कालागढ़ (कुमार दीपक): लोगो व त्यौहार पर पड़े कोरोना के बुरे प्रभाव के बीच कालागढ़ में दुर्गापूजा का होना श्रद्धालुओं के लिए सुखद अनुभव रहा। कोविड-19 की गाईड लाईन का पालन करते हुए श्रृद्धालुओं ने वर्कचार्ज दुर्गापूजा स्थल पर माता के दर्शन किए व पूजा में शामिल हुए।

केन्द्रीय कालोनी में भाजपा के मंडल अध्यक्ष योगेश कुमार सैनी ने फीता काटकर उदघाटन किया। पूजा प्रबंधन पवन कुमार सिंघल व शंकर सिंघल ने किया। पूजा पंडित विनोद ध्यानी ने कराई। माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा । आयोजक व पूजा प्रबंधक पवन सिंघल ने कोरोना के चलते त्यौहारों के फीके पड़ जाने पर निराशा जताई व माता से कोरोना को हमेशा के लिए समाप्त करने की प्रार्थना करते हुए अगले वर्ष और भी धूमधाम से दुर्गा पूजा का पर्व मनाने की बात कही ।





Discussion about this post