मंगलवार, जनवरी 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th जनवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्रा की पहल से हरिद्वार में “गंगा रसोई” का उदय, अब किचन बनेगा कमाई का केंद्र, क्लाउड रसोई में उतरी हरिद्वार की महिलाएं

शेयर करें !
posted on : जनवरी 3, 2026 7:11 अपराह्न
  • जनपद की महिला समूह को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक नई पहल
  • महिला समूह को एक सप्ताह का क्लाउड किचन हेतु दिए गए प्रशिक्षण का मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्रा ने किया समापन
  • क्लाउड किचन का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं को मुख्य विकास अधिकारी ने वितरित किए प्रमाण पत्र
  • उत्तराखंड राज्य की रजत जयंती के अवसर पर 25 महिलाओं को दिया क्लाउड किचन का प्रशिक्षण
  • प्रदेश का पहला जनपद बना है हरिद्वार जहां क्लाउड किचन के लिए महिलाओं को दिया गया प्रशिक्षण
  • ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान/राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं पीएनबी शताब्दी ग्राम विकास न्यास के सहयोग से दिया गया महिलाओं को प्रशिक्षण
  • क्लाउड किचन का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं की गंगा रसोई के नाम से होगी पहचान
हरिद्वार : जनपद में महिला समूह को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में एक नई पहल की गई है, जिसमें क्लाउड किचन के माध्यम से रोजगार के अवसर सुदृढ़ करने के लिए महिलाओं को क्लाउड किचन का प्रशिक्षण ग्रामीण व्यवसाय इन्क्यूबेटर सेंटर में किया गया, जिसका समापन आज मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्रा ने महिलाओं को प्रमाण पत्र देकर किया।
प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं को बाधाई एवं शुभकामना देते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सभी महिलाओं ने कड़ी मेहनत एवं लगन से क्लाउड किचन का प्रशिक्षण प्राप्त किया है, जिसके लिए वह अब अपने किचन से ही खाना तैयार कर उपभोक्ताओं को उनका मनपसंद खाना उपलब्ध हो सकेगा तथा महिलाओं को रोज़गार के अवसर भी उपलब्ध होंगे तथा उनकी आर्थिकी भी मजबूत होगी।
उन्होंने कहा कि जनपद हरिद्वार प्रदेश का पहला जनपद है जहां महिलाओं को क्लाउड किचन का प्रशिक्षण ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान/राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं पीएनबी शताब्दी ग्राम विकास न्यास के सहयोग से दिया गया है। उन्होंने कहा कि जनपद में कई औधोगिक क्षेत्र है इसके साथ ही कई शैक्षिक संस्थान संचालित हो रहे है, जिसमें काम करने वाले लोगों एवं अध्ययनरत छात्रों को घर जैसे एवं उनकी मनपसंद खाना उपलब्ध हो सकेगा, इसके लिए सिडकुल एवं उद्योग विभाग के अधिकारियों द्वारा सभी महिलाओं का पूर्ण सहयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्लाउड किचन में कार्य कर रही महिलाओं को गंगा रसोई के नाम से जाना एवं पहचान जाएगा, जिसके लिए उन्होंने क्लाउड किचन का नाम गंगा रसोई रखा गया है।
इस अवसर पर सहायक परियोजना निर्देशक डीआरडीए नलिनीत घिल्डियाल ने कहा कि मुख्य विकास अधिकारी के दिशा निर्देशन में ही क्लाउड किचन का प्रशिक्षण संपन्न किया गया है तथा इसके माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर मिलेगे एवं महिलाओं की आर्थिकी मजबूत होगी, उन्होंने कहा कि ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा सभी महिलाओं का पूर्ण सहयोग किया जायेगा।
एलडीएम दिनेश गुप्ता ने कहा कि मुख्य विकास अधिकारी की निर्देशन में महिलाओं को रोज़गार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए यह प्रशिक्षण उपलब्ध कराया गया है तथा उन्होंने महिलाओं को आश्वस्त किया है कि क्लाउड किचन शुरू करने के लिए बैक द्वारा उन्हें ऋण उपलब्ध कराए जाने के लिए पूर्ण सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। 
इस अवसर पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन निर्देशक शिव कुमार सिंह, मुख्य प्रबंधक पीएनबी मंडल कार्यालय पुरुषोत्तम प्रसाद, जिला परियोजना प्रबंधक आजीविका मिशन(रिप) संजय सक्सेना, आर एम सिडकुल कमल किशोर, उद्योग विभाग दिनेश सहित संबंधित अधिकारी, कर्मचारी एवं प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिला समूह की महिला मौजूद रही।

 

1 of 5
- +

1.

2.

3.

4.

5.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने मत्स्य पालन तथा बायो फ्लॉक सहित विभिन्न विकास कार्यों का किया निरीक्षण, नैनीडांडा बनेगा पर्यटन और स्वरोजगार का नया हब
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया के अधिकारियों को सख्त निर्देश, कार्यालय की चौखट तक सीमित न रहे प्रशासन, गांव-गांव पहुंचकर आमजन की समस्याओं का मौके पर ही करें समाधान
  • दून व रूद्रपुर मेडिकल कॉलेज को मिले एक दर्जन विशेषज्ञ चिकित्सक, मेडिकल कॉलेजों में शत प्रतिशत होगी संकाय सदस्यों की नियुक्ति
  • युवाओं को स्वस्थ एवं संतुलित आहार को प्रेरित करेगा हैकाथॉन – डॉ. धन सिंह रावत
  • मुम्बई महानगर पालिका चुनाव में महायुति को मिलेगी प्रचंड जीत – डॉ. धन सिंह रावत
  • सिटी फॉरेस्ट पार्क को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और पर्यावरण–अनुकूल बनाने की दिशा में एमडीडीए का बड़ा कदम, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में लिए गए अहम फैसले
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित नववर्ष 2026 के कैलेंडर का किया विमोचन 
  • सीडीओ वरूणा अग्रवाल की अध्यक्षता में एच.पी.वी. वैक्सीन प्रतिरक्षण अभियान के सफल संचालन के लिए जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित, दिए निर्देश
  • टिहरी को ट्रेक डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की पहल, सीडीओ वरूणा अग्रवाल ने बताए पर्यटन रोडमैप
  • प्रशासन गांव की ओर : न्याय पंचायत बुरासखंडा में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी जन समस्याएं, 48 में से 17 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.