रविवार, जुलाई 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

श्री बदरीनाथ धाम के रावल की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट आयी निगेटिव, 15 मई को खुलेंगे कपाट

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 30, 2020 11:23 अपराह्न

गोपेश्वर/ ऋषिकेश/ देहरादून । श्री बदरीनाथ धाम के कपाट इस यात्रा वर्ष 15 मई को प्रात: 4 बजकर 30 मिनट पर खुल रहे है। देवस्थानम बोर्ड के चुनिंदा कर्मचारी विगत दिनों से कपाट खुलने की ब्यवस्थाओं में जुटे हैं। मंदिर परिसर से बर्फ हटायी जा चुकी है। मंदिर पर रंग रोगन भी भी अंतिम चरण में है। पानी बिजली ब्यवस्था बहाल की जा चुकी है। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग (शारीरिक दूरी) का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है।

उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम् बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़ ने यह जानकारी देते हुए बताया कि विगत दिनों देवस्थानम बोर्ड के कर्मचारी अधिकारी तैयारियों हेतु बदरीनाथ धाम पहुंचे थे। देवस्थानम बोर्ड के अभियंता विपिन तिवारी एवं अवर अभियंता गिरीश रावत कार्य करवा रहे है। बताया कि गढ़वाल आयुक्त एवं देवस्थानम बोर्ड के सीईओ रमन रविनाथ ने चार धाम कपाट खुलने की तैयारियों हेतु आदेश किये थे गंगोत्री-यमुनोत्री में उपजिलाधिकारी भटवाड़ी एवं बड़कोट को निर्देशित किया गया था। बी. डी. सिंह (आईएफएस) को बदरीनाथ एवं केदारनाथ में कपाट खुलने की तैयारियों का जिम्मा दिया गया।

कोरोना महामारी पर नियंत्रण के पश्चात चारधाम यात्रा जल्दी शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। यद्यपि अभी चारों धामों के केवल कपाट खुल रहे है. इस क्रम में अक्षय तृतीया 26 अप्रैल को श्री गंगोत्री-यमुनोत्री धाम एवं कल 29 अप्रैल को श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुल गये हैं। कोरोना महामारी से बचाव के तहत जारी सरकारी एडवाइजरी के अनुसार फिलहाल धार्मिक स्थलों में तीर्थ यात्रियों को आने की अनुमति नहीं है। सीमित संख्या में ब्यवस्थाओं से जुड़े चुनिंदा लोग श्री बदरीनाथ धाम में उपस्थित रहेंगे

बताया कि श्री बदरीनाथ धाम के रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी ऋषिकेश में 14 दिन के क्वारंटीन में है एवं वह स्वस्थ है तथा उनके तीन सेवादारों का स्वास्थ्य भी सामान्य है। एम्स ऋषिकेश से उनकी पहली कोरोना रिपोर्ट नैगेटिव आयी है। ऐहतियातन 4 मई को उनका दूसरा कोरोना टेस्ट होना है आशा है कि सब कुछ सामान्य रहेगा एवं उसके पश्चात 5 मई को नृसिंह मंदिर जोशीमठ पहुंच जायेंगे।

कपाट खुलने के कार्यक्रम के तहत 13 मई बुधवार को नृसिंह मंदिर जोशीमठ से आदि गुरू शंकराचार्य जी की डोली प्रस्थान योग-ध्यान बदरी मंदिर पांडुकेश्वर प्रस्थान करेगी। 14 मई को श्री उद्धव जी एवं कुबेर जी गाडू घड़ा (तेल कलश) यात्रा के साथ शांयकाल तक श्री बदरीनाथ धाम पहुंच जायेंगे। नरेन्द्र नगर राजदरबार से तेल कलश यात्रा 5 मई को शुरू हो रही है। 15 मई को प्रात: 4 बजकर 30 मिनट पर श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुल जायेंगे। इस दौरान शोसियल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाने तथा मास्क लगाने से लेकर साफ सफाई सेनिटाइजेन का ध्यान रखे जाने के निर्देश हैं।

विभिन्न धार्मिक संस्थाओं की ओर से विधानसभा बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट एवं गंगोत्री विधायक गोपाल सिंह रावत को उत्तराखंड चार धाम देवस्थानम् बोर्ड का सदस्य नामित किये जाने पर बधाईयों का सिलसिला जारी है। उल्लेखनीय है कि विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने दोनों विधायकों को नामित किया।तथा विधान सभा सचिव द्वारा कल अधिसूचना जारी की गयी थी। वहीं आयुक्त / देवस्थानम बोर्ड सीईओ रमन रविनाथ ने चमोली जिले के मुख्य कोषाधिकारी दीपक चंद्र भट्ट को देवस्थानम् बोर्ड के वित्त नियंत्रक का अतिरिक्त प्रभार दिये जाने के आदेश दिये हैं ताकि देवस्थानम बोर्ड के वित्तीय देयकों, आय-ब्यय आदि वित्तीय मामलों को गति मिल सके।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सियासी सरगर्मियां तेज, यमकेश्वर में “स्थानीय चेहरे” की मांग हुई मुखर, चर्चाओं के केंद्र में कस्याली गाँव के वरिष्ठ पत्रकार विश्वजीत सिंह नेगी का नाम
  • राजपुर रोड के वीआईपी इलाके में एमडीडीए का बड़ा प्रहार, तीन अवैध डुप्लेक्स सील, नक्शा स्वीकृत कराए बिना चल रहा था निर्माण, हुई कार्रवाई
  • निदेशालय स्तर पर भी होगा बीमार शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण – डाॅ. धन सिंह रावत
  • हरिद्वार में खुला उत्तराखंड का पहला “हिलांस” रिटेल आउटलेट, महिला समूहों के उत्पादों को मिलेगा स्थायी बाजार
  • #DhamiKe5Saal बना देशभर में नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड, जनता ने विकास और सुशासन पर लगाई मुहर
  • उत्तराखण्ड में 99 फीसदी गणना फार्म डिजिटाइज, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी एसआईआर को लेकर जानकारी
  • 07 जुलाई तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम, देहरादून में 1.90 लाख मतदाताओं ने अभी तक नहीं कराया सत्यापन, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने जारी की अंतिम अपील
  • रुड़की में गंदे पानी और अनियमित आपूर्ति पर जल संस्थान के खिलाफ पार्षदों का हल्लाबोल
  • सेवा पखवाड़े में जिला अस्पताल में लगा स्वास्थ्य शिविर
  • चमोली में सेवा पखवाड़े का आगाज, 30 से अधिक विभागों ने लगाए जनसेवा स्टॉल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.