शनिवार, जनवरी 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th जनवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हरिद्वार : जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में 1028 लोगों को विभिन्न योजनाओं से किया गया लाभान्वित

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 26, 2025 6:31 अपराह्न
  • जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम के तहत जनपद के दो विकास खण्ड लक्सर एवं नरसान के न्याय पंचायतो में आयोजित किया गया बहुउद्वेशीय शिविर।
  • जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में 958 लोगों को विभिन्न विभागों के माध्यम से जारी किए गए प्रमाण पत्र
  • जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में 1740 क्षेत्रीय जनता ने किया प्रतिभाग
  • जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित दर्ज कराई गई 83 शिकायतें
  • जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में 53 शिकायतों का मौके पर किया गया निस्तारण
  • सयुंक्त मजिस्ट्रेट रूड़की दीपक सेठ की अध्यक्षता में विकासखंड नरसान की न्याय पंचायत लिब्बर हेड़ी के जूनियर हाईस्कूल में बहुउद्देशीय शिविर आयोजन किया गया       
  • उपजिलाधिकारी लक्सर सौरभ असवाल की अध्यक्षता में विकास खंड लक्सर के न्याय पंचायत भिक्कमपुर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में बहुउद्देशीय शिविर आयोजन किया गया
हरिद्वार : सयुंक्त मजिस्ट्रेट रूड़की दीपक सेठ की अध्यक्षता में विकासखंड नरसान की न्याय पंचायत लिब्बर हेड़ी के जूनियर हाईस्कूल में बहुउद्देशीय शिविर आयोजन किया गया । सयुंक्त मजिस्ट्रेट रूड़की दीपक सेठ की अध्यक्षता में विकास खंड नरसान की न्याय पंचायत लिब्बर हेड़ी के जूनियर हाईस्कूल में बहुउद्देशीय शिविर आयोजन किया गया ।”जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” शिविर में  विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित जन कल्याणकारी योजनों से 172 क्षेत्रीयवासियों को लाभान्वित किया गया तथा विभिन्न विभागों के माध्यम से 71 लोगों को विभिन्न प्रमाण पत्र निर्गत किए गए,इस शिविर में 390 लोगों द्वारा किया गया प्रतिभाग ।
आयोजित शिविर ने क्षेत्रवासियों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित 22 समस्याएं दर्ज कराई गई, जिसमें भूमि विवाद, अतिक्रमण, जल भराव, आवास की मांग आदि समस्याएं दर्ज कराई गई, जिसमें 10 समस्याओं का सयुंक्त मजिस्ट्रेट द्वारा मौके पर निस्तारण किया गया, शेष समस्याओं को त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देशराज कर्णवाल, उपाध्यक्ष, समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति (राज्यमंत्री स्तर) ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रदेश की सभी न्याय पंचायतों में यह अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक पहुँचाना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।
 इस दौरान शिविर में भाजपा जिला अध्यक्ष रूडकी डॉ. मधु सिंह, राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कविन्द्र चौधरी, तहसीलदार विकास अवस्थी, गन्ना विकास समिति के चेयरमैन सुशील राठी, भाजपा नेता अनीस गौड़, जिला पंचायत सदस्य आजाद, ग्राम प्रधान शबनम, सीडीपीओ सोनू कुमार, खण्ड विकास अधिकारी सुभाष सैनी, श्रम विभाग सहायक निदेशक अमित किशोर थपलियाल, लेबर इंस्पेक्टर अनिल पुरोहित, सहित क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।
उपजिलाधिकारी लक्सर सौरभ असवाल की अध्यक्षता में विकासखंड लक्सर की न्याय पंचायत भिक्कमपुर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में“ जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार” अभियान के अंतर्गत बहुउद्देशीय शिविर आयोजन किया गया। जिसमें 887 लोगों को विभिन्न विभागों से प्रमाण पत्र निर्गत किए गए तथा 856 लोगों विभिन्न विभागों की संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इस शिविर में 1350 लोगों ने प्रतिभाग किया। बहुउद्देशीय शिविर में कुल 61 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 43 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक आदेश जारी कर दिए गए।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सौरभ असवाल ने सभी संबंधित विभाग को क्षेत्रवसियो की समस्याओं का त्वरितता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान राज्य मंत्री, उत्तराखण्ड सरकार सोभाराम प्रजापति,पूर्व विधायक लक्सर संजय गुप्ता, जिला पचायत सदस्य, भिक्कमपुर जीतपुर अकित कुमार, ग्राम प्रधान फतवा बीरवती, ग्राम प्रधान भोगपुर संतोष, खण्ड विकास अधिकारी प्रवीण भट्ट, सहित जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय अधिकारी एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
 

 

1 of 9
- +

1.

2.

3.

4.

5.

6.

7.

8.

9.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फवारी की दस्तक
  • हेमकुंड और बद्रीनाथ की चोटियों पर हिमपात
  • वाणा के ग्रामीणों ने बारिश को लाटू देवता से मांगी मन्नत
  • औली में व्यवस्थाओं की जांच को लेकर कड़ाके की ठंड में आंदोलन तेज
  • चारधाम यात्रा 2026 : तैयारियों को लेकर गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक, मंदिर परिसरों में मोबाइल और कैमरे पर पूर्ण प्रतिबंध
  • मुख्यमंत्री धामी का शेफ समुदाय से संवाद, उत्तराखंड के स्वाद को “लोकल से ग्लोबल” बनाने का आह्वान
  • राहु मंदिर पैठाणी के सौंदर्यीकरण के लिए 1.90 करोड़ की योजना का भूमि पूजन, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा – उत्तराखंड के प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थलों में शामिल होगा राहु मंदिर
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में पौड़ी गढ़वाल बना डिजिटल गवर्नेंस की मिसाल, अपणी सरकार पोर्टल पर प्रदेश में प्रथम स्थान
  • चमोली की वादियों में समय से पूर्व खिलने लगे बुरांश
  • डीएम नितिका खण्डेलवाल ने नील चामेश्वर नर्सरी का किया उद्घाटन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.