मंगलवार, जून 9, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
9th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

10 हजार लोगों की प्यास बुझायेगी छह पेयजल योजनाएं, कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत कहा शीघ्र पूर्ण करें योजनाएं

शेयर करें !
posted on : जुलाई 6, 2022 9:59 अपराह्न
देहरादून : श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत निर्माणाधीन व स्वीकृत पेयजल योजनाओं का कार्य शीघ्र पूरा कर दिया जायेगा। इसके लिये जल संस्थान एवं पेयजल निगम के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दे दिये गये हैं। बिडोली गाड पाबौं पम्पिंग योजना, एनआईटी सुमाड़ी पेयजल योजना, कण्डारस्यूं पम्पिंग योजना, हस्यूडी-भीड़ा-गंगाऊ पम्पिंग योजना, कैन्यूर-थलीसैंण पेयजल योजना एवं थलीसैंण, पाबौं व खिर्सू विकासखण्ड के अंतर्गत जल जीवन मिशन योजना के पूर्ण हो जाने से क्षेत्र के 150 से अधिक गांवों के 10 हजार लोग लभान्वित होंगे।
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज सचिवालय स्थित डीएमएमसी सभागार में श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में निर्माणाधीन एवं स्वीकृत आधा दर्जन पेयजल योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की, जिसमें जल संस्थान एवं पेयजल निमग के अधिकारी उपस्थित रहे। डॉ0 रावत ने बताया कि क्षेत्र में पेयजल संबंधी समस्याओं को शीघ्र दूर कर दिया जायेगा, इसके लिये क्षेत्र में विभिन्न पेयजल योजनाएं संचालित की जा रही हैं। डॉ0 रावत ने बताया कि श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के लिये छह बड़ी पेयजल योजनाएं स्वीकृत की गई है, जिनका निर्माण कार्य पूरा हो जाने से पेयजल संकट समाप्त हो जायेगा। उन्होंने कहा कि बिडोली गाड पाबौं पम्पिंग पेयजल योजना, एनआईटी सुमाड़ी पम्पिंग योजना, हस्यूड़ी-भीड़ा-गंगाऊ पेयजल योजना को शीघ्र शुरू करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये गये हैं। इसके अलावा अधिकारियों को कण्डारस्यूं पम्पिंग योजना के निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने को कहा गया।
बैठक में कैबिनेट मंत्री डॉ0 रावत ने थलीसैंण, पाबौं एवं खिर्सू विकासखण्ड के अंतर्गत संचालित जल जीवन मिशन की प्रगति आख्या भी अधिकारियों से तलब की। उन्होंने योजना से अच्छादित गांवों में शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कर लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने को कहा। डॉ0 रावत ने विभागीय अधिकारियों को योजना के तहत अधिक से अधिक गांवों को जोड़ने के निर्देश भी दिये ताकि प्रत्येक परिवार को पेयजल उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि इन आधा दर्जन पेयजल योजनाओं के पूरे होने से क्षेत्र के 150 से अधिक गांवों के दस हजार लोग लाभान्वित होंगे, जिससे क्षेत्र में पेयजल समस्या से लोगों को छूटकार मिल सकेगा।   बैठक में अपर सचिव पेयजल मेहरबान सिंह बिष्ट, संयुक्त सचिव सुनील सिंह, मुख्य महाप्रबंधक जल संस्थान नीलिमा गर्ग, मुख्य अभियंता पेयजल निगम के.के. रस्तोगी, मुख्य अभियंता स्वजल बी.के. पाण्डे, अधीक्षण अभियंता पौड़ी प्रवीन सैनी, सहायक अभियंता अजय कुमार गुरूंग सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • 12 साल – मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ विस्तार, चारधाम ऑल वेदर रोड से लेकर दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर तक, सड़क संपर्क में ऐतिहासिक विस्तार
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया “मेरी योजना” पुस्तक ऑडियो क्लिप का अनावरण
  • 221 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री धामी बोले- युवाओं के भविष्य से नहीं होगा कोई समझौता
  • मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग बैठक
  • कोटद्वार : लालपानी में सरकारी भूमि से हटाया गया अवैध अतिक्रमण, प्रशासन की कार्रवाई जारी
  • चारधाम यात्रा मार्गों पर एमआरपी से अधिक वसूली बर्दाश्त नहीं, होगी सख्त कार्रवाई : आयुक्त
  • बैंक खाते किराए पर देने वालों पर भी होगी सख्त कार्रवाई – STF
  • UKSSSC की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा में सभी 1.54 लाख अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका
  • देश के 16 राज्यों तक पहुंचा मानसून, उत्तर भारत को 11 जून से राहत के आसार
  • बीएलओ करेंगे घर-घर संपर्क, मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया शुरू
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.