बुधवार, दिसम्बर 17, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th दिसम्बर 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तरकाशी : भाजपा ने नगर निकायो के चुनाव को लेकर की तैयारी शुरु

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 25, 2024 7:05 अपराह्न
उत्तरकाशी(कीर्तिनिधि सजवाण):  नगर पालिका व नगर पंचायतों के संभावित अध्यक्ष एवं सभासद प्रत्याशियों पर भाजपा संगठन स्तर पर विचार विमर्श किया गया। जिला अध्यक्ष सत्येन्द्र राणा,जिला प्रभारी नीरू देवी गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान एवं संबंधित मण्डल अध्यक्ष की टीम ने कार्यकर्ताओं की दावेदारी जानी और अलग अलग चर्चा की गई। अगले चरण में पर्यवेक्षकों एवं जमीनी सर्वे के आधार पर उम्मीदवारों का पैनल तैयार किया जायेगा। जिला अध्यक्ष  सत्येन्द्र सिंह राणा ने कहा, सभी निकायों को एकतरफा जीतने की दृष्टि से हम तैयारियों को अंजाम दे रहे हैं। 
पार्टी कार्यालय ज्ञानसु उतरकाशी में जिला अध्यक्ष  सत्येन्द्र सिंह राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष जिला प्रभारी श्रीमती नीरू देवी विधायक गंगोत्री  सुरेश चौहान ने मण्डल इकाईयों से निकाय चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिसमें पार्टी के सभी सांगठनिक मंडलों के अध्यक्ष, समेत संबंधित निकाय के पार्टी विधायकों एवं मण्डल अध्यक्ष ने जिलेवार प्रतिभाग किया। जिसमें नेतृत्व ने उनसे अपने अपने विधानसभा, मण्डल एवं निकाय के अंतर्गत आने वाली नगरपालिकाओं एवं नगर पंचायतों को लेकर चुनाव तैयारियों की जानकारी ली। साथ ही सभी सामाजिक, क्षेत्र एवं वर्गों को देखते हुए सक्रिय इच्छुक प्रत्याशियों को लेकर चर्चा की गई।
इस दौरान जिला अध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह राणा ने मीडिया से बातचीत में कहा, पार्टी सभी निकायों की जीतने की दृष्टि से अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रही है। आज हमने मण्डलवार एवं निकायवार स्थानीय राजनैतिक और सामाजिक समीकरणों पर फीड बैक लिया और चुनाव की दृष्टि से बेहतर उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की। अब आगे निकाय चुनाव की घोषणा के साथ, सभी जगह पार्टी पर्यवेक्षक भेजे जाएंगे जो स्थानीय कार्यकर्ताओं, जनता और इच्छुक प्रत्याशियों के नामों का पैनल तैयार करेंगे। वहीं पार्टी प्रत्याशियों के चयन में सहायता हेतु जमीनी सर्वे भी कराएगी। तीनों तरीके के समन्वय से सामने आए नामों का पैनल तैयार किया जायेगा। जिसे प्रदेश पार्लियामेंट्री बोर्ड के माध्यम से केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जाएगा, जिनके द्वारा उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जाएगी। उन्होंने दावा किया कि विगत निकाय चुनावों में कुछ सीटों पर जो कर कसर रह गई थी, भाजपा इस बार सौ फीसदी तैयारी के साथ आगे बढ़ रही है। इस अवसर पर जिला प्रभारी नीरू देवी ने कहा हम हमेशा हर चुनाव के लिए तैयार रहते हैं, गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने कहा की नगर पालिका परिषद नगर पंचायतों में भी जनता का आशी्वाद मोदी और धामी जी के विकास कार्यों पर हमें मिलने वाला है हमारे कार्यकर्ता एकजुटता से निकाय चुनाव में ऐतिहासिक जीत प्राप्त करेंगे।
इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री राम सुंदर नौटियाल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सूधा गुप्ता, बड़कोट से अतोल सिंह रावत, पूर्व अध्यक्ष भाजपा अमीर चंद शाह, पूर्व ‌नगर पंचायत अध्यक्ष नौगांव शशि मोहन सिंह राणा, वरिष्ठ भाजपा नेता जयवीर सिंह चौहान, जिला महामंत्री नागेंद्र सिंह चौहान, पवन नौटियाल, राजेन्द्र सिंह गंगाडी, उपेन्द्र सिंह असवाल, प्रवीण रावत, विनोद रावत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद थे।

 

1 of 4
- +
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • विजय दिवस पर शहीदों की वीर नारियां सम्मानित
  • सीएम ने विजय दिवस पर शहीद स्मारक में पुष्पचक्र अर्पित कर वीर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि
  • ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान को लेकर मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
  • सूचना कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित की गई इंडोर खेल प्रतियोगिता
  • जनता की बीच पहुंचे डीएम सविन बंसल, ऋषिकेश में जन समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान
  • पैनखंडा महोत्सव में दिखाई लोगों ने एकजुटता – भंडारी
  • खनसर घाटी में भी भालुओं की दस्तक
  • भालुओ के खिलाफ ग्रामीणों ने किया हल्लाबोल
  • सांसद नरेश बंसल ने नवनियुक्त भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष से मुलाकात कर दी शुभकामनाएं, विभिन्न समसामायिक विषयों पर की चर्चा
  • मनरेगा की जगह नया विधेयक: प्रियंका गांधी ने लोकसभा में जताई कड़ी आपत्ति
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.