मंगलवार, फ़रवरी 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हरिद्वार में योग, आयुर्वेद, संस्कृति, होम स्टे, उद्योग के क्षेत्र में असीम सम्भावनायें – राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल(से.नि.) गुरमीत सिंह

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 4, 2022 5:18 अपराह्न

हरिद्वार : राज्यपाल उत्तराखण्ड लेफ्टिनेंट जनरल(से.नि.) गुरमीत सिंह की अध्यक्षता में   डामकोठी में एक बैठक आयोजित हुई।  बैठक में महामहिम राज्यपाल को मुख्य विकास अधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार ने मनरेगा, रोजगार योजना, होम स्टे योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना, पंचायतीराज, महिला सशक्तिकरण  आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी।

बैठक में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल(से.नि.) गुरमीत सिंह ने कहा कि हरिद्वार जनपद विविधताओं से भरा हुआ क्षेत्र है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में योग, आयुर्वेद, संस्कृति, होम स्टे, उद्योग के क्षेत्र में असीम सम्भावनायें हैं।  उन्होंने कहा कि हरिद्वार आध्यात्मिक नगरी है तथा यहां विश्व के विभिन्न देशों से श्रद्धालु आते हैं, उसी दृष्टिकोण से इसको विकसित किया जाना चाहिये। उन्होंने कहा कि योजनायें इस तरह तैयार की जानी चाहिये, जिसमें अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी हो। प्लास्टिक का जिक्र करते हुये राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल(से.नि.) गुरमीत सिंह ने कहा कि इसके इस्तेमाल के सम्बन्ध में गंभीरता से सोचने की आवश्यकता है। शराब तथा ड्रग्स के इस्तेमाल को हतोत्साहित करने के सम्बन्ध में उन्होंने कहा कि पुलिस को इसमें सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल(से.नि.) गुरमीत सिंह को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. योगेन्द्र सिंह रावत ने जनपद की कानून-व्यवस्था, क्राउण्ड मैनेजमेंट, फ्लोटिंग जनसंख्या, ड्रग्स, साइबर क्राइम, व्यवस्थित नशा मुक्ति केन्द्रों की स्थापना आदि के सम्बन्ध में विचार-विमर्श किया। क्राउण्ड मैंनेजमेंट के सम्बन्ध में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल(से.नि.) गुरमीत सिंह ने कहा कि महाकुम्भ के अनुभवों का दस्तावेज तैयार किया जाना चाहिये ताकि क्राउण्ड की परिस्थितियों में इन अनुभवों का लाभ लिया जा सके। 

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल(से.नि.) गुरमीत सिंह को बैठक में डीएफओ हरिद्वार धमेन्द्र सिंह ने बताया कि हरिद्वार का कुल वन क्षेत्र 12 प्रतिशत है। उन्होंने वन विभाग की विभिन्न समस्याओं-पेड़ों का अवैध कटान, अवैध खनन, जानवरों का अवैध शिकार, लक्सर क्षेत्र में मगरमच्छ की समस्या, बुग्गावाला में लेपर्ड की समस्या आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. कुमार खगेन्द्र सिंह ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल(से.नि.) गुरमीत सिंह को जनपद में वैक्सीनेशन की प्रगति के सम्बन्ध में पूरी जानकारी दी। इस अवसर पर राज्यपाल के विधि परामर्शी अमित सिरोही सहित पुलिस तथा प्रशासन के सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीएम धामी ने एक करोड़ की लागत से खटीमा सिविल न्यायालय में अधिवक्ताओं के लिए नव निर्मित चैम्बर का किया लोकार्पण
  • भाजपा – कांग्रेस ने बनाया उत्तराखण्ड को अपराधियों की शरणस्थली – एडवोकेट जोशी
  • 22 अप्रैल को खुलेंगे ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग केदारनाथ के कपाट
  • बीकेटीसी के सदस्य श्रीनिवास पोस्ती नहीं रहे
  • औली के नाम दर्ज हुआ ऐतिहासिक कीर्तिमान
  • नागपुर-पोखरी बीडीसी में छाये रहे क्षेत्र की सड़कों के मुद्दे
  • स्पोर्ट्स स्कूल कल्चर से खेल भूमि बनेगा उत्तराखंड – रेखा आर्या
  • पहचान छिपाने वालों की अब खैर नहीं, पुलिस ने शुरू किया आपरेशन क्रैक डाउन
  • वन पंचायत सरपंचों की समस्याओं का होगा निराकरण – डीएम गौरव कुमार
  • सड़कों पर उतरी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, बोले मानदेय में हो बढ़ोत्तरी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.