गुरूवार, जनवरी 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd जनवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उच्च शिक्षा विभाग को मिले 5 सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. रावत ने वितरित किये नियुक्ति पत्र

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 10, 2025 6:13 अपराह्न
  • नियुक्ति पत्र मिलते ही खुशी से खिल उठे युवाओं के चेहरे

देहरादून : सूबे के उच्च शिक्षा विभाग को 5 नये सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष मिल गये हैं। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से चयनित इन अभ्यर्थियों को विभागीय मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने नियुक्ति पत्र वितरित किये। डॉ रावत ने सभी नव नियुक्ति सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष को शुभकामनाएं दी और उम्मीद जताई कि सभी लोग विभागीय दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे।

सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने आज अपने शासकीय आवास पर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से चयनित 5 सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष को नियुक्ति पत्र वितरित किये। इन सभी सहायक पुस्तकालयाध्यक्षों को दुर्गम क्षेत्र के महाविद्यालयों में प्रथम तैनाती दी गई। जिसमें संतोषी गौड़ को राजकीय महाविद्यालय नैनीडांडा, अर्पित कुमार सिंह को उपरैंखाल, प्रीति जोशी को भतरौंजखान, चंदन सिंह जीना को थलीसैण तथा मनोज कुमार को राजकीय महाविद्यालय सोमेश्वर में प्रथम तैनाती दी गई।

इस अवसर पर डॉ रावत ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी, साथ ही उम्मीद जताई वह अपने विभागीय कार्यों एवं दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ करेंगे। डॉ रावत ने बताया कि राज्य सरकार उच्च शिक्षा विभाग में लगातार रिक्त पदों को भर रही है। इसी कड़ी में सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष के नियुक्ति से महाविद्यालयों के पुस्तकालयों में छात्र छात्राओं को उचित समय पर बेहतर पुस्तकें मिल सकेंगी साथ ही पुस्तकों का व्यवस्थित रख रखाव भी किया जायेगा। वहीं नियुक्ति पत्र पाकर युवाओं के चेहरे खिल उठे। उन्होंने नियुक्ति पत्र मिलने पर विभागीय मंत्री का आभार जताया।

इस अवसर पर संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. ए. एस. उनियाल, उप निदेशक डॉ. ममता नैथानी, सहायक निदेशक डॉ प्रमोद कुमार, वीरेंद्र रावत सहित अन्य विभागीय अधिकारी व नव नियुक्त सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष व उनके परिजन उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • छावनी में बदला धार, दो DIG और 13 SP रैंक के अफसर, CAPF समेत हजारों पुलिसकर्मी तैनात
  • केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऋषिकेश में गीता प्रेस द्वारा प्रकाशित मासिक पत्र ‘कल्याण’ के शताब्दी अंक विमोचन समारोह को किया संबोधित
  • अवैध गतिविधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रहा है एमडीडीए – उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी
  • नवाचार की नई उड़ान : ज्योतिर्मठ की बेटियाँ रचेंगी गणतंत्र दिवस पर इतिहास, कर्तव्य पथ पर पीएम श्री राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज का करेंगी प्रतिनिधित्व
  • नशा मुक्त समाज की ओर पाखी गांव की बड़ी पहल, शादी समारोह या सामाजिक कार्यक्रम में नही परोसी जाएगी शराब, परोसने वालों पर लगेगा 51 हजार का जुर्माना
  • कल्याण केवल पत्रिका नहीं, भारतीय चेतना का जीवंत माध्यम है – केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
  • एमडीडीए की अवैध निर्माण व प्लॉटिंग पर सख्त कार्रवाई लगातार जारी, हरभजवाला और मेहुवाला माफी क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त
  • जीएसटी अपील अधिकरण GSTAT देहरादून बेंच के सदस्यों ने किया कार्यभार ग्रहण
  • ई-पैक्स के माध्यम से डिजिटल सेवाओं से जुड़ेंगे गांव – डॉ. धन सिंह रावत
  • गैरसेण में जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत लगा बहुउद्देशीय शिविर, 567 लोगों को मिला विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.