शनिवार, मार्च 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कोरोना की दूसरी वेब का नहीं किया जाना चाहिए इंतजार, बल्कि इसके लिए अभी से बरते अधिकाधिक सावधानी – एम्स निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर रवि कांत

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 16, 2020 5:18 अपराह्न

ऋषिकेश : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश कोविड-19 कम्युनिटी टास्क फोर्स के तहत शहर के विभिन्न हिस्सों में लोगों को निशुल्क मास्क वितरित किए गए। जिसके तहत करीब 600 लोगों को मास्क बांटे गए। कार्यक्रम में नगर क्षेत्र की विभिन्न सामाजिक व स्वयंसेवी संगठनों के सदस्यों ने प्रतिभाग किया।

एम्स निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर रवि कांत की देखरेख में कोविड19 टास्क फोर्स द्वारा मास्क बैंक की ओर से सर्वहारानगर आदि इलाकों में निशुल्क मास्क वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बताया गया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मलिन बस्तियों में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग व जरुरतमंद लोगों ,जो कि​ कोरोना वायरस संक्रमण से रोकथाम के लिए मास्क खरीदने में सक्षम नहीं हैं, ऐसे लोगों तक मास्क उपलब्ध कराना है।

इस अवसर पर अपने संदेश में एम्स निदेशक पद्मश्री प्रो. रवि कांत ने कहा कि कोरोना की दूसरी वेब का इंतजार नहीं किया जाना चाहिए, बल्कि इसके लिए अभी से अधिकाधिक सावधानी बरती जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि जनमानस को कपड़े के मास्क का उपयोग करना चाहिए, क्योंकि ऐसे मास्क को धोने के बाद इस्तेमाल में लाया जा सकता है। एम्स निदेशक प्रो. रवि कांत जी ने आगाह किया कि कभी भी कोरोना संक्रमण के केस बढ़ सकते हैं, लिहाजा सावधानी के साथ साथ आवश्यक दिशा निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें।

संस्थान की कोविड19 कम्युनिटी टास्क फोर्स की साइंटिफिक चेयरपर्सन डा. रंजीता कुमारी की अगुवाई में कम्युनिटी टास्क फोर्स के सदस्यों द्वारा स्थानीय नागरिकों को बताया गया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क पहनना और एक दूसरे से 2 गज की दूरी बनाए रखना जरूरी है।

एम्स आउटरीच सेल के नोडल ऑफिसर डा. संतोष कुमार ने बताया कि अभियान के तहत मास्क विहीन लोगों का घर- घर जाकर निशुल्क मास्क बांटे गए, साथ ही क्षेत्रीय जनता से अपील की गई कि जब भी वह अपने घरों से बाहर सार्वजनिक स्थानों पर निकलें तो मास्क लगाकर अवश्य निकलें, जिससे कोविड19 संक्रमण के खतरे को कम किया जा सके। साथ ही नागरिकों से अन्य लोगों को भी नियमिततौर पर मास्क लगाने के लिए प्रेरित करने को कहा गया।

गौरतलब है कि एम्स ऋषिकेश की ओर से बीते माह 24 अक्टूबर को त्रिवेणीघाट में कोरोना वायरस से लड़ने के लिए मास्क बैंक की शुरुआत की गई थी, जिसमें विभिन्न संस्थाओं द्वारा मास्क दान किए गए। ऐसी संस्थाओं में मुख्यरूप से रोटरी क्लब सेंट्रल, स्वयं सेवी संगठन श्रंखला की ओर से मास्क दान किए गए। कार्यक्रम में एम्स ऋषिकेश के कम्युनिटी टास्क फोर्स के सदस्यों के अलावा रोटरी क्लब सेंट्रल, श्रंखला संस्था के संस्थापक विकास, सामाजिक कार्यकर्ता नवीन मोहन,रजनीश शर्मा, हिमांशु, त्रिलोक सिंह, संजीव मखीजा, मयंक जुगरान, गजेंद्र सिंह राजपूत, अनुपम गुप्ता आदि मौजूद थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पांच लोगों को मिला भारत की नागरिकता का प्रमाणपत्र, गृहमंत्री अमित शाह बोले – जो देश का नागरिक नहीं उसे बाहर करेंगे, हरिद्वार में जनसभा को किया संबोधित, सीएम धामी के प्रयासों को सराहा
  • सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौन्दर्यकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक, नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमलताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार
  • डीएम प्रशांत आर्य ने फॉर्मर रजिस्ट्री की धीमी प्रगति पर जताई कड़ी नाराजगी; कृषि विभाग के कार्मिकों के वेतन आहरण पर रोक लगाने के दिए निर्देश
  • हरिद्वार यूनिवर्सिटी में “फार्मा अन्वेषण” का आयोजन, छात्रों के मॉडल और प्रोजेक्ट ने बटोरी सराहना, मुख्य अतिथि ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन
  • टिहरी लेक फेस्टिवल फुटबॉल टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले, करियप्पा फुटबॉल टूर्नामेंट में हरियाणा एफसी की जीत
  • 94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें, श्री गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें
  • चंपावत के अनुज पंत ने UPSC में हासिल की 69वीं रैंक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फोन कर दी बधाई
  • केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को हरिद्वार में ‘जन-जन की सरकार : चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग, कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन की सभी तैयारियाँ पूर्ण
  • उत्तराखंड : पूर्व सैनिकों की चार सूत्री मांगों को लेकर 11 मार्च को जंतर-मंतर पर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन
  • भारी मालवाहक वाहनों का गैरसैण क्षेत्र में रहेगा प्रतिबंध
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.