थैलीसैण गढ़वाल : एसएसपी पौड़ी कु. पी. रेणुका देवी के निर्देशो पर जनपद में नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने, अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालो, अपराधों की रोकथाम के विरूद्ध साप्ताहिक अभियान चलाने जाने को लेकर सभी थानों को निर्देशित किया गया था। जिसके क्रम में थाना थलीसैण पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग देखरेख शान्ति कानून व्यवस्था में एक व्यक्ति देवेंद्र सिंह पुत्र माधो सिंह निवासी ग्राम- सिल्ली मल्ली पोस्ट सिल्ली तल्ली थाना थलीसैण जनपद पौड़ी गढ़वाल को 24 पव्वे एवं 20 अद्दे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ रसिया महादेव अम्बा फैक्ट्री के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना थलीसैण पर मु.अ.सं. 21/2020 धारा 60 (1) क आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल द्वारा बताया गया की थानाक्षेत्र में अपराधों की रोकथाम, नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालो के विरूद्ध अभियान लगातार आगे भी जारी रहेगा। अभियुक्त के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। पुलिस टीम में कॉन्स्टेबल टीकम चौहान, कॉन्स्टेबल राकेश चौहान एवं कॉन्स्टेबल प्रेम सिंह शामिल रहे.




Discussion about this post