posted on : फ़रवरी 2, 2022 7:34 अपराह्न
देहरादून : SDRF टीम को 02 फरवरी 2022 को हेल्पलाइन नंबर 112 के माध्यम से अवगत कराया गया कि थाना सेलाकुई क्षेत्र अंतर्गत दुधई गांव के पास पहाड़ से पैर फिसलने के कारण एक महिला खाई में गिर गई है व SDRF टीम की आवश्यकता है। उपरोक्त सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट सहस्त्रधारा से SDRF टीम, मुख्य आरक्षी रवि चौहान के नेतृत्व में मय रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। SDRF टीम को मौके पर पहुंचने के बाद पता चला कि उक्त महिला घास काटने हेतु पहाड़ पर गई थी, अचानक पैर फिसल जाने के कारण 130 मीटर गहरी खाई में गिरकर पेड़ पर अटक गई, जिससे उक्त महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। SDRF टीम द्वारा खाई में उतरकर उक्त महिला नाम गीता देवी w/o मोहन सिंह उम्र लगभग 45 वर्ष के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।



