सैनिकों की चार सूत्री मांगों को लेकर 11 मार्च को जंतर-मंतर पर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.