गुरूवार, जनवरी 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd जनवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सिटी प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 28, 2025 2:21 पूर्वाह्न

हरिद्वार। श्रवणनाथ नगर स्थित होटल सुविधा, हरिद्वार में 26 दिसंबर 2025 को सिटी प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सादगीपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। मनरेगा लोकपाल राकेश चौधरी ने क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर ठाकुर मनोजानंद ने अध्यक्ष, इंद्र कुमार शर्मा ने उपाध्यक्ष, कमल अग्रवाल ने महामंत्री, ममता चौहान ने कोषाध्यक्ष, मोनिका सिंह ने मुख्य सचिव, जबकि सचिव पद पर परवीन कश्यप, सागर, अजय वर्मा एवं प्रमोद कुमार ने शपथ ग्रहण की। इसके साथ ही कार्यकारिणी सदस्य राजू भाई सहित अन्य नवनिर्वाचित सदस्यों ने भी पद की शपथ ली।

समारोह को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ठाकुर मनोजानंद ने कहा कि सिटी प्रेस क्लब सभी पत्रकारों के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए आपसी एकता, सद्भावना और सौहार्द बनाए रखना आवश्यक है। हमें एकजुट होकर मीडिया जगत में एक सकारात्मक मिसाल कायम करनी है।

महामंत्री कमल अग्रवाल ने कहा कि सिटी प्रेस क्लब निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने बताया कि 31 मार्च 2026 से पूर्व क्लब का अपना अथवा व्यवस्थित भवन उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

कोषाध्यक्ष ममता चौहान ने कहा कि यह संगठन किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि सभी सदस्यों का है। संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक सदस्य को जिम्मेदारी और सहभागिता निभानी होगी। उन्होंने कहा कि संगठन चलाने के लिए त्याग और सहयोग आवश्यक है, तथा अध्यक्ष से लेकर आम सदस्य तक सभी की शक्ति और जिम्मेदारी समान है।

मनरेगा लोकपाल राकेश चौधरी ने कहा कि आने वाले समय में सिटी प्रेस क्लब पत्रकारिता जगत में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता केवल पेशा नहीं, बल्कि एक मिशन है और पत्रकार समाज के लिए कलम के सिपाही होते हैं।

बाल समिति की अध्यक्ष सुनीता चौधरी ने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होता है, जिसमें पूरे समाज की तस्वीर दिखाई देती है। वहीं वरिष्ठ समाजसेवी एवं होटल सुविधा के संचालक श्री अखिलेश चौहान ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को न्याय दिलाने में पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका है।

कार्यक्रम में कमल खड़का, देवेश वर्मा, बाबर खान, फुरकान अली, अजय वर्मा, परवीन कश्यप, राजू भाई, रोहित कश्यप, सागर, पीयूष वालिया, मनोज ठाकुर, कृष्णा, अभिषेक सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऋषिकेश में गीता प्रेस द्वारा प्रकाशित मासिक पत्र ‘कल्याण’ के शताब्दी अंक विमोचन समारोह को किया संबोधित
  • अवैध गतिविधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रहा है एमडीडीए – उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी
  • नवाचार की नई उड़ान : ज्योतिर्मठ की बेटियाँ रचेंगी गणतंत्र दिवस पर इतिहास, कर्तव्य पथ पर पीएम श्री राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज का करेंगी प्रतिनिधित्व
  • नशा मुक्त समाज की ओर पाखी गांव की बड़ी पहल, शादी समारोह या सामाजिक कार्यक्रम में नही परोसी जाएगी शराब, परोसने वालों पर लगेगा 51 हजार का जुर्माना
  • कल्याण केवल पत्रिका नहीं, भारतीय चेतना का जीवंत माध्यम है – केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
  • एमडीडीए की अवैध निर्माण व प्लॉटिंग पर सख्त कार्रवाई लगातार जारी, हरभजवाला और मेहुवाला माफी क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त
  • जीएसटी अपील अधिकरण GSTAT देहरादून बेंच के सदस्यों ने किया कार्यभार ग्रहण
  • ई-पैक्स के माध्यम से डिजिटल सेवाओं से जुड़ेंगे गांव – डॉ. धन सिंह रावत
  • गैरसेण में जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत लगा बहुउद्देशीय शिविर, 567 लोगों को मिला विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ
  • उत्तराखण्ड में बारिश व बर्फबारी का अलर्ट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.