posted on : फ़रवरी 2, 2022 7:32 अपराह्न
श्रीनगर : थाना श्रीनगर द्वारा 02 फरवरी 2022 को SDRF टीम को अवगत कराया गया है कि धारी देवी से पहले हनुमान मंदिर के पास नदी में एक कार गिरी है व एक शव नदी में तैरता हुआ दिखाई दे रहा है। जिसकी सर्चिंग हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। उक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF पोस्ट श्रीनगर से मुख्य आरक्षी दीपक मेहता के नेतृत्व में टीम मय आवश्यक उपकरणों के रवाना हुई। SDRF टीम को मौके पर पहुंचने पर ज्ञात हुआ कि उक्त कार में एक ही व्यक्ति सवार था ,जो टैक्सी चालक था। जिसके शव को बरामद कर टीम द्वारा जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। मृतक की पहचान नाम रविंद्र सिंह उम्र 45 वर्ष निवासी फरासू श्रीनगर के तौर पर हुई है।



