उत्तरकाशी (कीर्तिनिधी सजवाण): पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी पंकज भट्ट के दिशानिर्देशन मे कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु आमजन को जागरुक करने के उद्देश्य से चलाये जा रहे March with Mask प्रोग्राम के तहत थानाध्यक्ष कोतवाली के दिशा-निर्देश पर डुंडा पुलिस के जवानों द्वारा रमन बिष्ट चौकी प्रभारी डुंडा के नेतृत्व में डुंडा बाजार मे फ्लैग मार्च/जनजागरुकता रैली निकालकर आमजन को कोविड़-19 के संक्रमण से रोकथाम हेतु मास्क का प्रयोग, सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करने एवं सैनेटाईजर का प्रयोग करने तथा इनके फायदों व अन्य सावधानियों के सम्बन्ध मे जागरुक किया गया,इस दौरान पुलिस कर्मियो द्वारा आम जन को मास्क/पम्पलेट भी वितरित किये गए। उक्त कार्यक्रम के दौरान पुलिस द्वारा लोगों को जागरुक करने हेतु विभिन्न स्थानों पर कोविड़ जनजागरुकता फ्लेक्सी/बैनर भी लगाये गये।





Discussion about this post