बुधवार, जनवरी 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th जनवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मजदूरी से स्वरोजगार तक : मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना ने बदली अयान मंसूरी की ज़िंदगी

शेयर करें !
posted on : जनवरी 10, 2026 6:38 अपराह्न
  • मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से साकार हुआ आत्मनिर्भरता का सपना
  • मजदूरी से उद्यमिता तक: अयान मंसूरी बने सफल स्वरोजगार की मिसाल

पौड़ी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आत्मनिर्भर उत्तराखंड के विजन और स्वरोजगार को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता का सकारात्मक प्रभाव अब जमीनी स्तर पर स्पष्ट रूप से दिखायी देने लगा है। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के माध्यम से आम नागरिक अपने सपनों को साकार कर आत्मनिर्भर बन रहे हैं।

इसी क्रम में विकासखण्ड दुगड्डा के अन्तर्गत पदमपुर निवासी 46 वर्षीय अयान मंसूरी ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का लाभ लेकर सफलता की प्रेरक कहानी लिखी है। आठवीं कक्षा तक शिक्षित अयान मंसूरी सात सदस्यीय परिवार का भरण-पोषण पहले मजदूरी करके करते थे, लेकिन स्वयं का व्यवसाय स्थापित करने की प्रबल इच्छा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती रही।

मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की जानकारी प्राप्त कर अयान मंसूरी ने रजाई एवं गद्दा निर्माण को अपने व्यवसाय के रूप में चुना। जिला उद्योग केन्द्र द्वारा उन्हें पूरी प्रक्रिया में मार्गदर्शन प्रदान किया गया तथा आवश्यक दस्तावेजों के संकलन में सहयोग किया गया।

वर्ष 2024-25 में सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया, कोटद्वार के माध्यम से ₹10 लाख का ऋण स्वीकृत होने के पश्चात अयान मंसूरी ने अपना व्यवसाय प्रारम्भ किया। आज उनका उद्यम न केवल सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है, बल्कि इसके माध्यम से तीन अन्य स्थानीय लोगों को भी रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है।

वर्तमान में अयान मंसूरी के व्यवसाय का मासिक टर्नओवर लगभग ₹3 लाख है तथा वे प्रतिमाह ₹25,000 से ₹30,000 तक का शुद्ध लाभ अर्जित कर रहे हैं। अयान मंसूरी का कहना है कि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गयी मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना ने उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान किया है और आज वे सम्मानपूर्वक अपने परिवार का जीवनयापन कर पा रहे हैं।

जिला उद्योग केन्द्र की प्रबंधक उपासना सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का उद्देश्य पात्र लाभार्थियों को स्वरोजगार के लिए वित्तीय एवं तकनीकी सहयोग प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि अयान मंसूरी जैसे लाभार्थियों की सफलता इस योजना की प्रभावशीलता को दर्शाती है। जिला उद्योग केन्द्र द्वारा योजना के तहत आवेदन से लेकर ऋण स्वीकृति एवं व्यवसाय प्रारम्भ होने तक निरन्तर मार्गदर्शन एवं सहयोग दिया जाता है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ लेकर अपने उद्यम स्थापित कर सकें। अयान मंसूरी की यह सफलता सरकार की स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता पर केन्द्रित नीतियों की प्रभावशीलता को दर्शाती है तथा प्रदेश के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सैनिक स्कूल के एकेडमिक ब्लॉक में लगी भीषण आग, समय पर दमकल पहुंचने से टला बड़ा हादसा
  • सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों के हमलों पर सख्त, मौत हुई तो देना होगा भारी मुआवजा
  • सेना प्रमुख ने पाकिस्तान को दी कड़ी चेतावनी, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी भी जारी
  • 2026 में भारतीय सिनेमा में बायोपिक का धमाका : भगवान परशुराम से लेकर PM मोदी तक के जीवन पर रिलीज होंगी फ़िल्में
  • इंफोसिस साइंस फाउंडेशन ने की इंफोसिस प्राइज़ 2025 के विजेताओं की घोषणा, असाधारण स्कॉलर्स भारत में छह विभिन्न श्रेणियों में वैज्ञानिक शोधकार्य संबंधी उत्कृष्ट योगदानों के लिए सम्मानित
  • उत्तराखंड : रिटायर्ड साइंटिस्ट से साइबर ठगों ने की लाखों की ठगी, APK फाइल से मोबाइल हैक कर लगाया चूना
  • उत्तराखंड में डोली धरती, यहां आया 3.5 तीव्रता का भूकंप
  • उत्तराखंड के बड़कोट में भालू का हमला, महिला गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर
  • आदिबदरी मंदिर के कपाट खुलने की तैयारियां पूर्ण
  • उत्तराखंड ने NDMA को सौंपी PDNA रिपोर्ट : 2025 की आपदाओं से ₹15,103 करोड़ का आर्थिक प्रभाव
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.