मंगलवार, मई 13, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th मई 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड में उद्योग की अपार संभावनाएं, हमारे उद्यमी राज्य के ब्रांड एम्बेसडर – कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 4, 2024 7:59 अपराह्न
हरिद्वार : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को जनपद हरिद्वार के लोधीवाला पहुंचकर मामा भांजा ग्रुप द्वारा स्थापित नव निर्मित ईकोब्लूम पल्पवेयर (वायो डि ग्रेडेबल टेबलवेयर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट) की नवीन इकाई के शुभारम्भ किया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्यक्रम में लगाए गए स्टोलों का अवलोकन भी किया गया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा इकोब्लूम ब्रोशर का विमोचन भी किया।  इकोब्लूम का यह उद्यम प्रधानमंत्री जी के स्वच्छ भारत संकल्प की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है। इसमें कम्पनी के द्वारा पेपर पल्प से निर्मित टेवल वेयर उत्पादो का निर्माण किया जाएगा।  पूरी तरह से प्लास्टिक उत्पादों को स्थान ले सकेंगी। पर्यावरण की दृष्टि यह अत्यन्त ही महत्वपूर्ण प्रयास है।
 कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्लास्टिक मुक्त भारत की परिकल्पना को यह प्लांट महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। उन्होंने कहा इस प्लांट के माध्यम से क्षेत्र वासियों को लाभ मिलने के साथ ही रोजगार का भी सृजन होगा। उद्योग के लिए उत्तराखंड का वातावरण अनुकूल है और उत्तराखंड में उद्योग की अपार संभावनाएं हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने इस दशक को उत्तराखंड का दशक कहा है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि हमारे उद्यमी राज्य के ब्रांड एम्बेसडर हैं। उन्होंने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के तहत हुए 3.56 लाख करोड़ के एमओयू साइन हुए हैं। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हमारी सरकार का प्रयास उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के साथ ही एक मॉडल स्टेट के रूप में विकसित करने का संकल्प है।
उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपेक्षा के अनुरूप वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में उत्तराखंड उभर रहा है। उन्होंने कहा कि यहां का वातावरण मौसम प्रकृति की विविधता आदि को देखते हुए यहां के प्रति लोगों का जबरदस्त आकर्षण है और अब वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में भी प्रदेश खास पहचान बनाएगा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नव निर्मित ईकोब्लूम पल्पवेयर की सफलता के लिए मामा भांजा ग्रुप के सदस्यों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और अपनी ओर से की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लोधीवाला स्थित उत्तराखण्ड खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा वित्तपोषित मैसर्स हस्त निर्मित कागज उघोग का भी निरीक्षण कर जानकारी भी ली। गौरतलब है कि कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कार्यक्रम पहुंचना था। लेकिन बरसात के कारण मुख्यमंत्री कार्यक्रम में उपस्थित नही हो सके।
इस अवसर पर कैंट विधायक सविता कपूर, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल, भाजपा वरिष्ठ नेता अनिल गोयल, सुरेंद्र मित्तल, वरिष्ठ नेता देवेंद्र चावला, मनमोहन भारद्वाज, अतुल कुमार, राजीव शर्मा, संजीव शर्मा, अरविंद शर्मा,  अश्वनी शर्मा, घनश्याम कुमार, देवेंद्र चावला, अनुराग शर्मा, शुशील कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/04/VIDEO-03-Years.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250313-WA0019.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में बाॅलीवुड गायक दर्शन रावल की गायिका का चला जादू
  • “धरती आभा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान” के तहत समग्र विकास की ओर बढ़ते सशक्त कदम, 15 जून से 30 जून तक बागेश्वर में विशेष सेवा वितरण शिविर
  • जेनिथ फेस्ट 2025 के दूसरे दिन श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पाॅडवाज़ ने बहाई उत्तराखण्डी लोक संस्कृति की बयार, देशभक्ति के गीतों पर झूमे छात्र-छात्राएं
  • उत्तराखंड में PCS अधिकारियों के बंपर तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट
  • उत्तराखंड में IAS अधिकारियों के बंपर तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट
  • चारधाम यात्रा से लौट रहे यात्री ले रहे है नीर वॉटरफॉल का आनंद, डुबकी मार कर मिटा रहे है थकान
  • डीएम डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने की चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा, सोशल मीडिया पर भ्रामक व फेक न्यूज़ के प्रचार-प्रसार करने वाले लोगों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई करने के दिए निर्देश
  • पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने पाकिस्तान पर भारत की जीत पर दी बधाई, कहा – “ये मोदी जी के कुशल नेतृत्व का परिणाम”
  • सीएम धामी ने देशहित को सर्वोपरि रखने के लिए युवाओं का किया आह्वाहन,  कहा – फ्यूचर-रेडी बने युवा
  • उत्तराखंड : बॉर्डर पर सघन चेकिंग, चारधाम यात्रा पर कड़ी निगरानी, सैनिक परिवारों के साथ खड़ी है सरकार – मुख्यमंत्री धामी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.