बुधवार, मार्च 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कोरोना काल में लोगो के लिए मिसाल बन रहा है चमोली के भगत का आत्मनिर्भर मॉडल

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 30, 2020 9:40 अपराह्न

कोरोना में आत्मनिर्भर भारत को सफल बना रहे है पहाड़ के भगत

देवाल / चमोली । कोरोना काल लोगों के लिए दुःस्वप्न साबित हुआ है। उत्तराखंड में कोरोना काल में सबसे ज्यादा बुरा असर हस्तशिल्प, हथकरघा और कुटीर उद्योग पर पड़ा है। कोरोना की वजह से यहां के हुनरमंदो को काम और बाजार नहीं मिल पा रहा है। लेकिन इन सबसे इतर उत्तराखंड के सीमांत जनपद चमोली के देवाल ब्लाॅक के वाण गांव के भगत सिंह का आत्मनिर्भर माॅडल लोगों के लिए किसी मिसाल से कम नहीं हैं।

बता दें कि वाण गांव के पेरी निवासी भगत सिंह कोरोना से पहले ट्रैकिंग का कार्य करते थे लेकिन ट्रैकिंग बंद होने से वे विगत एक साल से बेरोजगार हो चुके थे। भगत सिंह ट्रैकिंग कराने से पहले चंडीगढ़, देहरादून में ऊन उद्योग में कार्य करते थे। ऐसे में उन्होंने अपने पुराने अनुभवों को रोजगार के अवसर में तब्दील करने की ठानी। उन्होंने बैंक से एक लाख का ऋण लेकर वाण गांव में खुद का लघु ऊनी बुनकर केंद्र खोल दिया जहां पर वे ऊन के बने स्वेटर, हाईनेक, हाफ स्वेटर, महिलाओं के लिए स्वेटर, मफलर, टोपी, इनर, लोअर सहित अन्य ऊनी उत्पाद मशीनों से तैयार करते हैं। इन उत्पादों से इन्हें प्रतिमाह 20 से 25 हजार की आमदनी हो जाती है। जिसमें से बैंक की किस्त जमा की जाती है और परिवार की आजीविका भी चलती है। इसके अलावा घर के अन्य कार्यों में भी हाथ बंटाते हैं।

जज्बे को सलाम : कोरोना वायरस से जंग में मानवता का परिचय दे रही है महिला एसआई प्रवीना सिदोला

भगत अपने काम से संतुष्ट नजर आते हैं। वे कहते हैं कि इसमें घर में ही रोजगार मिल रहा है। मेरे पास बहुत डिमांड है। कोरोना की वजह से कच्चा माल समय पर उपलब्ध नहीं होने से थोडी परेशानी जरूर हो रही है। उम्मीद है कि अब प्रदेश में गाडियों के आवागमन में छूट मिलने से धीरे-धीरे सब कुछ पटरी पर लौट आयेगा। भगत कहते हैं कि पहाड़ में रोजगार के लिए असीमित संभावनाएं हैं, जरूरत है खुद पर विश्वास और भरोसा करने की है।

आंकड़ों पर नजर डालें तो उत्तराखंड में उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पिथौरागढ़ जनपद में 60 हजार से अधिक ग्रामीण हस्तशिल्प और हथकरघा से जुड़े हैं। प्रदेश में हस्तशिल्प और हथकरघा का सालाना 50 करोड़ का कारोबार होता है। जनपद चमोली में हथकरघा बुनकरों की संख्या 25 सौ से अधिक हैं जबकि हस्तशिल्प बुनकरों की संख्या 4500 से अधिक हैं। लेकिन कोरोना की वजह से चारधाम यात्रा बंद होने और कच्चा माल न मिलने, बाजार बंद होने के कारण मांग न होने से हस्तशिल्पी आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। पलायन आयोग ने विगत दिनों चमोली जनपद की अपनी रिपोर्ट में सिफारिश की है कि चमोली में हथकरघा बुनकरों को क्षमता संवर्धन के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए  और ग्रामीणों को लघु उद्योग के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। पलायन आयोग ने कहा की स्थानीय स्तर पर स्थानीय संसाधनों के अनुसार लघु उद्योगों को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। उत्तराखंड सरकार द्वारा मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत कारीगर दस हजार से लेकर 25 लाख तक का ऋण ले सकते हैं और अपने कारोबार को आगे बढ़ा सकते हैं।

यह भी पढ़े : प्रकृति से होना है रूबरू तो एक बार जरुर आयें चमोली की इन हसीन वादियों और धार्मिक पर्यटन स्थलों पर

वास्तव में देखा जाए तो हिमालय के अंतिम गांव वाण के भगत सिंह का आत्मनिर्भर माॅडल लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। भले ही लोगों को इनका प्रयास छोटा नजर आ रहा हो लेकिन ऐसे छोटे-छोटे प्रयासों से भविष्य की बडी उम्मीदों का सपना संजोया जा सकता है। बेरोजगार युवाओं को भगत सिंह के वोकल फाॅर लोकल से सीख लेने की आवश्यकता है ताकि पहाड़ में रहकर ही रोजगार के अवसर सृजित किये जा सकें।

सबसे पहले खबर अपडेट के लिए लाइक करें यह पेज : https://www.facebook.com/liveskgnews

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने चमियाला पार्किंग एवं डीडीहाट टैक्सी स्टैंड परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा कर निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध पूर्ण करना आवास विभाग की प्राथमिकता
  • होली मिलन के लिए सीएम आवास में उमड़ी भारी भीड़, साढ़े तीन घंटे से अधिक समय तक लोगों के बीच रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • भारत सरकार द्वारा मुकदमेबाजी के कुशल और प्रभावी प्रबंधन पर सम्मेलन
  • होली से पहले पुलिस की सौगात : साइबर सेल ने बरामद किए 42 मोबाइल, लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
  • हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया शुरू
  • गढ़वाल स्काउट्स और बीकेटीसी का संयुक्त स्वच्छता अभियान
  • ज्योतिर्मठ को चकाचक करने में जुटे पर्यावरण मित्र
  • ग्राम सभा रेगडी का ऐतिहासिक फैसला : गांव में किसी भी आयोजन में शराब परोसने पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर ₹50 हजार जुर्माना
  • चंद्र ग्रहण के बाद बद्री-केदार मंदिर समिति के मंदिरों में शुद्धिकरण
  • खामेनेई की मौत पर कश्मीर में उबाल, कर्फ्यू जैसे हालात, स्कूल-कॉलेज बंद
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.