शुक्रवार, जनवरी 23, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
23rd जनवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

ई-रिक्शा संचालन को लेकर परिवहन विभाग की अहम बैठक, SOP के पालन के निर्देश

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 23, 2025 5:31 अपराह्न
हरिद्वार : सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), हरिद्वार कार्यालय में ई-रिक्शा संचालन से संबंधित विषयों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नवोदय चौक, रानीपुर मोड़, बहादराबाद एवं लक्सर रोड क्षेत्र के ई-रिक्शा यूनियन के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। बैठक की अध्यक्षता सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), हरिद्वार निखिल शर्मा द्वारा की गई। बैठक में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), हरिद्वार नेहा झा तथा वरुणा सैनी, परिवहन कर अधिकारी (इंटरसेप्टर) भी उपस्थित रहीं।
बैठक के दौरान ई-रिक्शा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं नियमबद्ध संचालन के संबंध में जिला प्रशासन एवं जिला सड़क सुरक्षा समिति द्वारा निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (Standard Operating Procedure – SOP) के प्रावधानों की जानकारी यूनियन प्रतिनिधियों को विस्तार से दी गई।
अधिकारियों द्वारा बताया गया कि SOP के अंतर्गत 21 दिसंबर 2025 से 20 जनवरी 2026 तक एक माह की अवधि में सभी ई-रिक्शा वाहन स्वामियों एवं चालकों को अपना पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से पूर्ण कराना होगा। यदि कोई चालक अन्य जनपद अथवा अन्य राज्य का निवासी है, तो उसे संबंधित क्षेत्र एवं हरिद्वार जनपद – दोनों स्थानों से पुलिस सत्यापन कराना आवश्यक होगा।
पुलिस सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात 21 जनवरी 2026 से 20 फरवरी 2026 के मध्य ई-रिक्शा वाहनों के दस्तावेजों की जांच एवं वाहनों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। इस अवधि में ई-रिक्शा वाहन स्वामियों/चालकों को चरणबद्ध तरीके से कार्यालय में बुलाया जाएगा, जहां वाहन एवं संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत किए जाएंगे।
अधिकारियों द्वारा स्पष्ट किया गया कि निर्धारित अवधि के उपरांत जिन ई-रिक्शा वाहनों का पुलिस सत्यापन, दस्तावेज सत्यापन एवं भौतिक निरीक्षण पूर्ण नहीं होगा, उन्हें मार्ग पर संचालन की अनुमति प्रदान नहीं की जाएगी। SOP का उद्देश्य शहर में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करना, सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देना है।
बैठक के दौरान यूनियन प्रतिनिधियों द्वारा रखी गई समस्याओं एवं सुझावों को भी गंभीरता से सुना गया तथा अधिकारियों द्वारा यह आश्वासन दिया गया कि नियमों के दायरे में रहते हुए व्यवहारिक समस्याओं के समाधान पर विचार किया जाएगा। साथ ही यूनियन प्रतिनिधियों से अपेक्षा की गई कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सभी ई-रिक्शा चालकों एवं वाहन स्वामियों को SOP की जानकारी दें तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी औपचारिकताएँ पूर्ण कराएं।
अंत में अधिकारियों द्वारा यह दोहराया गया कि नियमों का पालन करने वाले ई-रिक्शा चालकों को किसी प्रकार की अनावश्यक असुविधा नहीं होने दी जाएगी, जबकि नियमों की अवहेलना की स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

 

1 of 5
- +

1.

2.

3.

4.

5.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कोटद्वार में 31 जनवरी –1 फरवरी को होगा दो दिवसीय बर्ड फेस्टिवल, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
  • परिवार नियोजन को लेकर ग्राम नौगांव में सास-बहु सम्मेलन का आयोजन
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में डोईवाला क्षेत्र में सड़क नेटवर्क मजबूत, एमडीडीए के कार्यों से आमजन को मिलेगी राहत
  • अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए सख़्त, देहरादून–ऋषिकेश में सीलिंग और ध्वस्तीकरण की बड़ी कार्रवाई, बिना नक्शा मंजूरी निर्माणों पर सीलिंग, अवैध प्लॉटिंग पर बुलडोजर एक्शन
  • भारत पर्व पर प्रदर्शित होगी “आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड” की झांकी
  • यूसीसी के बाद चमोली में विवाह पंजीकरण को मिली रफ्तार, 47 ग्राम पंचायतों ने हासिल किया शत-प्रतिशत लक्ष्य
  • ज्योतिर्मठ में जाख देवता का 11 दिवसीय क्षेत्र भ्रमण प्रारंभ, क्षेत्र भक्तिमय
  • सीएम धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में रेल अवसंरचना को नई गति, पूर्ण व प्रगतिरत परियोजनाओं की समीक्षा
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में कैम्प आधारित सुशासन को मिली नई गति, अब तक 445 कैम्पों का आयोजन, 3.54 लाख से अधिक नागरिकों तक पहुँची सरकार
  • अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए सख़्त, बिना नक्शा मंजूरी निर्माणों पर सीलिंग, अवैध प्लॉटिंग पर बुलडोजर एक्शन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.