सोमवार, मई 25, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
25th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम संदीप तिवारी ने जिला खनिज फाउंडेशन न्यास प्रबंध समिति की ली बैठक, खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए 1.79 करोड़ रुपये स्वीकृत

शेयर करें !
posted on : जून 4, 2025 5:07 अपराह्न
चमोली : जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बुधवार को जिला खनिज फाउंडेशन न्यास प्रबंध समिति की बैठक ली। जिसमें जनपद के खनन प्रभावित क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ करने हेतु विभागों से उपलब्ध प्रस्तावों की समीक्षा की गयी और उच्च प्राथमिकता व जनहित से जुड़े 11 प्रस्तावों की कुल 179.38 लाख की धनराशि को सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान करते हुए शासी परिषद में वित्तीय स्वीकृति प्रदान किए जाने संस्तुति की गयी।
बैठक में विभिन्न विभागों के उच्च प्राथमिकता में 13 प्रस्ताव व अन्य प्राथमिकता क्षेत्र में 24 प्रस्ताव रखे गए। महिला बेस अस्पताल सिमली में आवश्यक उपकरण क्रय के लिए 22 लाख, नन्दानगर के ग्राम लांखी में खेल मैदान व बाढ सुरक्षा कार्य के लिए 19.80, फरकिया पेयजल योजना के मरम्मतीकरण के लिए 8.08 लाख, ग्राम पंचायत खीरों लामबगड़ में रास्ता निर्माण के लिए 19.98 की धनराशि अनुमोदित की गयी।
जनहित को देखते हुए जिला प्रशासन ने जिला प्लान से फ्यूली गदेरा और अगथला गदेरा के बाढ़ सुरक्षा कार्यो के लिए जिला योजना के अन्तर्गत 20 -20 लाख की स्वीकृति दी गयी है। वहीं आज खनन एवं न्यास से फ्यूली गदेरे और अगथला गदेरा से आवासीय भवनों की सुरक्षा हेतु बाढ सुरक्षा कार्य के लिए 20-20 लाख की धनराशि अनुमोदित की गयी। वहीं गोपेश्वर क्षेत्रान्तर्गत रिखुली नाला व पाडुली नाला के सुरक्षात्मक कार्यो की स्वीकृति दी गयी है ताकि लोगों के आवास को कोई नुकसान न हो।
जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग को शीघ्र कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। वहीं उन्होंने निर्माण दायी संस्था को कार्य से पहले भूमि का अच्छी तरह परीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कर्णप्रयाग विकास खण्ड के प्राथमिक विद्यालय जयकण्डी के भवन पुनर्निर्माण कार्य प्रस्ताव को रिवाइज करने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ अभिषेक त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

1 of 5
- +
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानित
  • कोई भी पात्र मतदाता पीछे न छूटे के संकल्प के साथ घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ
  • तीर्थयात्रियों की सुविधा को बदरीनाथ में हाईटेक एंबुलेंस
  • पुरानी पेंशन बहाली को कर्णप्रयाग में गरजे कर्मचारी शिक्षक
  • मॉडल ट्विषा शर्मा का 12 दिन बाद अंतिम संस्कार, AIIMS दिल्ली की टीम ने किया दोबारा पोस्टमार्टम, सुप्रीम कोर्ट कल होगी सुनवाई 
  • रूद्रनाथ मंदिर में उमड़ा तीर्थयात्रियों का हुजुम
  • बदरीनाथ धाम के पास कंचनगंगा क्षेत्र में ग्लेशियर खिसका, कोई नुकसान नहीं
  • चारधाम यात्रा : उत्तराखंड की वादियों में उमड़ा पूरा भारत
  • बदरीनाथ के कंचनगंगा में हिमस्लखलन, आबादी क्षेत्र सुरक्षित
  • श्री संपूर्ण देव ट्रस्ट जयपुर ने नगर पंचायत बदरीनाथ को एंबुलेंस भेंट की
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.