रविवार, जून 22, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd जून 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पौड़ी को पर्यटन मानचित्र पर लाया जायेगा – डीएम डॉ. आशीष चौहान

शेयर करें !
posted on : मई 23, 2025 11:14 पूर्वाह्न
  • 31 मई से आयोजित होगा जय कंडोलिया पौड़ी महोत्सव
  • कंडोलिया महोत्सव की तैयारियों को लेकर डीएम ने सभी विभागों को दिये समन्वय के निर्देश
पौड़ी : पौड़ी को पर्यटन के नक्शे पर उभारने के लिये तथा पुराना वर्चस्व लौटाने के लिये 31 मई से पौड़ी मुख्यालय में जय कंडोलिया पौड़ी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जिला कार्यालय सभागार में नगर पालिका अध्यक्ष हिमानी नेगी, व्यापार सभा व संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ तैयारी बैठक की।
सात दिवसीय जय कंडोलिया पौड़ी महोत्सव 31 मई से 06 जून तक आयोजित किया जायेगा। वहीं 06 से 08 जून तक कंडोलिया मंदिर में वार्षिक पूजन, जागरण व भंडारे का आयोजन होगा। जिलाधिकारी ने महोत्सव की सभी व्यवस्थाओं को पूरा करने व कंडोलिया मंदिर में वार्षिक पूजन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के लिये संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि कंडोलिया मंदिर को भी सिद्वबली, नीलकंठ, धारी देवी व ज्वाल्पा जैसा भव्य स्वरूप दिया जायेगा, जिससे यहां भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच सकें, जिससे पर्यटन की अपार संभावनाएं बढ़ सकेंगी। जिलाधिकारी ने कहा कि पौड़ी मुख्यालय अपने अप्रतिम सौंदर्य के लिए विख्यात है। देवदार, बांज, बुरांस के पेड़ों से घिरा कंडोलिया मंदिर श्रद्धालुओं के साथ ही सैलानियों के लिये भी आकर्षण का केंद्र है। यहां से बर्फ से ढकी हिमालय की चोटियां दिखाई देती हैं, जिन्हें देखकर लोग सारी थकान भूल जाते हैं।
जिलाधिकारी ने जय कंडोलिया महोत्सव में विभिन्न विभागों को बहुउद्देशीय शिविर में स्टॉल लगाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि सात दिवसीय इस महोत्सव में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इसके लिए उन्होंने शिक्षा विभाग को स्कूली बच्चों से झांकी, पेंटिंग प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता सहित अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित कराने को कहा। साथ ही उन्होंने संबंधित विभागों को कवि सम्मेलन, बैडमिंटन, डॉग शो, फैन्सी शो, बेबी शो, सांस्कृतिक कार्यक्रम, फोटोग्राफी प्रदर्शन, मैराथन, साइकलिंग, रस्साकस्सी, संगीत, नवांकुर नाटक, फुटबॉल, हॉट एयर बलून सहित अन्य कार्यक्रमों की रूपरेखा जल्द तैयार करने के निर्देश दिये हैं। साथ ही उन्होंने नगर पालिका व व्यापार सभा के पदाधिकारियों से सुझाव मांगे और कहा कि महोत्सव को बड़े स्तर पर आयोजित किये जाने के लिये सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे।
बैठक में अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, उपजिलाधिकारी रेखा आर्या, सीओ सदर त्रिवेंद्र सिंह, जिला पर्यटन अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, मुख्य शिक्षाधिकारी नागेंद्र बर्तवाल, नगर पालिका ईओ शांति प्रसाद जोशी, खंड विकास अधिकारी सौरभ हांडा सहित अन्य अधिकारी, व्यापार सभा के पदाधिकारी व नगर पालिका के वार्ड सदस्य उपस्थित थे।

 

1 of 4
- +
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/05/Adventure-Ad-05-02-25.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250313-WA0019.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर देशवासियों को दी बधाई, श्री महाराज जी ने योगाभ्यास कर हर आयु वर्ग का किया आह्वाहन, शरीर की मजबूती और मन की शांति के लिए अपनाएं योग
  • ईरान-इस्राइल युद्ध की आग में कूदा अमेरिका, ट्रंप ने की तीन परमाणु ठिकानों पर बरसाए बम
  • एआई 171 त्रासदी पर टाटा चेयरमैन की ‘अनुकरणीय’ प्रतिक्रिया के पीछे उद्योग जगत के लीडर हुए एकजुट
  • भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, “योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ” की थीम के साथ योगाभ्यास एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न
  • भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस
  • योग, युवाओं को स्वस्थ, सशक्त और सकारात्मक बनाते हुए विकसित भारत के निर्माण का आधार बनेगा – कृषि मंत्री गणेश जोशी
  • केंद्रीय विद्यालय कोटद्वार की प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ होने पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति जताया आभार
  • योग न केवल स्वास्थ्य का माध्यम है, बल्कि यह जीवन की समरसता, संतुलन और शांति का मार्ग भी है – विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण
  • राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सासंद राज्यसभा डॉ. नरेश बंसल ने की सपरिवार भेंट
  • जीआरपी व एटीएस पुलिस जवानों ने धूमधाम से मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.