बुधवार, दिसम्बर 17, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th दिसम्बर 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन “पीएम सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना” के अन्तर्गत लगाये जा रहे हैं सोलर रूफ टॉप संयंत्र

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 13, 2024 8:08 अपराह्न
देहरादून : उत्तराखण्ड राज्य को हरित ऊर्जा के क्षेत्र में नई दिशा देने की राह में यूपीसीएल हमेशा से प्रयासरत रहा है। इसी क्रम में “पीएम सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना” के अन्तर्गत प्रदेश भर में उपभोक्ताओं के घरों पर रूफ टॉप सोलर संयत्रों की स्थापना हेतु यूपीसीएल एक नोडल इकाई के रूप में कार्यरत है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन एवं कुशल नेतृत्व में यूपीसीएल द्वारा वर्तमान में इस योजना के अन्तर्गत प्रदेश भर में घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं के घरों पर लगभग 30 मेगावाट क्षमता के कुल 7592 सोलर रूफ टॉप संयंत्र स्थापित कर एक कीर्तिमान हासिल किया है। उपभोक्तागण योजना से जुडकर अधिक से अधिक लाभान्वित हो रहे हैं जिसमें वर्तमान तक सोलर रूफ टॉप संयंत्र लगवाने वाले उपभोक्तागण लगभग 48 करोड़ रूपये की भी सब्सिडी प्राप्त कर चुके हैं। रूफ टॉप संयंत्र लगाने के लिये प्रदेश में 300 से अधिक वेन्डर्स पंजीकृत हैं जिनका विवरण pmsuryaghar.gov.in पर भी उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त यूपीसीएल द्वारा वर्तमान में कुल प्राप्त 1491 शिकायतों का ससमय निस्तारण कर शून्य किया गया है जो कि सराहनीय है।
प्रबन्ध निदेशक, यूपीसीएल द्वारा अवगत कराया गया कि देश भर में “पीएम सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना” हेतु SoP जारी करने वाले कुछ चिन्हित DISCOMs में यूपीसीएल भी शामिल है तथा यूपीसीएल द्वारा सोलर आवेदनों पर Auto TFR एवं लोड बढ़ाये जाने की सुविधा भी प्रदान की जा रही है जिससे न्यूनतम समय अवधि में सोलर संयंत्र की स्थापना की जा रही है। चूंकि “पीएम सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना” एक महत्वकांक्षी योजना है जिसके तहत लगाये जाने वाले सोलर प्लांट के मीटरों की स्थापना से पूर्व उनकी जाँच की टैस्टिंग भी यूपीसीएल द्वारा की जाती है तथा त्वरित मीटर की स्थापना हेतु मीटरों की टैस्टिंग संख्या बढ़ाने के लिये प्रबन्ध निदेशक द्वारा सभी अधिकारियों को समय-समय पर आवश्यक दिशा निर्देश भी निर्गत किये जा रहे हैं।
योजना के अन्तर्गत घरेलु श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिये 1 KW की क्षमता वाले संयत्र के लिये रूपये 50,000 (केन्द्रांश रूपये 33,000+राज्यांश रूपये 17,000), 2 KW की क्षमता वाले संयत्र के लिये रूपये 1,00,000 (केन्द्रांश रूपये 66,000+राज्यांश रूपये 34,000) तथा 3 KW की क्षमता वाले संयत्र के लिये रूपये 1,36,800 (केन्द्रांश रूपये 85,800+राज्यांश रूपये 51,000) तक की सब्सिडी प्रदान की जा रही है। यूपीसीएल द्वारा प्रदेश भर में घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिये 40 हजार से अधिक सोलर रूफ टॉप संयंत्रों के स्थापना का लक्ष्य रखा है। अतः प्रदेश के सम्मानित उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि योजना में अधिक से अधिक प्रतिभाग कर लाभ उठायें। 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • ‘धुरंधर’ देख प्रीति जिंटा हुईं इमोशनल, बोलीं- ‘यह सिर्फ फिल्म नहीं, हर देशभक्त के लिए लव लेटर’
  • विजय दिवस पर शहीदों की वीर नारियां सम्मानित
  • सीएम ने विजय दिवस पर शहीद स्मारक में पुष्पचक्र अर्पित कर वीर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि
  • ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान को लेकर मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
  • सूचना कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित की गई इंडोर खेल प्रतियोगिता
  • जनता की बीच पहुंचे डीएम सविन बंसल, ऋषिकेश में जन समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान
  • पैनखंडा महोत्सव में दिखाई लोगों ने एकजुटता – भंडारी
  • खनसर घाटी में भी भालुओं की दस्तक
  • भालुओ के खिलाफ ग्रामीणों ने किया हल्लाबोल
  • सांसद नरेश बंसल ने नवनियुक्त भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष से मुलाकात कर दी शुभकामनाएं, विभिन्न समसामायिक विषयों पर की चर्चा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.