बुधवार, जनवरी 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th जनवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

दून किंग राइडर की धमाकेदार जीत, एकतरफा मुकाबले में दून चौंपियन को 77 रन से दी मात

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 5, 2025 1:36 पूर्वाह्न

 

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित मंजुल सिंह माजिला अंतर किक्रेट टूर्नामेंट में खेले गए एकतरफा मुकाबले में दून किंग राइडर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दून चौंपियन को 77 रन से मात दी।

आज के मुख्य अतिथि सुमनलता शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऐसे टूर्नामेंट न केवल प्रतिभा को मंच देते हैं, बल्कि युवाओं में खेल भावना और अनुशासन भी विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी जीत-हार से ऊपर उठकर पूरे मनोयोग से खेलें, यही असली खेल भावना है।

दून किंग राइडर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बल्लेबाजों और गेंदबाजों, दोनों ने बेहतरीन तालमेल दिखाया और अपनी टीम को बड़ी जीत दिलाई।

पहले बल्लेबाजी करते हुए दून किंग राइडर ने निर्धारित 20 ओवरों में 141 रन पर 8 विकेट का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। टीम के कप्तान और ओपनर बल्लेबाज सुनील कुमार के 16 बॉल में 25 रन के आक्रामक शुरुआत के साथ ही टॉप और मध्य क्रम में साकेत पंत 28 बॉल में 25 रन, योगेश सेमवाल 20 बॉल में 21 रन, हिमांशु बरमोला 20 बॉल में 26 बनाकर रनों की गति को बनाए रखा और मजबूत स्कोर खड़ा किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दून चौंपियन की टीम दून किंग राइडर की सटीक और तगड़ी गेंदबाजी के आगे टिक न पाई और मात्र 13.3 ओवर में 64 रन पर ढेर हो गई। उनके शीर्ष क्रम से लेकर निचले क्रम तक कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका।

मुकाबले के सबसे चमकदार खिलाड़ी रहे योगेश सेमवाल, जिन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से कमाल कर दिया। उन्होंने 20 गेंदों पर 21 रन, जिसमें 2 चौके शामिल थे। गेंदबाजी में 3.3 ओवर में 10 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। उनके इस ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। योगेश की सटीक लाइन-लेंथ और आक्रामक बल्लेबाजी ने टीम को निर्णायक बढ़त दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

इस बड़ी जीत के साथ दून किंग राइडर ने प्रतियोगिता में अपनी स्थिति मजबूत की, जबकि दून चैंपियन को पहले ही चरण में बड़ा झटका लगा।

उत्तरांचल प्रेस क्लब अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह कण्डारी, महामंत्री सुरेन्द्र सिंह डसीला, खेल संयोजक अभय सिंह कैंतुरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, संयुक्त मंत्री रश्मि खत्री ने संयुक्त रूप से मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंट किया।

इस अवसर पर क्लब के संप्रेक्षक शिवेश शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य मौ. असद, मनवर रावत, संदीप बडोला, रमन जायसवाल, दीपक बड़थ्वाल, किशोर रावत आदि मौजूद रहे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्यमंत्री धामी ने सुखवंत सिंह के परिजनों को दिया न्याय का भरोसा
  • वनाग्नि पर काबू करने को विषम परिस्थितियों में वन विभाग के प्रयास जारी
  • सैनिक स्कूल के एकेडमिक ब्लॉक में लगी भीषण आग, समय पर दमकल पहुंचने से टला बड़ा हादसा
  • सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों के हमलों पर सख्त, मौत हुई तो देना होगा भारी मुआवजा
  • सेना प्रमुख ने पाकिस्तान को दी कड़ी चेतावनी, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी भी जारी
  • 2026 में भारतीय सिनेमा में बायोपिक का धमाका : भगवान परशुराम से लेकर PM मोदी तक के जीवन पर रिलीज होंगी फ़िल्में
  • इंफोसिस साइंस फाउंडेशन ने की इंफोसिस प्राइज़ 2025 के विजेताओं की घोषणा, असाधारण स्कॉलर्स भारत में छह विभिन्न श्रेणियों में वैज्ञानिक शोधकार्य संबंधी उत्कृष्ट योगदानों के लिए सम्मानित
  • उत्तराखंड : रिटायर्ड साइंटिस्ट से साइबर ठगों ने की लाखों की ठगी, APK फाइल से मोबाइल हैक कर लगाया चूना
  • उत्तराखंड में डोली धरती, यहां आया 3.5 तीव्रता का भूकंप
  • उत्तराखंड के बड़कोट में भालू का हमला, महिला गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.