पौड़ी : राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर आज जिला सूचना कार्यालय परिसर में जनपद के वरिष्ठ पत्रकार गणेश खुगशाल गणी को जिला सूचना अधिकारी बद्री चन्द नेगी एवं वरिष्ठ पत्रकार गुरूवेन्द्र सिह नेगी ने अंगवस्त एवं प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया।

जिला सूचना अधिकारी बद्री चन्द नेगी ने कहा कि साहित के धनी गणेश खुगशाल हमारी संस्कृति एवं विरासत को संवार कर धाद मासिक पत्रिका के माध्यम से समाज को जागृत करने में अपना अहम योगदान देते आ रहे है। कहा कि हमारी पारंपरिक गढ़वाली बोली जो आधुनिक दौर में लोगों के जुबान से विसरते जा रही है। जिसे आज के समाज में जीवंत बनाये रखने में अपना अमुल्य योगदान देते आ रहे है। उनकी निर्वाद रूप से प्रकाशित हो रही धाद पत्रिका हम सभी पहाड़ वासियों के लिए एक सीख है। साहित्य के धनी गणेश खुगशाल को इस अतुल्यनीय कार्य के लिए उन्होने बधाई एवं शुभकामनाऐं दी। इस अवसर पर पत्रकार प्रतिनिधि अनिल बहुगुणा, दीपक बडथ्वाल, मुकेश बछेती, कुलदीप बिष्ट, सिद्धान्त उनियाल, मुकेश सिंह, आलोक रावत सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।




Discussion about this post