posted on : फ़रवरी 7, 2022 9:33 अपराह्न
बिहार ब्यूरो
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प में अजमेर शरीफ रवानगी से पहले अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो० जमा खान मो० जमा खान गरीब नवाज दरगाह, अजमेर शरीफ में हाजिर होकर उर्स 810 के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की तरफ से चादरपोशी करेंगे । मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने बड़ी श्रद्धा के साथ गरीब नवाज दरगाह के लिए चादर भेंट करते हुए बिहार में खुशहाली, अमन-चैन, भाईचारे और सद्भाव का माहौल कायम रहने की दुआ माँगी। इस मौके पर शिक्षा मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, जल संसाधन सह सूचना एवं जन–सम्पर्क मंत्री श्री संजय कुमार झा एवं भवन निर्माण मंत्री श्री अशोक चौधरी मौजूद थे।



