रविवार, दिसम्बर 7, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th दिसम्बर 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम गौरव कुमार की पहल पर आपदा प्रभावित क्षेत्र नन्दानगर में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 1500 से अधिक लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 2, 2025 12:32 पूर्वाह्न
  • एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 1500 से अधिक लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण
  • आपदा प्रभावित नन्दानगर क्षेत्र में मिला लोगों को बड़ा संबल – जिलाधिकारी ने की पहल की सराहना

चमोली : जनपद चमोली के सीमान्त क्षेत्र नन्दानगर में जूनून चैरिटेबल संस्था, दिल्ली द्वारा एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में क्षेत्र के दूरस्थ गांवों से आए 1500 से अधिक लोगों ने विभिन्न रोगों का परीक्षण करवाकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

शिविर का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक भूपाल राम टम्टा द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत बिष्ट भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि हाल ही में आपदा से प्रभावित नन्दानगर क्षेत्र में यह स्वास्थ्य शिविर राहत प्रदान करने की एक सार्थक पहल है। इस शिविर में न केवल रोगियों को चिकित्सा परामर्श व उपचार प्रदान किया गया, बल्कि आपदा प्रभावित परिवारों को दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी वितरित की गईं।

जिलाधिकारी गौरव कुमार एवं पुलिस अधीक्षक सुरजीत पंवार भी शिविर स्थल पर पहुंचे। उन्होंने दूरस्थ क्षेत्र में चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के लिए जूनून संस्था के डाक्टरों व मेडिकल टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाजसेवी संस्थाओं की ऐसी पहलें प्रशासन के लिए प्रेरणादायक हैं। उन्होंने कहा कि नन्दानगर जैसे सीमांत क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना अत्यंत आवश्यक है और इस तरह के शिविर स्थानीय जनता के लिए बहुत सहायक सिद्ध हो रहे हैं।

शिविर में विभिन्न प्रतिष्ठित अस्पतालों से आए 28 विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने रोगियों का परीक्षण किया। इनमें बाल रोग, हृदय रोग, अस्थि रोग, दंत रोग, स्त्री रोग आदि के विशेषज्ञ शामिल रहे। रोगियों की ईसीजी, लिवर टेस्ट, शुगर टेस्ट, बोन डेंसिटी टेस्ट, बी.पी. समेत अनेक जांचें निःशुल्क की गईं।कार्यक्रम के संयोजक डॉ. गिरीश वैष्णव ने बताया कि संस्था पिछले 25 वर्षों से जनपद में इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करती आ रही है। हर वर्ष लगभग 2000 लोगों को लक्षित करते हुए विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण सेवाएं प्रदान की जाती हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में पहाड़ी क्षेत्रों में भी मैदानी इलाकों जैसी जीवनशैली से जुड़ी बीमारियां जैसे शुगर, हाइपरटेंशन, फैटी लिवर आदि तेजी से बढ़ रही हैं, जो चिंता का विषय है।

स्थानीय नागरिकों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि दिल्ली और देहरादून जैसे बड़े शहरों के विशेषज्ञ डॉक्टरों का इस क्षेत्र तक पहुंचना बड़ी राहत का विषय है। ऐसे शिविर दूरस्थ ग्रामीणों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख हिमा देवी, डॉ. सौरभ वैष्णव, कृपाल बिष्ट, राकेश डिमरी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष हिमानी वैष्णव, एसडीएम आरके पाण्डेय और अन्य अधिकारी और कर्मचारी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीएम धामी की दूरदर्शी हरित नीति का परिणाम, सिटी फॉरेस्ट पार्क बना देहरादून की नई पहचान; पर्यटकों ने की एमडीडीए द्वारा दी जा रही सुविधाओं की तारीफ
  • धामी सरकार की बड़ी पहल, खाद्य तेल के ‘री-यूज़’ पर कड़ी निगरानी, स्वास्थ्य सचिव डॉ. राजेश कुमार के नेतृत्व में RUCO मिशन नई ऊंचाई पर
  • पोखरी-गोपेश्वर मोटर मार्ग की हालत खस्ताहाल
  • भारत की आत्मा को समझने में पब्लिक रिलेशंस की भूमिका अत्यंत उपयोगी – राज्यपाल
  • आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी ने 6 दिसंबर 2025 को मनाया अपना 9वां दीक्षांत समारोह
  • डीएम सविन बंसल संग अर्ली मॉर्निंग वॉक बढा गई बौद्धिक दिव्यांगजन का हौसला
  • कुंभ मेले में उत्तराखंड की लोक देव परंपरा दिखेगी वैश्विक मंच पर
  • सीएम धामी ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
  • डीएम सविन बंसल के निर्देश पर एसडीएम एवं नगर आयुक्त ऋषिकेश के नेतृत्व में चंद्रभागा में अवैध अतिक्रमण ध्वस्त
  • ग्रीन फील्ड स्कूल के वार्षिकोत्सव में समावेशी शिक्षा और हिमालय संरक्षण की सराहना, धस्माना और डॉ. हसीन हुए शामिल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.