शुक्रवार, अगस्त 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सत्ता भोग के लिए बेचैन है तेजस्वी यादव – उमेश सिंह कुशवाहा

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 22, 2022 10:09 अपराह्न
विजय शंकर
पटना : जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा है नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और उनका पूरा परिवार सत्ता भोगी प्रवृत्ति के है। और उनका यह चरित्र उनके बर्बादी का कारण है लेकिन हैरानी की बात यह है कि अपनी और बिहार की तबाही करने के बाद भी तेजस्वी यादव का परिवार सत्ता सुख पाने के लिए बेचैन है। तेजस्वी यादव में सत्ता सुख पाने की बेचैनी है इसके लिए वह किसी हद तक जा सकते हैं उनकी स्थिति तभी भी है जब तेजस्वी यादव के पिता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाले के मामले में लगातार दोषी करार देते हुए सजा का ऐलान किया गया है। रांची की सीबीआई की विशेष अदालत ने हाल में जिस प्रकार से लालू प्रसाद पर डुरंडा कोषागार से करोड़ों रुपयों की हुई अवैध निकासी मामले में लालू प्रसाद यादव को दोषी करार दिया और 5 साल की सजा सुनाई उसके बाद से तेजस्वी यादव और उनका पूरा परिवार बौखलाया हुआ है गौर करने वाली बात यह है कि जब चारा घोटाला मामले में लालू प्रसाद यादव का नाम आया था तो लालू प्रसाद यादव समेत उनकी पार्टी के द्वारा यह कहा गया था की यह आरोप निराधार है और एक साजिश के तहत फंसाया गया है लेकिन जांच के उपरांत लालू प्रसाद दोषी पाए गए और उन्हें सजा दी गई उसके बाद भी लालू प्रसाद का कुनबा शांत नहीं है ऐसा लगता है उन्हें कानूनी प्रक्रिया में और संविधान में भरोसा ही नहीं है तभी तो उनके द्वारा अभी भी कहा जा रहा है की राजनीतिक साजिश की मंशा से लालू प्रसाद को सजा दी गई है जबकि यह पूरा मामला कोर्ट के फैसले पर है सीबीआई की अदालत ने बारीकी से मामले की जांच की उसके बाद लालू प्रसाद को सजा सुनाई गई है। अब जबकि लोगों को संविधान और कानून पर भरोसा जताना चाहिए परंतु लोग इसे साजिश करार दे रहे हैं इससे साफ हो गया है कि प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को देश की अदालत और संविधान पर भरोसा नहीं है परंतु तेजस्वी यादव कानून और संविधान की दुहाई देकर सरकार के खिलाफ गलत बयानी करने में लगे हैं।
हालांकि तेजस्वी यादव को इसका कोई फायदा नहीं होने वाला क्योंकि बिहार की जनता समझ चुकी है कि तेजस्वी यादव और उनका पूरा परिवार बिहार की जनता के साथ खिलवाड़ किया था उन्हें धोखा दिया और 15 साल तक बिहार में खौफ का शासन कायम रखा गया ।लालू राबड़ी शासनकाल को कोर्ट ने भी जंगलराज की संज्ञा दी थी तो जो लोग भ्रष्टाचारी हैं उन्हें बिहार की आम जनता और यहां तक की अदालत में भ्रष्ट करार दिया था और बिहार की जनता ने लालू राबड़ी शासन काल को सत्ता से बेदखल कर दिया था जिसके बाद बिहार की सम्मानित जनता के द्वारा माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के हाथों में सत्ता का बागडोर दिया गया उसके बाद से बिहार में लगातार विकास हो रहा है और बिहार लगातार प्रगति की राह पर है माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने जो बिहार के विकास के लिए ऐतिहासिक फैसले लिए हैं इस कारण उन्हें बिहार का विकास पुरुष माना गया है और उनके नीतियों की चर्चा देश दुनिया में हो रही है और इसकी सराहना हो रही है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा सामाजिक बुराइयों को खत्म करने के लिए भी अभियान चलाया जा रहा है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाज सुधार अभियान कार्यक्रम चला रहे हैं और इसके जरिए दहेज उन्मूलन और बाल विवाह रोकने को लेकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है इसी क्रम में शराबबंदी को भी केंद्र में रखकर इसे पूरी तरह खत्म करने की नीति पर काम की जा रही है और इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी पूरी ताकत के साथ जागरूकता अभियान चला रहे हैं जिससे समाज को लाभ हो सके लेकिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की गलत नीतियों का ही नतीजा है कि जहां समाज सुधार की बात चल रही है उस पर भी तेजस्वी यादव के द्वारा तंज कसी जा रही है जिससे समाज में तेजस्वी यादव और उनके पूरे परिवार की किरकिरी हो रही है लेकिन इससे सबक लेने के बजाय तेजस्वी यादव गलत बयानी कर रहे हैं और समाज सुधार अभियान को भी तेजस्वी यादव ने गलत बताया है। मेरा मानना है कि तेजस्वी यादव और उनके पूरे परिवार और उनकी पार्टी के लोग सत्ता सुख लिए बेचैन है जो उन्हें अब कभी नहीं मिलने वाली इन लोगों की मनसा बिहार का विकास करना नहीं है बल्कि बिहार में फिर से खौफ का शासन कायम करना है और उसके आधार पर बिहार को विकास की ओर ले जाना है परंतु तेजस्वी यादव के द्वारा भ्रम फैलाए जाने से कोई फायदा नहीं होगा जनता अब ऐसे लोगों के झांसे में या बहकावे में नहीं आने वाली है इसी कारण लोगों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भरोसा जताया है और बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चैथी बार सरकार बनी है और बिहार में जो विकास हो रहा है उसके आधार पर बिहार के सुशासन का डंका देश और दुनिया में बज रहा है।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा का भागवताचार्य सुभाष जोशी ने पुष्पवर्षा से किया स्वागत
  • भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बने वरिष्ठ पत्रकार विश्वजीत नेगी
  • संस्कृत सप्ताह से पहले राज्यपाल से मिले संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार
  • श्रम कार्ड के लिए दर-दर भटक रहे श्रमिक, व्यवस्था पर फूटा गुस्सा
  • पौड़ी गढ़वाल : रक्षाबंधन-जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, 20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
  • सांगठनिक विस्तार का अभाव, यूकेडी के सामने बड़ी चुनौती
  • JOJO OTT पर 27 अगस्त से स्ट्रीम होगी गुजराती फिल्म ‘धबकारो’
  • मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिली प्रधान सहायिका, वेतन रोकने के आदेश
  • पौड़ी गढ़वाल : बीजीआर परिसर में विद्यार्थियों को मिला उद्यमिता का व्यावहारिक ज्ञान
  • चमोली में खनिज ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया तेज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.