शनिवार, मार्च 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

रंगोली के माध्यम से दीपावली पे नज़र आये पुरानी पेंशन के रंग, विश्व मानवाधिकार दिवस पर पुनः होगी पुरानी पेंशन बहाली की मांग

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 17, 2020 5:43 अपराह्न

कोटद्वार । राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के बैनर तले दीपावली के अवसर पर चलाये गए जागरूकता अभियान के तहत रंगोली कार्यक्रम जिसमें सम्पूर्ण देश से लोगो ने खुलकर विभिन्न रंगोलियों के माध्यम से पुरानी पेंशन की बहाली की मांग को जनता और सरकार के सामने रखा। पुरानी पेंशन की बहाली की मांग लगातार विभिन्न कार्यक्रमो के माध्यम से, विभिन्न अवसरों पर लगातार राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा द्वारा पुरानी पेंशन बहाली के माध्यम से सरकारों तक पहुंचाया जा रहा है। सभी के लिए भविष्य के रास्ते यही से खुलेंगे चाहे वह सत्ता हो या विपक्ष।

प्रदेश अध्यक्ष अनिल बडोनी ने समस्त कर्मचारियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज कर्मचारी दिवाली मना रहे हैं। लेकिन भविष्य की दिवाली तो पुरानी पेंशन की बहाली से ही सम्भव है। सरकार से इस दिवाली निवेदन है कि पुरानी पेंशन को बहाल कर कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा का हक़ प्रदान करें।

प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल ने दिवाली पर पुरानी पेंशन रंगोली कार्यक्रम के लिए प्रदेश के समस्त कार्मिकों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा की पुरानी पेंशन के सँघर्ष को ईमानदारी से राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा द्वारा निरन्तर गति दी जा रही है। 10 दिसम्बर विश्व मानवाधिकार दिवस पर प्रदेश के समस्त जिलाधिकारियों व उपजिलाधिकारियों को राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के सदस्यों द्वारा ज्ञापन दिया जाना है। जिसके लिए प्रदेशस्तरीय रूपरेखा तैयार कर ली गयी है।

प्रदेश उपाध्यक्ष योगिता ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चे के द्वारा पुरानी पेंशन की सँघर्ष व जनजागरूकता लगातार जारी है। आने वाले 10 दिसम्बर को मानवाधिकार दिवस पर कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा पुरानी पेंशन को बहाल करने की मांग की जाएगी। प्रदेश में 2005 से कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना को बंद कर दिया गया है। जिसके बाद एक नई पेंशन योजना लागू की गई है जिसमे सेवानिवृत्त होने के बाद कर्मचारियो को 1000 रु प्रतिमाह से भी कम पेंशन मिल रही है ।जिससे गुज़ारे की बात सोचना भी हास्यास्पद है। ऐसी स्थिति में कर्मचारियों को छोड़ देने के बाद सरकार 15 सालों से कोई सुध नही ली है। कर्मचारियों का कहना है कि पुरानी पेंशन का मुद्दा सत्ता और कर्मचारियों दोनो के लिए निर्णायक सिद्ध होगा।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पांच लोगों को मिला भारत की नागरिकता का प्रमाणपत्र, गृहमंत्री अमित शाह बोले – जो देश का नागरिक नहीं उसे बाहर करेंगे, हरिद्वार में जनसभा को किया संबोधित, सीएम धामी के प्रयासों को सराहा
  • सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौन्दर्यकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक, नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमलताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार
  • डीएम प्रशांत आर्य ने फॉर्मर रजिस्ट्री की धीमी प्रगति पर जताई कड़ी नाराजगी; कृषि विभाग के कार्मिकों के वेतन आहरण पर रोक लगाने के दिए निर्देश
  • हरिद्वार यूनिवर्सिटी में “फार्मा अन्वेषण” का आयोजन, छात्रों के मॉडल और प्रोजेक्ट ने बटोरी सराहना, मुख्य अतिथि ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन
  • टिहरी लेक फेस्टिवल फुटबॉल टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले, करियप्पा फुटबॉल टूर्नामेंट में हरियाणा एफसी की जीत
  • 94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें, श्री गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें
  • चंपावत के अनुज पंत ने UPSC में हासिल की 69वीं रैंक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फोन कर दी बधाई
  • केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को हरिद्वार में ‘जन-जन की सरकार : चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग, कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन की सभी तैयारियाँ पूर्ण
  • उत्तराखंड : पूर्व सैनिकों की चार सूत्री मांगों को लेकर 11 मार्च को जंतर-मंतर पर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन
  • भारी मालवाहक वाहनों का गैरसैण क्षेत्र में रहेगा प्रतिबंध
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.