पौड़ी : प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई ने निर्माणाधीन जिला कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने गुणवत्ता के साथ ही निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिये संबंधित अधिकारी को निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने परिसर में साफ- सफाई रखने को भी कहा। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन कार्यालय का निचले तल से ऊपरी तल का जायजा लिया।

शनिवार को प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधकारी ने निर्माणाधीन जिला कार्यालय भवन का स्थलीय निरीक्षण करते हुये कहा कि कार्य में तेजी लाने के साथ ही बेहतर गुणवत्ता लायें। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तय समय पर कार्य पूर्ण के करने के निर्देश भी दिये। इस दौरान उन्होंने प्रथम तल से लेकर ऊपरी तल तक बने कमरों व शौचालयों का जायजा लिया। कहा कि प्रथम तल के बाहर पार्किंग की उचित व्यवस्था होनी चाहिये। जिससे बैठक में आने वाले अधिकारियों के गाड़ियों को पार्किंग मिल सके और बाहर सड़क पर जाम से निजाद भी मिल सके।





Discussion about this post