गुरूवार, जनवरी 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th जनवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

माँ और शिशु की रक्षा के लिए डीएम डॉ. आशीष चौहान की सराहनीय पहल, हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं के लिए काव्या ऐप बना उम्मीद की किरण

शेयर करें !
posted on : मई 18, 2025 2:42 अपराह्न
  • हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं का काव्या ऐप में किया जाता है पंजीकरण

पौड़ी : जनपद ने तकनीकी के सहयोग से एक नयी शुरुआत करते हुए मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। जब से ‘काव्या ऐप’ की शुरुआत हुई है, तब से यह गर्भवती महिलाओं के लिए जीवनदायी बन गया है। हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने और सुरक्षित प्रसव कराने के लिए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की दूरदर्शी सोच से जनवरी 2023 में ‘काव्या’ ऐप की शुरुआत की गयी। इसमें अभी तक 511 हाई रिस्क महिलाओं का पंजीकरण  किया गया है, जिनमें से 448 महिलाओं का सफल एवं सुरक्षित प्रसव करवाया गया है।

काव्या ऐप की निगरानी तीन चरणों में की जा रही है। जिसमें ब्लॉक स्तर पर उप जिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी और ब्लॉक प्रबंधन इकाई इसकी निगरानी करते हैं। वहीं जिला स्तर पर इसकी निगरानी करने में मुख्य चिकित्साधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी और जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई का अहम रोल होता है। साथ ही जिलाधिकारी स्वयं भी समय-समय पर काव्या ऐप की समीक्षा करते हैं।

पौड़ी गढ़वाल जैसे पहाड़ी जिले में, जहां वर्षा ऋतु में आवागमन या अन्य के कारण कठिनाइयां हो जाती है, वहां गर्भवती महिलाओं का समय पर सुरक्षित प्रसव कराना एक बड़ी चुनौती होती है। इसलिए काव्या ऐप पर हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं को आशाओं के माध्यम से चिन्हित कर पंजीकरण किया जाता है। चिकित्सक निरंतर रूप से इनकी मॉनिटरिंग करते हैं और उनके प्रसव निर्धारित तिथि से पूर्व ही उन्हें अस्पताल लाया जाता है, जिससे उनका सफल प्रसव हो सके।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पारुल गोयल ने बताया कि काव्या ऐप में वर्ष 2023 में 179 हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं का सुरक्षित प्रसव किया गया। वहीं वर्ष 2024 में यह संख्या बढ़कर 234 हुई और वर्ष 2025 में वर्तमान तक 35 सुरक्षित प्रसव हो चुके हैं, जबकि 63 गर्भवती महिलाएं निगरानी में हैं और उनके सुरक्षित प्रसव की योजना तैयार की गयी है।

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान बताते हैं कि मातृ और शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं के लिए काव्या ऐप की शुरुआत 2023 में की गई है।  काव्या ऐप में पंजीकृत महिलाओं का आज सफलता पूर्वक प्रसव भी किया जा रहा है। काव्या ऐप की प्राथमिकता प्रत्येक उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिला की पहचान करना, उसे ट्रैक करना और उसके लिए समय पर योजना बनाना है, ताकि अंतिम समय में कोई जीवन संकट में न आए। हमने तीन स्तरों पर इसकी निगरानी व्यवस्था बनायी है, जिससे न केवल स्वास्थ्य विभाग बल्कि प्रशासनिक अधिकारी भी प्रत्यक्ष रूप से जुड़कर इन मामलों को गंभीरता से लेते हैं।

ऐसे होता है काव्य ऐप में पंजीकरण

एएनएम क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं का डाटा रखती है। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं की विभिन्न जांचें करायी जाती हैं। जांच रिपोर्ट के आधार में कमियों को देखते हुए उच्च जोखिम (हाई रिस्क) गर्भवती महिलाओं की पहचान की जाती है। तत्पश्चात एएनएम हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का डाटा मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पौड़ी भेजते हैं। इसके आधार पर काव्य ऐप सेंटर महिलाओं का काव्य ऐप में पंजीकरण करते हैं। पंजीकरण होने के बाद मेडिकल स्टॉफ नियमित रूप से हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की जांच करती है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जल से विषैले प्लास्टिक प्रदूषकों को तेज़ी से हटाने के लिए आईआईटी रुड़की ने नैनो-सक्षम सफलता की विकसित
  • सेखी बगारने लिए मानक से अधिक शस्त्र रखने वालों पर जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन, 827 शस्त्र धारकों के एक झटके में लाइसेंस निरस्त
  • राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने देहरादून मे सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का किया शुभारंभ; खिलाड़ियों से हाथ मिलाया, जीत की दी बधाईयां
  • डीएम मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला वनाग्नि सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित, दिए निर्देश
  • श्री प्रेमनगर आश्रम ने किया कम्बल एवं वस्त्र वितरण
  • माता अनसूया व चंडिका देवी के माघ स्नान पर कर्णप्रयाग में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • वनाग्नि से फूलों की घाटी व हेमकुंड साहिब को नहीं कोई खतरा – डीएफओ दूबे
  • मुख्यमंत्री धामी ने तीन दिवसीय विंटर टूरिज्म कॉन्क्लेव का किया शुभारंभ
  • उत्तरकाशी में मकर संक्रांति पर माघ मेले का शुभारंभ, लोक आस्था के महाकुंभ में उमड़ा जनसैलाब
  • कर्णप्रयाग संगम में माता अनसूया–चंडिका देवी का दुर्लभ माघ स्नान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.