बुधवार, अक्टूबर 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बिहार के छात्र-युवा मिलकर रोजगार के सवाल पर बड़ा मोर्चा बनाएं – दीपंकर भट्टाचार्य

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 4, 2022 8:36 अपराह्न
बिहार से उठा छात्र-युवा उभार उत्तरप्रदेश के चुनाव को नई गति दे रहा है
बिहार ब्यूरो 

पटना । पटना के छज्जूबाग स्थित माले विधायक दल कार्यालय में आइसा एवं इंकलाबी नौजवान सभा की संयुक्त कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए माले महासचिव काॅ. दीपंकर भट्टाचार्य ने आज कहा कि हाल ही में बिहार से उठ खड़े हुए छात्र-युवा उभार में व्यापक संभावना दिख रही है. किसान आंदोलन के बाद अब रोजगार के सवाल पर बिहार से लेकर उत्तरप्रदेश, पंजाब और पूरे देश में छात्र-युवा संगठित हो रहे हैं. जरूरत इस बात की है कि रेलवे के निजीकरण पर आमदा और रोजगार के अवसरों को लगातार घटाते जा रही केंद्र सरकार पर निर्णायक हमला बोलने के लिए और बड़ा मोर्चा बनाएं. बिहार में छात्र-युवा आंदोलन का शानदार इतिहास रहा है. बिहार अपने उस इतिहास को एक बार फिर से दुहराने को तैयार खड़ा दिख रहा है.

उन्होंने कहा कि विगत दिनों रेलवे एनटीपीसी व ग्रुप डी के अभ्यर्थियों की मांगों पर आइसा-इनौस के आह्वान पर बिहार बंद ने पूरे देश का ध्यान खींचा. जिस तरह किसान आंदोलन का सेंटर पंजाब रहा, उसी तरह बेरोजगारों के आंदोलन का सेंटर बिहार बन रहा है. ऐसी स्थिति में आइसा-इनौस की जवाबदेही और बढ़ जाती है. नौजवानों का जो विश्वास बढ़ा है उसपर हमें खड़ा रहना है और एक व्यापक जनांदोलन की ओर बढ़ते हुए भाजपा के फासीवादी हमलों को पीछे धकेलना है.

बिहार के विगत विधानसभा चुनाव में रोजगार एक बड़ा मुद्दा बना था और छात्र-युवाओं ने भाजपा-जदयू सरकार को लगभग सत्ता से बाहर धकेल दिया था. हालांकि ऐसा नहीं हो सका. यूपी चुनाव में भी रोजगार बड़ा मुद्दा बन रहा है. बिहार के छात्र-युवा आंदोलन से उसे बल मिला है. यूपी के चुनाव परिणाम पर सबकी नजर है. वहां भाजपा की हार के साथ 2024 में तानाशाह मोदी सरकार को दिल्ली की गद्दी से हटाने के आंदोलन को नई गति मिलेगी और तब देश का पूरा नजारा बदलेगा.

इस बार के केंद्रीय बजट में केंद्र सरकार ने रोजगार के सवाल पर अपने पुराने जुमले को ही दोहराया. उसकी नीति रेलवे का धीरे-धीरे निजीकरण करने की है. रेलवे सबसे ज्यादा रोजगार पैदा करने वाला सेक्टर है. यदि यह सेक्टर टूट जाएगा, तब रोजगार कहां है? बैंक, बीमा आदि का भी निजीकरण हो रहा है. टेंपरोरी टाइप के काम मिल रहे हैं. जहां बहुत मेहनत करनी पड़ती है लेकिन वेतन उतना ही कम. देश में बेरोजगारों-अर्द्धबेरोजगारों की तादाद लगातार बढ़ रही है. हमें इस बात को लेकर सावधान रहना होगा कि भाजपा जैसी फासीवादी ताकतें इस ऊर्जा को गलत दिशा में मोड़ने की जी तोड़ कोशिश करेगी. आइसा-इनौस के लोगों को इस ऊर्जा को एक सकारात्मक दिशा देना होगा और पूरी लड़ाई को सरकार की नीतियों के खिलाफ मोड़ना होगा.

आइसा-इनौस की बैठक में माले राज्य सचिव कुणाल सहित माले के युवा नेता राजू यादव, इनौस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अगिआंव विधायक मनोज मंजिल, केंद्रीय कमिटी के सदस्य अभ्युदय, आइसा के महासचिव व पालीगंज विधायक संदीप सौरभ, इनौस के मानद अध्यक्ष व डुमरांव विधायक अजीत कुशवाहा, आइसा के बिहार राज्य अध्यक्ष विकास यादव व सचिव सबीर कुमार, इनौस के राज्य अध्यक्ष आफताब आलम व सचिव शिवप्रकाश रंजन, जितेन्द्र पासवान सहित कई जिलों के अध्यक्ष व सचिव शामिल हुए.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में तेजी से विकसित हो रहा उत्तराखंड- प्रदीप बत्रा
  • महर्षि वाल्मीकि जी: भारतीय संस्कृति के आधार स्तंभ और सामाजिक समरसता के प्रेरणास्रोत
  • उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश पर एमडीडीए का कड़ा एक्शन, अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर शिकंजा, 7 स्थानों पर कार्रवाई
  • एआई के दौर में पत्रकारिता की असली ताकत सत्य की परख, मशीन नहीं ले सकती सजग पत्रकार की जगह
  • कुंभ की तैयारियों पर डीएम मयूर दीक्षित का रात में एक्शन, दीपावली से पहले हरकी पैड़ी समेत घाटों का काम पूरा करने के निर्देश
  • देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 104 सिलेंडर जब्त; दो गिरफ्तार
  • आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस
  • पहले दिन 102 बैलेट यूनिट, 161 कंट्रोल यूनिट और 115 वीवीपैट की एफएलसी संपन्न
  • शपथ के बाद पहली बार बदरी विशाल के दर पहुंचे राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन
  • समर वैली स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप पर कांग्रेस का प्रदर्शन, गेट फांदकर परिसर में घुसे कार्यकर्ता
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.