posted on : फ़रवरी 2, 2022 6:20 अपराह्न
उत्तरकाशी : पुलिस चौकी स्याना चट्टी से 02 फरवरी 2022 को SDRF टीम को सूचना प्राप्त हुई कि स्याना चट्टी के पास एक बाइक खाई में गिर गई है। त्वरित रेस्क्यू के लिए SDRF टीम की आवश्यकता है। उपरोक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम तत्काल मय रेस्क्यू उपकरणों के पोस्ट बड़कोट से मुख्य आरक्षी संजय नेगी के नेतृत्व में रवाना हुई। SDRF टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन जो कि एक बाइक थी ,में 03 युवक सवार थे, जो स्यानी चट्टी के समीप अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जिसमे से दो लोगों को हल्की – फुल्की चोटें आई हैं व एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। SDRF टीम द्वारा उक्त युवक आयुष रमोला पुत्र रामचंद्र उम्र 27 निवासी रुड़की हरिद्वार को अपने वाहन के माध्यम से अस्पताल ले जाया गया। SDRF टीम में मुख्य आरक्षी संजय नेगी के नेतृत्व में आरक्षी राजेश कुमार, सहदेव राणा, सुनील, रूसतम सिंह, वेदप्रकाश, वीरेंद्र बिष्ट, पैरामेडिक्स आशीष भंडारी व चालक आशीष शामिल रहे।



