posted on : दिसम्बर 13, 2025 5:10 अपराह्न
कोटद्वार । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति और सभी प्रदेश मोर्चा अध्यक्षों से विचार विमर्श के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल ने कोटद्वार जिले के मोर्चा अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। शनिवार को जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि शांता बमराड़ा को युवा मोर्चा, शशिबाला केष्टवाल को महिला मोर्चा, गोविंद सिंह बिष्ट को किसान मोर्चा, डा. सुरेंद्र सैनी को अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा व सुनीता देवी को अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उन्होंने सभी नव नियुक्त मोर्चा अध्यक्षों से पार्टी व संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया है।



