posted on : मई 31, 2022 9:13 अपराह्न
उत्तरकाशी (कीर्तिनिधी सजवाण): पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी में नियुक्त जवान नवीन रमोला को कार्यालय के सामने महिषासुर मर्दनी माता मन्दिर के पास एक मोबाइल मिला, जवान द्वारा फोन के बारे मे जानकरी जुटाई। जानकारी पर पता चला कि फोन पास मे कलक्ट्रेट कॉलोनी निवासी प्रमिला देवी का है, उनके द्वारा ईमानदारी का परिचय देते हुये। जवान नवीन रमोला के द्वारा महिला से सम्पर्क कर फोन को वापस उनके सुपुर्द किया। साथ ही बताया कि वह अपनी बच्ची के साथ मन्दिर पुजा करने आयी थी, उसी दौरान उनकी बच्ची ने फोन कहीं गिरा दिया था। महिला के द्वारा पुलिस जवान का आभार प्रकट किया गया।



