मंगलवार, फ़रवरी 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वारा कार्यक्रम के तहत थानो में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित, 808 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ

शेयर करें !
posted on : जनवरी 15, 2026 5:01 अपराह्न
  • जनसमस्याओं का समाधान मौके पर, थानो शिविर में 65 शिकायतें
  • ग्रामीणों के द्वार पर सरकारः न्याय पंचायत थानों में 808 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ।
  • ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान से ही संभव है गांवों का विकास-एसडीएम

देहरादून : जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वारा कार्यक्रम के अंतर्गत बृहस्पतिवार को उप जिलाधिकारी अपर्णा ढ़ौडियाल की अध्यक्षता में राजकीय इंटर कॉलेज थानों में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्रवासियों द्वारा कुल 65 समस्याएँ प्रस्तुत की गईं, जिनमें से अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

इस अवसर पर डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला एवं उप जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और कृषि विभाग के माध्यम से 80 प्रतिशत अनुदान पर एक आटा चक्की एवं दो पावर फीडर वितरित किए गए। वहीं महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से पाँच महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट प्रदान की गई। शिविर के दौरान विभागों द्वारा ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

उप जिलाधिकारी अपर्णा ढौंडियाल ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर उनका शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान से ही गाँवों का समग्र विकास संभव है। जनता की समस्याओं का निस्तारण करना प्रशासन का कर्तव्य है तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना सभी संबंधित विभागों की जिम्मेदारी है।

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वारा कार्यक्रम के अंतर्गत थानो न्याय पंचायत के साथ-साथ कोटी मेहचक, लडवाकोट, सिंधवाल गांव, सनगांव, धारकोट एवं भडेरना के ग्रामीणों ने भूमि, सड़क, पेयजल, पेंशन एवं विद्युत से संबंधित समस्याएँ प्रस्तुत कीं। शिविर में जिला पंचायत की 2, राजस्व विभाग की 10, विद्युत विभाग की 11, पेयजल विभाग की 8, लोक निर्माण विभाग की 6, दूरसंचार विभाग की 2, सिंचाई विभाग की 4, शिक्षा विभाग की 3, परिवहन विभाग की 1, उरेडा की 6, वन विभाग की 4, स्वास्थ्य विभाग की 2, समाज कल्याण विभाग की 1, पंचायती राज विभाग की 1, कृषि विभाग की 1, नागरिक आपूर्ति विभाग की 1, पीएमजीएसवाई की 1 तथा बाल विकास विभाग की 1 शिकायत प्राप्त हुई।

बहुउद्देशीय शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा एलोपैथिक पद्धति से 437 तथा होम्योपैथिक पद्धति से 60 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त कृषि विभाग से 35, उद्यान विभाग से 32, डेयरी विभाग से 30, पशुपालन विभाग से 20, सहकारिता विभाग से 15, राजस्व विभाग से 20, जिला सैनिक कल्याण विभाग से 7, विद्युत विभाग से 6, सेवायोजन विभाग से 12, बाल विकास विभाग से 15, एनआरएलएम से 28, एलडीएम बैंक से 12, समाज कल्याण विभाग से 8, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग से 12, श्रम विभाग से 16, पंचायती राज विभाग से 46 तथा रेशम विभाग से 2 लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

बहुउद्देशीय शिविर में डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, दर्जा राज्य मंत्री मधु भट्ट, थानो प्रधान चंद्रप्रकाश तिवाड़ी, प्रधान कोटी मेहचक शिवानी, प्रधान लंडवाकोट शिवानी कंडारी, प्रधान सिंधवाल गांव तान्या पंवार, प्रधान सनगांव हेमनती रावत प्रधान धारकोट पूजा, भड़ेरना शीला अन्य जनप्रतिनिधियों समेत खंड विकास अधिकारी अपर्णा ढौडियाल, एबीडीओ सुनील उनियाल अन्य विभागीय अधिकारी एवं बडी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

 

1 of 6
- +

1.

2.

3.

4.

5.

6.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सिंचाई विभाग की खुली नहर में बुजुर्ग हुए चोटिल; जिला प्रशासन की क्यूआरटी ने दर्ज कराया मुकदमा
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक सप्ताह का रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ भव्य समापन
  • “विकल्प रहित संकल्प” के साथ सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • कोटद्वार में रेल यात्रियों सुरक्षा और सुविधा को लेकर RPF, GRP और रेलवे के अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित
  • पंचायत भूमि के कब्ज़ों को चिह्नित कर तुरंत हटायें – महाराज
  • गैंड न्याय पंचायत में लगा बहुउद्देश्यीय शिविर, 35 शिकायतें दर्ज, पेयजल सचिव रणबीर सिंह चौहान ने सुनी स्थानीय लोगों की समस्याएं
  • मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
  • ज्योतिर्मठ क्षेत्र में उमड़ा भक्ति का सैलाब, मां कालिका रथयात्रा के समापन अनुष्ठान शुरू
  • विधानसभा बजट सत्र को लेकर अलर्ट मोड पर चमोली पुलिस
  • 2027 में ही आयोजित हो श्री नंदादेवी राजजात यात्रा, नंदा सिद्धपीठ कुरूड़ और पडाव भी यात्रा मानचित्र में हों शामिल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.