बुधवार, जनवरी 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th जनवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

TEER तकनीक से 65 वर्षीय बुजुर्ग का बिना सर्जरी इलाज

शेयर करें !
posted on : जनवरी 10, 2026 1:43 अपराह्न

ऋषिकेश: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश के कार्डियोलॉजी विभाग ने हृदय रोग के इलाज में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। संस्थान के चिकित्सकों ने अत्याधुनिक ट्रांसकैथेटर एज-टू-एज रिपेयर (टीईईआर) तकनीक का उपयोग कर 65 वर्षीय बुजुर्ग के हृदय के माइट्रल वाल्व में गंभीर लीकेज को सफलतापूर्वक ठीक किया, जिससे उनकी हृदय की पंपिंग क्षमता मात्र 20 प्रतिशत रह गई थी।

रुड़की तहसील के मोहनपुर जट गांव निवासी जगत वीर सिंह वर्ष 2023 में हृदय में स्टेंट डलवाने के बाद फिर से सांस फूलने और चलने-फिरने में भारी दिक्कत महसूस कर रहे थे। हरिद्वार के विभिन्न अस्पतालों में जांच के बाद उनके माइट्रल वाल्व में सीवियर रिगर्जिटेशन (गंभीर लीकेज) पाया गया और ओपन हार्ट सर्जरी की सलाह दी गई। हालांकि, उम्र अधिक होने और पहले सर्जरी के इतिहास के कारण मामला जोखिमभरा था।

एम्स के एडिशनल प्रोफेसर और कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. बरुण कुमार के नेतृत्व में टीम ने 30 दिसंबर 2025 को टीईईआर प्रक्रिया अपनाई। टीम में डॉ. सुवेन कुमार, वरिष्ठ सर्जन डॉ. अंशुमान दरबारी और एनेस्थेसिया विशेषज्ञ डॉ. अजय कुमार शामिल थे। डॉ. बरुण कुमार ने बताया कि सामान्य हृदय पंपिंग क्षमता 60 प्रतिशत होती है, लेकिन मरीज की मात्र 20 प्रतिशत रह गई थी। यह बिना सर्जरी की इन्टरवेंशनल प्रक्रिया है, जो उच्च जोखिम वाले मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित हुई।

इलाज के बाद मरीज की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ। उन्हें सांस फूलने, थकान और दैनिक गतिविधियों में कठिनाई जैसे लक्षणों से राहत मिली। बुजुर्ग को तीन दिन पहले अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और अब वे पूरी तरह स्वस्थ हैं।

टीईईआर तकनीक क्या है?

यह एक न्यूनतम इनवेसिव प्रक्रिया है, जिसमें छाती खोले बिना जांघ की नस से कैथेटर के माध्यम से एक छोटी क्लिप हृदय तक पहुंचाई जाती है। यह क्लिप माइट्रल वाल्व के लीकेज वाले हिस्सों को जोड़कर रक्त के पिछड़े प्रवाह को रोकती है, जिससे हृदय की कार्यक्षमता बढ़ती है। यह तकनीक उन मरीजों के लिए आदर्श है जो ओपन हार्ट सर्जरी के लिए अनुपयुक्त होते हैं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने मत्स्य पालन तथा बायो फ्लॉक सहित विभिन्न विकास कार्यों का किया निरीक्षण, नैनीडांडा बनेगा पर्यटन और स्वरोजगार का नया हब
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया के अधिकारियों को सख्त निर्देश, कार्यालय की चौखट तक सीमित न रहे प्रशासन, गांव-गांव पहुंचकर आमजन की समस्याओं का मौके पर ही करें समाधान
  • दून व रूद्रपुर मेडिकल कॉलेज को मिले एक दर्जन विशेषज्ञ चिकित्सक, मेडिकल कॉलेजों में शत प्रतिशत होगी संकाय सदस्यों की नियुक्ति
  • युवाओं को स्वस्थ एवं संतुलित आहार को प्रेरित करेगा हैकाथॉन – डॉ. धन सिंह रावत
  • मुम्बई महानगर पालिका चुनाव में महायुति को मिलेगी प्रचंड जीत – डॉ. धन सिंह रावत
  • सिटी फॉरेस्ट पार्क को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और पर्यावरण–अनुकूल बनाने की दिशा में एमडीडीए का बड़ा कदम, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में लिए गए अहम फैसले
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित नववर्ष 2026 के कैलेंडर का किया विमोचन 
  • सीडीओ वरूणा अग्रवाल की अध्यक्षता में एच.पी.वी. वैक्सीन प्रतिरक्षण अभियान के सफल संचालन के लिए जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित, दिए निर्देश
  • टिहरी को ट्रेक डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की पहल, सीडीओ वरूणा अग्रवाल ने बताए पर्यटन रोडमैप
  • प्रशासन गांव की ओर : न्याय पंचायत बुरासखंडा में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी जन समस्याएं, 48 में से 17 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.