posted on : फ़रवरी 13, 2022 11:05 अपराह्न
देहरादून : SDRF टीम को एक लड़के के गुमशुदा की सूचना प्राप्त होने पर SDRF टीम पोस्ट ढालवाला से उपनिरीक्षक कविंद्र सजवाण के नेतृत्व में टीम द्वारा लगातार गंगा नदी गहन सर्चिंग की जा रही थी परंतु उक्त युवक का कुछ पता नहीं चल पा रहा था। आज 13 फरवरी 2022 को SDRF टीम पोस्ट ढालवाला द्वारा पुन: सर्चिंग की गई, सर्चिंग के दौरान डीप डाइवर कॉन्स्टेबल अनूप सिंह ने लगभग 30 फ़ीट गहराई जाकर सर्चिंग कर उक्त युवक प्रखर पाल पुत्र डीके पाल ,उम्र 22 साल , निवासी 17 तेगबहादुर रोड देहरादून का शव बरामद किया गया। SDRF टीम द्वारा उक्त युवक के शव को बरामद कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। SDRF टीम पोस्ट ढालवाला से उपनिरीक्षक कविंद्र सजवाण के नेतृत्व में टीम आरक्षी मातबर सिंह, रविन्द्र सिंह, अनूप सिंह, अर्जुन सिंह व अमित कुमार मौजूद रहे।




