posted on : फ़रवरी 4, 2022 11:21 पूर्वाह्न
बिहार ब्यूरो
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मैथिली की प्रख्यात साहित्यकार लिली रे के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि लिली रे का मैथिली साहित्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्हें वर्ष 1982 में मैथिली उपन्यास ‘मरीचिका’ के लिये साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उनके निधन से मैथिली साहित्य जगत में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।



