शुक्रवार, जनवरी 23, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
23rd जनवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम मयूर दीक्षित ने जिला स्तरीय अधिकारी के साथ की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक, दिए सख्त निर्देश

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 22, 2025 5:13 अपराह्न
  • जिला योजना राज्य सेक्टर के अंतर्गत जो भी निर्माण गतिमान है उन कार्यों को पूर्ण करते हुए निर्गत धनराशि तत्परता से व्यय करना सुनिश्चित करें
  • जनपद में सरकारी संपत्ति में किसी तरह का अतिक्रमण न हो,सभी अधिकारी अपने अपने परिसंपत्तियों एवं क्षेत्रों से तत्काल अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएं 
  • सभी जिला स्तरीय अधिकारी अपने कार्यालय एवं आसपास क्षेत्रों की साफ सफाई व्यवस्था बेहतर ढंग से करें
  • सीएम घोषणाओं में जो भी अधूरी लंबित योजनाएं है,उन योजनाओं पर तत्परता से की जाए कार्यवाही
हरिद्वार : जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला कार्यालय सभागार में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक लेते हुए सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उनके माध्यम से विभिन्न योजनाओं में जिला योजना एवं राज्य सेक्टर केंद्र पोषित योजनाओं में जो भी निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं उन कार्यों को गुणवत्ता के साथ तत्परता से पूर्ण करना सुनिश्चित करें तथा कार्यों के लिए स्वीकृत की गई धनराशि का तत्परता से व्यय करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए। 

जनपद में किसी भी तरह का कोई अतिक्रमण न हो सरकारी संपतियों एवं क्षेत्रों से सभी अधिकरी अपने अपने क्षेत्रों से तत्काल अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही में लाए तेजी

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों, अधिशासी अधिकारियों नगर पालिका,नगर पंचायतों एवं जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए है कि उनके क्षेत्र में एवं किसी भी सरकारी संपत्ति पर अतिक्रमण किया गया है तो,उससे हटाने की कार्यवाही तत्परता से की जाए,इसमें किसी भी प्रकार की कोई ढिलाई न बरती जाए।उन्होंने वन विभाग एवं राजाजी नेशनल पार्क के अधिकारियों को भी निर्देश दिए है कि वन भूमि क्षेत्रांतर्गत जो भी अतिक्रमण किया गया है, उन अतिक्रमणों को नियमानुसार हटाने की कार्यवाही जल्द से जल्द की जाए।

जनपद हरिद्वार को स्वच्छ,सुंदर जनपद बनाने के लिए सफाई अभियान में सभी अधिकारी लाए तेजी

उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनपद को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए सभी अधिकारी सफाई कार्यों में तेजी लाए तथा कार्यालयों में स्वच्छता बनाएं रखने के लिए कार्यालय एवं आसपास क्षेत्रों की साफ सफाई व्यवस्था ठीक ढंग से कराई जाए तथा की जा रही सफाई कार्यों की जानकारी ग्रुप में भी शेयर करे,इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही क्षम्य नहीं की जाएगी जनपद हरिद्वार को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सभी लोग अपना पूर्ण सहयोग दें।

जिलाधिकारी ने कोहरे के दृष्टिगत परिवहन विभाग को सतर्क रहने के दिए निर्देश।

जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग को निर्देश दिए है कि वर्तमान समय में घने कोहरे के कारण कोई दुर्घटना गठित न हो ,इसपर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए तथा वाहनों पर रिफ्लेक्टर स्टीकर चस्पा करने के भी निर्देश दिए गए, ओवरलोडिंग एवं तेज रफ्तार वाहनों पर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। 

सीएम घोषणाओं में लंबित योजनाओं पर तत्परता से की जाए कार्यवाही

सीएम घोषणाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि उनके अधीन जो भी घोषणाएं लाभी है,उन पर तत्परता से कार्यवाही करना सुनाश्चित करे ,इसमें सभी अधिकरी संवेदनशीलता के साथ कार्य करे।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्रा, अपर जिलाधिकारी वित्त दीपेंद्र सिंह नेगी, अपर जिलाधिकारी पी आर चौहान, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, मुख्य शिक्षा अधिकारी आशुतोष भंडारी, अधीक्षण अभियंता लोनिवि डी पी सिंह,अधिशासी अभियंता लोनिवि दीपक कुमार,जिला अर्थ संख्या आधिकारी नलिनी ध्यानी , एसडीओ वन विभाग पूनम कैंथोला, अपर परियोजना निदेशक नलिनीत घिल्डियाल, एआरटीओ नेहा झा, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी मीरा रावत सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

 

1 of 5
- +

1.

2.

3.

4.

5.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कोटद्वार में 31 जनवरी –1 फरवरी को होगा दो दिवसीय बर्ड फेस्टिवल, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
  • परिवार नियोजन को लेकर ग्राम नौगांव में सास-बहु सम्मेलन का आयोजन
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में डोईवाला क्षेत्र में सड़क नेटवर्क मजबूत, एमडीडीए के कार्यों से आमजन को मिलेगी राहत
  • अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए सख़्त, देहरादून–ऋषिकेश में सीलिंग और ध्वस्तीकरण की बड़ी कार्रवाई, बिना नक्शा मंजूरी निर्माणों पर सीलिंग, अवैध प्लॉटिंग पर बुलडोजर एक्शन
  • भारत पर्व पर प्रदर्शित होगी “आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड” की झांकी
  • यूसीसी के बाद चमोली में विवाह पंजीकरण को मिली रफ्तार, 47 ग्राम पंचायतों ने हासिल किया शत-प्रतिशत लक्ष्य
  • ज्योतिर्मठ में जाख देवता का 11 दिवसीय क्षेत्र भ्रमण प्रारंभ, क्षेत्र भक्तिमय
  • सीएम धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में रेल अवसंरचना को नई गति, पूर्ण व प्रगतिरत परियोजनाओं की समीक्षा
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में कैम्प आधारित सुशासन को मिली नई गति, अब तक 445 कैम्पों का आयोजन, 3.54 लाख से अधिक नागरिकों तक पहुँची सरकार
  • अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए सख़्त, बिना नक्शा मंजूरी निर्माणों पर सीलिंग, अवैध प्लॉटिंग पर बुलडोजर एक्शन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.