posted on : मई 31, 2022 10:07 अपराह्न
कोटद्वार : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में “नशा मुक्त जागरुकता अभियान” चलाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन विभव सैनी के पर्यवेक्षण, प्रभारी एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सुमनलता के नेतृत्व में एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग पुलिस टीम द्वारा 31 मई 2022 को थाना क्षेत्रान्तर्गत आर्य कन्या इन्टर कॉलेज कोटद्वार में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के दौरान स्कूल में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल की प्रधानाचार्य रेनू नेगी व स्कूल स्टाफ, 350 छात्रायें, NSS के छात्र इस कार्यशाला में उपस्थित रहे।

स्कूली छात्राओं को उन्हें बढ़ते हुए अपराधों की रोकथाम, मानव तस्कारी, भिक्षावृति, बालश्रम, साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों व आपतकालीन नम्बर डायल-112, साइबर टोल फ्री नम्बर-1930 आदि के बारे में जानकारी दी गयी एवं बताया गया कि यदि उनके साथ कोई भी व्यक्ति अपमानजनक व्यवहार या छेड़छाड़ करता है तो इस तरह की घटनाओं को कदापि नजर अंदाज न करें, इसकी सूचना तत्काल अपने परिजनों और पुलिस को दें। साथ ही उन्हें पुलिस सहायता न0- 112 एवं उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा बनाये गये गौरा शक्ति ऐप, पब्लिक आई ऐप तथा ट्रैफिक आई एप के बारें मे जानकारी देते हुए उनके संचालन के बारे जागरूक कर किसी भी प्रकार की सहायता या उनके क्षेत्रान्तर्गत होने वाली अवैध गतिविधियों/मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया। एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम द्वारा स्कूल में नुक्कड़ नाटक एवं रैली के माध्यम से तंबाकू का सेवन ना करने हेतु जनमानस को जागरूक किया गया। साथ ही सभी उपस्थित छात्र-छात्राओं को तंबाकू निषेध के सम्बन्ध में शपथ दिलाई गई।
पुलिस टीम
- उपनिरीक्षक कैलाश सेमवाल
- एएसआई योगेन्द्र कुमार-AHTU
- महिला आरक्षी विद्या मेहता-AHTU



