कोटद्वार । मानसिक रूप से बीमार एक युवती ने मंगलवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जिसके बाद परिजन आनन फानन में युवती को राजकीय बेस चिकित्सालय लाए । जहां पर चिकित्सकों द्वारा युवती को मृत घोषित कर दिया । पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार काशीरामपुर तल्ला निवासी, 21 वर्षीय नेहा, पुत्री शिवकुमार पिछले कई साल से मानसिक रूप से बीमार थी। उसका उपचार दिल्ली व बिजनौर के मनोचिकित्सक से चल रहा था । जिसके कारण वह बेहद तनाव में रहती थी। उसकी हालत को देखते हुए परिवार के लोग उसे कभी अकेला नहीं छोड़ते थे।
मंगलवार को युवती अपने कमरे में गई और वहां फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी । परिजनों द्वारा जब घर के अंदर कमरे में जाकर देखा तो युवती चुन्नी के जरिए फांसी के फंदे पर लटकी थी। आनन फानन में परिजनों द्वारा उसे पंखे से नीचे उतारा व राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार लाए । जहां पर चिकित्सकों द्वारा युवती को मृत घोषित कर दिया गया । अस्पताल से पुलिस को सूचना देने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया ।


