गुरूवार, जनवरी 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd जनवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड : महंगे होटल और फार्म हाउसों में नहीं होंगी शादियां, उल्लंघन पर जुर्माना और बहिष्कार

शेयर करें !
posted on : जनवरी 5, 2026 7:20 अपराह्न

विकासनगर : उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में शादी-विवाह और अन्य आयोजनों में बढ़ती फिजूलखर्ची पर रोक लगाने के लिए एक अनूठा कदम उठाया गया है। खत शिलगांव के पंचरा-भंजरा स्थित महासू देवता मंदिर में ग्रामीणों की बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से कई सख्त नियम लागू करने का निर्णय लिया गया।

खत स्याणा तुलसी राम शर्मा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में ग्रामीणों ने तय किया कि अब शादी-विवाह के सभी आयोजन केवल गांव या घरों में ही होंगे। महंगे होटल, पार्क, फार्म हाउस या विवाह स्थलों में आयोजन पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिए गए हैं। महिलाओं के लिए विवाह में अधिकतम तीन गहने पहनने की अनुमति दी गई है, जबकि अत्यधिक आभूषणों पर रोक लगा दी गई।

इसके अलावा, आयोजनों में डीजे, फास्ट फूड और बीयर पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। न्यौते के रूप में पहली शादी में अधिकतम 100 रुपये दिए जा सकेंगे, जबकि कन्यादान में राशि दानदाता की इच्छा पर निर्भर रहेगी। बैठक में सबसे सख्त प्रावधान उल्लंघन करने वालों के लिए किया गया। यदि कोई ग्रामीण इन नियमों का पालन नहीं करता, तो उस पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा, साथ ही सामाजिक बहिष्कार भी किया जाएगा।

ग्रामीणों का मानना है कि बढ़ती महंगाई और दिखावे की होड़ में आयोजन बोझ बन रहे हैं, जिससे कई परिवार कर्ज में डूब रहे हैं। यह फैसला सामुदायिक स्तर पर फिजूलखर्ची रोकने और पारंपरिक सादगी को बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अन्य गांवों में भी ऐसे प्रयासों की चर्चा शुरू हो गई है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • छावनी में बदला धार, दो DIG और 13 SP रैंक के अफसर, CAPF समेत हजारों पुलिसकर्मी तैनात
  • केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऋषिकेश में गीता प्रेस द्वारा प्रकाशित मासिक पत्र ‘कल्याण’ के शताब्दी अंक विमोचन समारोह को किया संबोधित
  • अवैध गतिविधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रहा है एमडीडीए – उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी
  • नवाचार की नई उड़ान : ज्योतिर्मठ की बेटियाँ रचेंगी गणतंत्र दिवस पर इतिहास, कर्तव्य पथ पर पीएम श्री राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज का करेंगी प्रतिनिधित्व
  • नशा मुक्त समाज की ओर पाखी गांव की बड़ी पहल, शादी समारोह या सामाजिक कार्यक्रम में नही परोसी जाएगी शराब, परोसने वालों पर लगेगा 51 हजार का जुर्माना
  • कल्याण केवल पत्रिका नहीं, भारतीय चेतना का जीवंत माध्यम है – केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
  • एमडीडीए की अवैध निर्माण व प्लॉटिंग पर सख्त कार्रवाई लगातार जारी, हरभजवाला और मेहुवाला माफी क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त
  • जीएसटी अपील अधिकरण GSTAT देहरादून बेंच के सदस्यों ने किया कार्यभार ग्रहण
  • ई-पैक्स के माध्यम से डिजिटल सेवाओं से जुड़ेंगे गांव – डॉ. धन सिंह रावत
  • गैरसेण में जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत लगा बहुउद्देशीय शिविर, 567 लोगों को मिला विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.