रविवार, फ़रवरी 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

ग्रीन जोन वाले जिलों को तीन मई बाद मिल सकती है कुछ राहत – तीरथ सिंह रावत

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 29, 2020 6:02 अपराह्न

चमोली । बुधवार को चमोली में कोरोना की बैठक के लिए पहुंचे गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उत्तराखंड के जो जिले कोरोना से पूरी तरह से अभी तक सुरक्षित है। उन जिलों को तीन मई के बाद कुछ आंशिक तौर पर छूट मिल सकती है। कहा कि हालांकि चमोली जिले में कोरोना संक्रमण का कोई केस सामने नहीं आया है। बावजूद इसके प्रशासन ने कोरोना को लेकर सभी तैयारियां व्यापक रूप से की है।

सांसद ने कहा कि इस वैश्विक महामारी में सभी राजनैतिक दलों ने दलगत राजनीति को छोड़कर एक जुटता को परिचय दिया है। आज उसकी का परिणाम है कि देश में कोरोना का संक्रमण अन्य देशों की तुलना में काफी कम हुआ है। साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आम जनता का भी पूरा सहयोग मिला है। समय रहते प्रधानमंत्री ने जो लाॅक डाउन देश में किया आज लोग उससे काफी उत्साहित है और सुरक्षित भी है। कहा कि चमोली जिले में सभी गरीब मजदूरों को समय से राशन किट उपलब्ध करवाये गये है। साथ स्वास्थ्य, स्वच्छता का पूरा ध्यान रखा रहा है। जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग कर नगर पालिका व पंचायतों ने काफी सराहनीय कार्य किया है। गांव में पंचायत प्रतिनिधियों के साथ ही ग्रामीणों भी कोरोना से लड़ने में पूरी मुस्तैदी के साथ जुटे हुए है। और आशा की जा रही है कि जल्द ही पूरा देश इस संकट से उभर जायेगा और पहले की तरह जिन्दगी सामान्य हो जायेगी।

इस मौके पर गढ़वाल सांसद ने गोपेश्वर में कोरोना योद्धाओं पुलिस और पर्यावरण मित्रों का फूलों से आभार प्रकट किया साथ पर्यावरण मित्रों को सेनेटाइजर व प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने आयुर्वेदिक पेय भी दिया गया।  इस मौके पर विधायक कर्णप्रयाग सुरेंद्र सिंह नेगी, थराली विधायक मुन्नी देवी शाह, जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट, पालिकाध्यक्ष सुरेंद्र लाल, डीसीबी अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष चंद्रकला तिवारी, पुष्पा पासवान, कला पाठक, एबीवीपी के विभाग संयोजक अमित मिश्रा, दीपक भट्ट, विपिन कंडारी, पालिका अधिशासी अधिकारी अनिल पंत, राजेंद्र मंमगाई, बीरेंद्र असवाल आदि मौजूद थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • SDSU के पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर में पंचम विज्ञान संचारक सम्मान–2026 का भव्य आयोजन, महिला वैज्ञानिकों के योगदान को मिला राज्य-राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सम्मान
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार पहुंचे हरिद्वार, अटल बिहारी वाजपेई राजकीय अतिथि गृह का निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
  • उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का शुभारम्भ, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण व शिलान्यास
  • जोशीमठ–औली रोपवे को मिलेगी नई तकनीक की सौगात, गोरसों स्लोप तक होगा विस्तार – पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल
  • औली में विंटर कार्निवाल में देशभर के स्कीइंग खिलाड़ियों की चहल पहल
  • कुंभ 2027 से पहले अतिथि गृहों की बदलेगी सूरत, आधुनिक सुविधाओं और सुरक्षा मानकों से होंगे सुसज्जित, देहरादून से हरिद्वार तक सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सतत विकास पर अंतरराष्ट्रीय मंथन, देश-विदेश के विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
  • उत्तराखंड STF की बड़ी कार्रवाई: SSC-MTS परीक्षा में हाई-टेक नकल गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
  • बेंगलुरु में We Utsav कार्यक्रम में छाया उत्तराखंड का ऐपण, लोक कलाकार ज्योति जोशी ने किया कला का जीवंत प्रदर्शन
  • स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय का आठवां दीक्षांत समारोह गरिमामय रूप से संपन्न
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.