गुरूवार, जनवरी 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd जनवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम गौरव कुमार ने नीति वैली का दौरा कर टिम्मरसैंण महादेव के किये दर्शन

शेयर करें !
posted on : जनवरी 7, 2026 5:58 अपराह्न
  • डीएम ने नीति वैली में स्थित वाइब्रेंट गांवो का निरीक्षण कर लिया जायजा
  • जिलाधिकारी ने दुरस्त गाँव के लोगों से वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनी,और हर संभव मदद का दिया आश्वासन
  • बीआरओ के द्वारा सड़क निर्माण हेतु भूमि हस्तानंतरण को लेकर राजस्व और वन विभाग की टीम को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बुधवार को जनपद के सीमांत क्षेत्र नीति वैली का भ्रमण करते हुए टिंमरसैण महादेव के दर्शन किये। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि टिंमरसैण महादेव में आकर उन्हें अद्भुत शांति एवं आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति हुई है। उन्होंने देश-विदेश के पर्यटकों से टिंमरसैण महादेव एवं नीति वैली भ्रमण की अपील करते हुए कहा कि यह क्षेत्र धार्मिक आस्था के साथ-साथ शांत,  प्राकृतिक वातावरण के कारण पर्यटकों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन रहा है, जहाँ आने वाले लोगों को आध्यात्मिक शांति के साथ प्रकृति से जुड़ने का अवसर प्राप्त होता है।जिलाधिकारी ने पर्यटन विभाग द्वारा क्षेत्र में पर्यटकों की सुविधा हेतु विकसित की जा रही आधारभूत व्यवस्थाओं की सराहना की।
भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने तपोवन से नीति वैली तक मार्ग में पड़ने वाले वाइब्रेन्ट गांवों  में विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद कर कनेक्टिविटी, पेयजल आपूर्ति, राशन की उपलब्धता एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं की ग्राउंड लेवल पर स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान तहसीलदार ज्योतिर्मठ महेन्द्र आर्य द्वारा जिलाधिकारी को रैंणी गांव में वर्ष 2021 में आई आपदा के संबंध में जानकारी दी गई।
जिलाधिकारी ने तमक गांव के ग्रामीणों से भेंट कर उनकी समस्याओं को जाना। ग्रामीणों द्वारा तमक नाले के पास नदी द्वारा जमा हुए पानी के निस्तारण तथा गांव से परिवहन व्यवस्था के लिए बस सुविधा की मांग की गई। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को तमक नाले के समीप जल निकासी हेतु आवश्यक कार्यवाही करने तथा परिवहन सुविधा के संबंध में परीक्षण कर प्रस्ताव तैयार किये जाने का आश्वासन दिया।
इस दौरान  जिलाधिकारी ने बीआरओ द्वारा निर्माणाधीन ग्लेशियर कॉरिडोर का भी निरीक्षण किया तथा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने बीआरओ द्वारा किए जा रहे सड़क निर्माण कार्य में भूमि हस्तांतरण से संबंधित विषयों को लेकर वन विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिए। जिससे विकास कार्य निर्बाध रूप से आगे बढ़ सकें।जिलाधिकारी ने कहा कि सीमांत क्षेत्रों का समग्र विकास केंद्र और राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इस दौरान राजस्व विभाग, वन विभाग, पुलिस विभाग के कर्मचारी मौजूद रहें।

 

1 of 4
- +

1.

2.

3.

4.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • छावनी में बदला धार, दो DIG और 13 SP रैंक के अफसर, CAPF समेत हजारों पुलिसकर्मी तैनात
  • केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऋषिकेश में गीता प्रेस द्वारा प्रकाशित मासिक पत्र ‘कल्याण’ के शताब्दी अंक विमोचन समारोह को किया संबोधित
  • अवैध गतिविधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रहा है एमडीडीए – उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी
  • नवाचार की नई उड़ान : ज्योतिर्मठ की बेटियाँ रचेंगी गणतंत्र दिवस पर इतिहास, कर्तव्य पथ पर पीएम श्री राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज का करेंगी प्रतिनिधित्व
  • नशा मुक्त समाज की ओर पाखी गांव की बड़ी पहल, शादी समारोह या सामाजिक कार्यक्रम में नही परोसी जाएगी शराब, परोसने वालों पर लगेगा 51 हजार का जुर्माना
  • कल्याण केवल पत्रिका नहीं, भारतीय चेतना का जीवंत माध्यम है – केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
  • एमडीडीए की अवैध निर्माण व प्लॉटिंग पर सख्त कार्रवाई लगातार जारी, हरभजवाला और मेहुवाला माफी क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त
  • जीएसटी अपील अधिकरण GSTAT देहरादून बेंच के सदस्यों ने किया कार्यभार ग्रहण
  • ई-पैक्स के माध्यम से डिजिटल सेवाओं से जुड़ेंगे गांव – डॉ. धन सिंह रावत
  • गैरसेण में जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत लगा बहुउद्देशीय शिविर, 567 लोगों को मिला विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.