posted on : अगस्त 26, 2021 7:00 अपराह्न
कोटद्वार : अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनीषा जोशी द्वारा ए.डी.टी.एफ. प्रभारी विजय सिंह व ए.एच.टी.यू. प्रभारी सुमनलता की संयुक्त टीम के साथ कोटद्वार क्षेत्रान्तर्गत सत्तीचौड़ में संचालित सफा होम की चैकिंग की गयी तो उपरोक्त सफा होम में वर्तमान में 120 व्यक्ति नशामुक्ति हेतु भर्ती हैं जिनकी उम्र करीब 16 से 45 वर्ष के मध्य है ।
अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार द्वारा नशामुक्ति केन्द्र में भर्ती व्यक्तियों को नशा करने से होने वाले दुष्प्रभावों के सम्बन्ध में बताते हुये नशे से दूर रहने हेतु प्रेरित किया गया । सभी नशामुक्ति हेतु भर्ती व्यक्तियों का 07 दिवस के अन्दर सत्यापन करने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार द्वारा ए.डी.टी.एफ. प्रभारी विजय सिंह को निर्देशित किया गया तथा सफा होम संचालक को निर्देश दिये गये कि भविष्य में नशामुक्ति केन्द्र में भर्ती होने वाले व्यक्तियों की सूचना थाना कोटद्वार को करायेंगे तथा समय- समय पर सभी भर्ती व्यक्तियों के सत्यापन में सहयोग करेंगे ।
इसके अतिरिक्त अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार द्वारा एफ.एस.ओ. कोटद्वार अनिल त्यागी को साथ लेकर जशोदरपुर स्टील एरिया कोटद्वार में स्थापित स्टील / लोहा इस्पात फैक्ट्री का सामान्य निरीक्षण किया गया तो निरीक्षण के दौरान फैक्ट्री में वर्करों तथा सम्पत्ति की सुरक्षा के दृष्टिगत मानक के अनुसार अग्निशमन सम्बन्धी पूर्ण उपकरण नही पाये गये । संचालक/प्रबन्धक को वर्करों/सम्पत्ति की सुरक्षा के दृष्टिगत फैक्ट्री में अग्निशमन सम्बन्धी पूर्ण उपकरण अतिशीघ्र लगाने हेतु निर्देशित करते हुये एफ.एस.ओ. कोटद्वार 15 दिवस के अन्दर उक्त फैक्ट्री में पूर्ण अग्निशनम सम्बन्धी उपकरणों की उपलब्धता से अवगत करायेंगे ।


