बुधवार, जून 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

वनाग्नि को रोकने को लेकर डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदण्ड़े के नेतृत्व एवं दिशा निर्देशन में जनपद की समस्त तहसीलों में किया गया माॅकड्रिल अभ्यास

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 13, 2021 4:36 अपराह्न

पौड़ी : जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्ड़े के नेतृत्व एवं दिशा निर्देशन पर आज जनपद के समस्त तहसीलों के क्षेत्रान्तर्गत वनाग्नि की माॅकड्रिल अभ्यास किया गया। जिसमें जनप्रनिधि ग्राम प्रधान, महिला मंगल दल, युवक मंगल दल, फायर वाॅचर, संबंधित अधिकारी कर्मचारी, वन विभाग, पुलिस फायर सर्विस सहित तहसील स्तर पर गठित आईआरएस टीम द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में वनाग्नि पर काबू पाने के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। माॅक ड्रिल अभ्यास के दौरान जिलाधिकारी ने उक्त कार्यो का जायजा लेते हुए, आग पर नियंत्रण पाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए समुचित कार्यो की जानकारी ली। जबकि अपर जिलाधिकारी डॉ. एस के बरनवाल ने थलीसैण में वनाग्नि माॅक ड्रिल का जायजा लेने थलीसैण पहुंचे तथा स्वयं भी आग बुझाने में जुट गया।

गौरतलब है कि प्रदेश में इन दिनों वनाग्नि बढती समस्या को लेकर उस पर काबू पाने हेतु लोगों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से तैयार करने को लेकर शासन के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने आज जनपद के समस्त तहसीलों में वनाग्नि मॉक ड्रिल अभ्यास का आयोजन हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिसके तहत समस्त तहसीलों में पूर्वाहन करीब 11:00 बजे, से क्षेत्रान्तर्गत चिन्हित स्थानों पर वनाग्नि मॉक ड्रिल का अभ्यास किया गया। जिसमें तहसीलों में गठित आईआरएस टीम को सक्रिय किया गया, इंसीडेंट कमांडर ने वनाग्नि की सूचना पर त्वरित कार्यवाही कर, वनाग्नि की घटनास्थल पर पहुंचे अन्य लोगों के सहयोग के साथ आग पर प्लानिंग के आधार पर काबू पाया गया। तहसील स्तर पर उपजिलाधिकारी तथा तहसीलदार द्वारा इंसीडेंट कमांडर का दायित्व बखूबी निभाया गया।माॅक ड्रिल अभ्यास की समस्त जानकारी जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय को भेजी गयी। जहां से आपदा प्रबंधन अधिकारी दिपेश काला द्वारा घटना की जानकारी शासन की वेबसाइट पर अपलोड किया गया।

जनपद मुख्यालय के करीब खाड्यूसैण एवं घुडदौड़ी के मध्य समय पूर्वाहन 11:00 बजे आग की सूचना पर पौड़ी तहसील में गठित आईआरएस टीम सक्रिय किया गया। जिसमें इंसीडेंट कमांडर/उपजिलाधिकारी श्याम सिह राणा ने टीम को उपकरण के साथ घटना स्थल के लिए रवाना किया। जहां पर पहले से ही पहुंचे जनप्रतिनिधि, स्थानीय लोगों के साथ बेहतर ताल मेल से आग पर काबू पाया गया। मॉक ड्रिल में आग बुझाते समय एक व्यक्ति को घायल बताया गया जिस मौके पर पहुंचे मेडिकल टास्क फोर्स टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद दवाई देकर घर भेज दिया। वहीं वन विभाग की ओर से प्रभागीय वनाधिकारी के एस रावत, सहित संबंधित अधिकारी ने वनाग्नि पर काबू पाने हेतु टिप्स दिये। मॉक ड्रिल में वन विभाग के अधिकारियां के साथ साथ क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधान वन पंचायत, महिला व युवक मंगल दलों, फायर सर्विस द्वारा भाग लिया गया। मॉक ड्रिल करते समय सड़कों के आसपास फायर लाइन बनाई गई, जिससे कि आग फैलने के खतरे से बचा जा सके।

थलीसैंण में मॉक ड्रिल अभ्यास के दौरान अपर जिलाधिकारी ने कहा कि वनाग्नि की घटनाएं निरन्तर होती जा रही है, इससे हमारी प्राकृतिक वन सम्पदा को क्षति पहुंचने के साथ ही साथ जंगली जानवरों को भी नुकसान पहुंच रहा है। कहा कि इससे पर्यावरण भी दूषित हो रहा है और हमारे स्वास्थ्य को भी नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य लोगों को वनाग्नि रोकथाम के प्रति जागरूक करना है। वहीं वनाग्नि मॉक ड्रिल का अभ्यास सतपुली, चौबट्टाखाल, धुमाकोट, लैंसडाउन, श्रीनगर, यमकेश्वर सहित अन्य तहसीलों में भी किया गया। जिसमें आईआरएस टीम के अलावा ग्राम प्रधान जनप्रतिनिधि फायर वाचर महिला मंगल दल युवक मंगल दल वन विभाग सहित रेखीय विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने मॉक ड्रिल अभ्यास में अपना अहम योगदान दिया। इस अवसर पर रेंजर अनिल भट्ट, मेडिकल टास्क फोर्स लीडर डॉ. अमित मेहरा, तहसीलदार पौड़ी एच एम खंडूरी, पुलिस फायर सर्विस से अनुसूया गौड़, नायब तहसीलदार सतपुली सुधा डोभाल, कानूनगो सुदामा सिंह, बी. एस. चैहान सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • संघर्ष से सफलता तक : पहाड़ की बेटी प्रियंका ने लिखी आत्मनिर्भरता की कहानी
  • सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता – डीएम गौरव कुमार
  • मानसून से पहले सभी तैयारियां पूरी करें अधिकारी : सीएम धामी
  • उत्तराखण्ड के दिव्यांग खिलाड़ियों का कमाल, एशियन पैरा थ्रो बॉल में जीता ब्रॉन्ज
  • प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण, पौड़ी में 492 गर्भवतियों की हुई स्वास्थ्य जांच
  • 25 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा में सीडीओ अशोक जोशी सख्त, समय पर पोर्टल अपडेट करने के निर्देश
  • स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान, खिर्सू में सड़क परियोजना का लोकार्पण
  • पौड़ी में गुलदार का कहर, घास लेने गई महिला पर किया हमला
  • कोटद्वार : अवैध चाकू सहित एक आरोपी गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेजा
  • मुख्यमंत्री धामी ने 221 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र; कहा- साढ़े चार साल में 33 हजार से अधिक को मिला रोजगार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.