मंगलवार, मई 13, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th मई 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

परिवारवादी पाटियां लोकतंत्र के लिए खतरा : रामचन्द्र प्रसाद सिंह

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 11, 2022 7:25 अपराह्न
सीएम के जन्मदिन पर एक मार्च से एक साल भी बिहार के गांव में जाकर बतायेंगे सरकार के काम
देश के विकास के लिए राज्यों का विकास आवश्यक, बिहार को आगे बढ़ने को मिल रहा संसाधन
विजय शंकर

पटना : केन्द्रीय इस्पात मंत्री रामचन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि परिवारवादी पार्टियों से लोकतंत्र को खतरा है और इससे लोकतंत्र की जड़े कमजोर हो रही है और पार्टियों में कार्यकर्ताओं का मान घट रहा है। इसके चलते 80 साल बूढे कार्यकर्ता को भी 22 साल के नौजवान की जीहजुरी करनी पड़ी है। आरसीपी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नीतीश कुमार को असली समाजवादी बताए जाने पर आरसीपी सिंह ने कहा कि इसमें कुछ भी गलत नहीं कहा गया। नीतीश कुमार का कोई राजनीतिक उत्तराधिकारी नहीं है और यह बात बिहार ही नहीं देश के लोग भली भांति जानते हैं।

श्री सिंह अपने पटना आवास पर अपने शुभचिंतकों से मिलने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उनके साथ प्रेसवार्ता में पूर्व मंत्री रामसेवक सिंह, पार्टी के वरीय नेता शिक्षाविद,कन्हैया सिंह, प्रदेश महासचिव अनिल कुमार, डॉ विपिन यादव व प्रदेश प्रवक्ता प्रगति मेहता व डॉ. रणवीर नंदन उनके साथ थे। जदयू के उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अब सबसे ज्यादा समय तक सीएम रहने का रिर्कार्ड कायम किया है। उनका जन्मदिन जदयू के कार्यकर्ता सब साल मानाते हैं। इस साल उनका जन्मदिन खास तरीके से मनाया जाएगा। वे अपने शुभचिंतकों के साथ इस साल पूरे बिहार के हर गांव, पंचायत, नगर व प्रखंड में एक साल तक घूमकर उनके द्वारा बिहार के हित में किए गये कार्यो को बताएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का व्यक्तित्व बहुत ही विशाल है। अब उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को बिहार के हर घर पहुंचाया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार के विकास के लिए जो  काम किए हैं, उसके बारे में सभी को बताया जाएगा। हमारे नेतृत्व में शुभचिंतकों, कार्यकतार्ओं व नेताओं की पूरी टीम घर घर जाकर बताएगी कि नीतीश कुमार ने उनके लिए क्या-क्या काम किए हैं। साथ ही उन लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम भी किया जाएगा। इस दरम्यान इस साल चाल लाख सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि वह एनडीए सरकार की तरफ से किए जा रहे कार्यो का लेखा-जोखा लेकर बिहार के आम लोगों के बीच जाएंगे।उन्होंने कहा कि हमारे नेता नीतीश कुमार कहते हैं कि बिहार का विकास हो, वहीं केंद्र में हमारे प्रधानमंत्री भी यही चाहते हैं कि देश का विकास  हो, दोनों नेताओं के लिए देश और राज्य ही उनका परिवार है।

श्री सिंह ने कहा कि हमारा काम संगठन को मजबूत बनाना है। केंद्र में मंत्री के तौर पर वह काम करेंगे ही, साथ ही पार्टी की मजबूती के लिए भी वह काम करते रहेंगे। अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी। इसका लाभ हमें 2024 के लोकसभा चुनाव में देखने को मिलेगा। उनसे पूछा गया कि इस अभियान का नेतृत्व कौन करेगा तो उन्होंने साफ कहा कि जब वह खुद हैं तो दूसरा और कौन नेतृत्व कर सकता है। विशेष राज्य का दर्जा मिले श्री सिंह ने कहा कि जिन क्षेत्रों में हम पिछड़े हैं, उसमें सुविधाएं मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बजट में हर राज्य यह मांग करता है कि उनके लिए भी अलग से व्यवस्था की जाना चाहिए। लेकिन, ऐसा होता है क्या। हमलोग तो विशेष राज्य के दर्जे की मांग को लेकर 2010 से ही लगातार अभियान चला रहे हैं। लेकिन, इतना जरुर है कि हमें सुविधाएं मिलनी चाहिए। आरसीपी सिंह ने कहा है कि बिहार में अभी और काम करने की जरूरत है। राज्य के अंदर युवाओं के बीच उद्योग धंधों को लेकर भूख पैदा करने की आवश्यकता है। हमारे यहां के युवा दिल्ली और बाकी राज्यों में जाकर काम करते हैं। उनके अंदर उद्यमिता की भावना विकसित करना है। राज्य सरकार युवाओं को 10 लाख तक लोन बिना ब्याज के दे रही है इसमें भी 5 लाख रुपये की सबसीडी है। इन्हीं सब बातों को बिहार के युवा को बताना है। उन्होंनेकहा कि यूपीएससी जैसी परीक्षाओं मैं सफलता हासिल करने के लिए जी जान लगा देते हैं लेकिन उद्योग धंधे के पैमाने पर हम काफी पीछे हैं। बिहार में औद्योगिक क्रांति की जरूरत है।

आरसीपी सिंह ने कहा कि सरकार कई दफे काम करने के बावजूद आम लोगों को यह बता नहीं पाती कि उनके हित में क्या-क्या किया गया है। मैं इसी काम को करने जनता के बीच जाऊंगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पटना या दिल्ली में बैठकर जनता के साथ कनेक्शन नहीं जोड़ा जा सकता। इसके लिए जरूरी है कि जनता के बीच जाया जाए। उन्हें जब भी मौका मिलता है वह अपने गांव चले जाते हैं। गांव के लोगों के साथ संवाद से काफी जानकारी मिलती है। उन्होंने कहा कि अब प्लास्टिक कचरे व स्टील के स्क्रेप से इस्पात बनाया जाएगा। इससे कचरे से धन बनाने की तकनीक विकसित होगी। उन्होंने कहा कि गया के गमहरिया में औद्योगिक कॉरिडोर विकसित हो रहा है वहां ध्यान रखना है कि ज्यादा से ज्यादा मदर उद्योग लगे। उन्होंने कहा कि उनके मंत्री बनने के बाद लौह अयस्क के दर में 2.5 हजार प्रति क्विंटल की कमी हुई है और बिहार में कौन-कौन से माइनिंग अयस्क है उसका पता एनएम डीसी पता लगा रही है। जल्द ही इसका फलाफल सामने आएगा।

इस मौके पर बिहार सरकार के मंत्री सुमित कुमार सिंह, विधायक कौशल किशोर, विधान पार्षद रामेश्वर महतो, पूर्व मंत्री लक्ष्मेश्वर राय, प्रदेश प्रवक्ता प्रो. सुहैली मेहता, प्रदेश महासचिव अरुणा देवी, प्रदेश सचिव संतोष कुशवाहा, सागरिका चौधरी, पूजा शर्मा,पूर्व प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्याम पटेल, अंकित तिवारी, सादाब आलम,मोहित प्रकाश, अलखजेंडर खान, पप्पू निषाद, डॉ. ललिता, प्रमिला प्रजापति, अशोक वर्मा, अंजुम आरा, राजेश पाल, विजय शर्मा, सन्नी पटेल, उपेन्द्र विभूति, प्रवीण चन्द्रवंशी, प्रवीण सिंह, नीतीश कुमार टनटन, संजय मालाकार, अमर कुमार सिंहा, पूनम झा, राधेश्याम, धीरज पांडेय,दीपक निषाद, रौशन मंडल, प्रवीण आंनद, चन्द्रिका सिंह दांगी,पूर्व विधायक रणधीर कुमार सोनी, अजंनी कुमार,राहुल सिंह, रूपेश कुमार सिंह, राजीव रंजन पटेल,अभिषेक कुमार सिंह, शशिभूषण प्रजापति,कमलेश कुमार सिंह, हेमराज राम, इन्द्रदेव पटेल, राजेश्वर चौहान सहित हजारों की संख्या में जदयू कार्यकर्ताओं ने केन्द्रीय मंत्री रामचन्द्र प्रसाद सिंह से मिलकर उन्हें बधाई दी।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/04/VIDEO-03-Years.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250313-WA0019.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में बाॅलीवुड गायक दर्शन रावल की गायिका का चला जादू
  • “धरती आभा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान” के तहत समग्र विकास की ओर बढ़ते सशक्त कदम, 15 जून से 30 जून तक बागेश्वर में विशेष सेवा वितरण शिविर
  • जेनिथ फेस्ट 2025 के दूसरे दिन श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पाॅडवाज़ ने बहाई उत्तराखण्डी लोक संस्कृति की बयार, देशभक्ति के गीतों पर झूमे छात्र-छात्राएं
  • उत्तराखंड में PCS अधिकारियों के बंपर तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट
  • उत्तराखंड में IAS अधिकारियों के बंपर तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट
  • चारधाम यात्रा से लौट रहे यात्री ले रहे है नीर वॉटरफॉल का आनंद, डुबकी मार कर मिटा रहे है थकान
  • डीएम डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने की चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा, सोशल मीडिया पर भ्रामक व फेक न्यूज़ के प्रचार-प्रसार करने वाले लोगों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई करने के दिए निर्देश
  • पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने पाकिस्तान पर भारत की जीत पर दी बधाई, कहा – “ये मोदी जी के कुशल नेतृत्व का परिणाम”
  • सीएम धामी ने देशहित को सर्वोपरि रखने के लिए युवाओं का किया आह्वाहन,  कहा – फ्यूचर-रेडी बने युवा
  • उत्तराखंड : बॉर्डर पर सघन चेकिंग, चारधाम यात्रा पर कड़ी निगरानी, सैनिक परिवारों के साथ खड़ी है सरकार – मुख्यमंत्री धामी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.