शनिवार, दिसम्बर 13, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th दिसम्बर 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

नेपाली नागरिकों द्वारा आधार कार्ड का दुरुपयोग कर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की जांच करेगी ADM, SDM और ARTO की संयुक्त समिति – डीएम डॉ. आशीष चौहान

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 27, 2024 2:58 अपराह्न
  • जिला स्तरीय राजस्व संवर्द्धन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक हुई आयोजित
  • जिलाधिकारी ने अवैध खनन, राजस्व वसूली और संसाधन वृद्धि के कार्यों की समीक्षा
  • अपर जिलाधिकारी, एसडीएम और आरटीओ की संयुक्त समिति होगी गठित, नेपाली नागरिकों द्वारा आधार कार्ड का दुरुपयोग कर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की जांच करेगी।

पौड़ी : जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय राजस्व संवर्द्धन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक जिला कार्यालय स्थित एन.आई.सी. कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में राजस्व, खनन, परिवहन, आबकारी, जीएसटी, विद्युत, जिला विकास प्राधिकरण, सिंचाई, वन और पर्यटन सहित संबंधित विभागों की राजस्व वसूली और संसाधन वृद्धि के कार्यों की समीक्षा की गई।

मंगलवार देर शाय आयोजित बैठक में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कहा कि अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एसडीएम और आरटीओ की एक समिति गठित की जाएगी, जो नेपाली नागरिकों द्वारा आधार कार्ड का दुरुपयोग कर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की जांच करेगी। जिससे अवैध रूप से वाहन चला रहे नेपाली वाहन चालकों की पहचान कर उनके खिलाफ मिशन मोड में कार्रवाई की जा सकेगी। उन्होंने परिवहन विभाग को जनपद में बंद पड़े और पुराने वाहनों को चलन से हटाने, दोपहिया वाहनों पर ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट और बिना नंबर प्लेट के वाहनों, ड्रिंक एंड ड्राइप करने वालों पर सख्ती से चालान के निर्देश दिये। कहा कि सार्वजनिक व वाणिज्यिक वाहनों की गहनता से जांच की जाए। परिवहन विभाग द्वारा प्रवर्तन कार्य में माह अक्टूबर में कुल 1298 वाहनों के चालान किए गए जिससे 20.66 लाख की राजस्व वसूली की गई।

 बैठक के दौरान राजस्व वसूली से संबंधित प्रगति की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, जिसमें विभागों द्वारा अब तक किए गये कार्यों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी विभाग समन्वय स्थापित कर राजस्व वसूली की प्रक्रिया का कार्य तेजी से पूर्ण करते हुए लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण कर निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया करें तथा वसूली के साथ-साथ राजस्व वृद्धि की संभावनाओं को तलाशने हेतु नई योजनाएं बनायें।

जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी कोटद्वार, श्रीनगर और यमकेश्वर को निर्देश दिए कि अवैध खनन में शामिल डंपर, ट्रैक्टर ट्राली और जेसीबी मशीन को सीज करते हुए चालानी कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होंने उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया अवैध खनन वाले स्थानों पर नियमित व औचक निरीक्षण करते रहने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने खनन अधिकारी को निर्देशित किया गया कि अलकनंदा नदी में संभावित नए क्षेत्रों का निरीक्षण कर जानकारी प्रस्तुत करें, जहां कानूनी खनन की संभावना हो। उन्होंने खनन छापेमारी की प्रक्रिया को तेज करने और अवैध खनन में संलिप्त वाहनों व स्वामियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने खनन विभाग के निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष प्राप्त राजस्व 49.06 प्रतिशत रहने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए राजस्व बढ़ाने के निर्देश दिये।

आबकारी विभाग को ओवररेटिंग पर सख्त नियंत्रण रखने और राजस्व वृद्धि के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने अवशेष अधिभार वसूली कम करने पर नाराजगी जताते हुए 15 दिन के अन्दर राजस्व प्राप्ति के निर्देश दिये। कहा कि वसूली न कर पाने की स्थिति में जिला आबकारी अधिकारी के वेतन आहरण रोक लगाई जायेगी। बैठक में बताया गया कि आबकारी व पुलिस विभाग द्वारा माह अक्टूबर में जनपद के अलग-अलग स्थानों पर कुल 184 छापामारी की कार्यवाही की गई।

जिला निबंधक विभाग को भू कानून के दुरुपयोग की जांच कर भू माफिया को चिह्नित करने और स्टांप रजिस्ट्री तथा भूमि धोखाधड़ी के मामलों की निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए। बताया गया कि जिला निबंधक कार्यालय के उप निबंधक कार्यालयों द्वारा स्टाम्प निबंधन शुल्क के रूप में 2312.12 लाख रूपये राजस्व प्राप्त हुआ है जबकि अक्टूबर माह में उप निबंधक कार्यालयों द्वारो स्टाम्प निबंधन शुल्क के रूप 323.29 लाख की प्राप्ति हुई है।

जिलाधिकारी ने यूपीसीएल को सर्दियों में विद्युत खपत में वृद्धि के सापेक्ष वसूली बढ़ाने और विद्युत चोरी को रोकने के लिए सख्ती से अभियान चलाने के निर्देश दिये। एस.डी.ओ. विद्युत ने अवगत कराया कि माह अक्टूबर में वितरण खण्ड पौड़ी द्वारा 150 छापे, विद्युत वितरण खण्ड श्रीनगर द्वारा 110, वितरण खण्ड कोटद्वार द्वारा 138 तथा वितरण खण्ड नैनीडांडा द्वारा 75 छापे मारे गये। राज्य कर श्रीनगर व वन विभाग द्वारा वर्ष 2024-25 में अप्रैल से अक्टूबर तक प्राप्त लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व प्रतिशत कम रहने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए राजस्व प्राप्ति में बढ़ोतरी के निर्देश दिये।

बैठक में वर्चुअल माध्यम से सभी उपजिलाधिकारी जबकि एन.आई.सी में एसडीओ वन आयशा बिष्ट, एसडीओ विद्युत गोविन्द सिंह रावत, जिला पर्यटन विकास अधिकारी केएस नेगी, सहायक आयुक्त चंचल चौहान, खाद्य अभिहित अधिकारी अजब सिंह रावत, खान अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज एटलिटिका-2025 में प्रद्यूमन ने लगाई सबसे लम्बी छलांग, चक्का फेंक में ध्रूव और नंदिनी राणा अव्वल
  • एसजीआरआर मेडिकल एण्ड हेल्थ साइंसेज़ की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता एटलिटिका-2025 का आगाज
  • देहरादून में होगा जनसंपर्क का “महाकुंभ” – 47वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशंस कॉन्फ्रेंस 13–15 दिसंबर तक
  • तीन दिवसीय एसएमसी प्रशिक्षण का हुआ समापन 
  • नन्ही दुनिया भावी राष्ट्र के कार्यकर्ताओं ने दिखाया मानवता का अद्भुत उदाहरण
  • शैलशिल्पी विकास संगठन का 8वां स्थापना दिवस समारोह हर्षौल्लास के साथ सम्पन्न
  • बेहतर समाज सेवा के लिए चार को मिला सम्मान
  • पूजा-पाठ के नाम पर लाखों की ठगी, पुलिस ने अभियुक्त को मुजफ्फरनगर से धर दबोचा
  • 15 दिसंबर को ऋषिकेश में जिलाधिकारी सुनेंगे जनता की बात, जनहित के मुद्दो पर डीएम सविन बंसल की सीधी सुनवाई, शिकायतों का तुरंत निपटारा
  • सांसद डॉ. नरेश बंसल ने सदन में देहरादून और उत्तराखण्ड के अन्य इलाकों में नदियों के पुनर्जीवन का उठाया मुद्दा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.