मंगलवार, फ़रवरी 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम डॉ. आशीष चौहान ने तहसील दिवस में सुनी जन समस्याएं, 52 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर ही किया निस्तारण, अधिकारियों को दिये सख़्त निर्देश

शेयर करें !
posted on : जून 3, 2025 7:54 अपराह्न

कोटद्वार : जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में कोटद्वार तहसील सभागार में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। तहसील दिवस 52 शिकायतें दर्ज हुईं, जिसमें से अधिकांश शिकायतों का निस्तारण किया गया। मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में शिकायत आयी कि स्कूलों में मिड डे मील में एक्सपायरी डेट का मंडुवा बच्चों को वितरित किया गया। जिलाधिकारी ने संज्ञान लेते हुये खंड शिक्षाधिकारी दुगड्डा को जांच कर संबंधितों की प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिये। वहीं कुम्भीचौड़ में राजस्व उपनिरीक्षक द्वारा नियमित रूप से नहीं बैठने पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिये। साथ ही राजकीय इंटर कॉलेज कोटद्वार में चहारदीवारी पर अतिक्रमण की शिकायत पर शिक्षा विभाग को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अतिक्रमण को तत्काल रूप से हटाया जाय। वहीं, सहकारी समिति की शिकायत पर जिलाधिकारी ने कोषाधिकारी को जांच करने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन विकास अधिकारी को कॉर्बेट नॉर्थ गेट रिसॉर्ट कौड़िया के पास रिसॉर्ट की देखभाल हेतु चौकीदार तैनात करने के निर्देश दिये। साथ ही सिडकुल में कार्यरत कर्मचारियों को मानदेय नहीं दिए जाने पर जिलाधिकारी ने पुलिस एवं तहसीलदार को जांच कर संबंधितों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं। इसके अलावा जिलाधिकारी ने नगर निगम क्षेत्रांतर्गत पुल एवं नालों के समीप निर्माण की शिकायतों पर वन, सिंचाई, तहसीलदार, व नगर निगम कोटद्वार को मानसून अवधि से पहले किए जाने वाले कार्यों का सर्वे करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। विद्युत कनेक्शन काटे जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने एसडीओ को जांच करते हुए कनेक्शन लगवाने को कहा। जिला प्रोबेशन अधिकारी को एक साल से बंद हुई विधवा पेंशन के संबंध में जांच करते हुए संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिये।

कोटद्वार के अंतर्गत खनन की शिकायत पर जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी व खनन अधिकारी को संयुक्त रूप से निरीक्षण करते हुए दोषियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिये। कोटद्वार के अंतर्गत पशुओं पर फैले संक्रमण की शिकायत पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को वैक्सीनेशन करवाने के निर्देश दिये। साथ ही, कोटद्वार में जगह-जगह अतिक्रमण की शिकायत पर नगर निगम एवं तहसील प्रशासन को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने पीएम किसान सम्मान निधि की शिकायत पर मुख्य कृषि अधिकारी को कड़े निर्देश देते हुए पात्र व्यक्तियों की किसान पेंशन योजना का लाभ देने को कहा है। वहीं, पेयजल, बाल विकास, उद्यान सहित अन्य विभागों ने शिकायत ओर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिये हैं।

तहसील दिवस में पीडी डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, सीओ पुलिस निहारिका सेमवाल, तहसीलदार साक्षी उपाध्याय,  मुख्य कृषि अधिकारी विकेश कुमार यादव, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विशाल शर्मा,  सहायक नगर आयुक्त शेखर शर्मा, जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र थपलियाल, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी शैलेंद्र पांडेय, जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा, जिला युवा कल्याण अधिकारी रविन्द्र फोनिया, खंड शिक्षा अधिकारी अमित चंद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सिंचाई विभाग की खुली नहर में बुजुर्ग हुए चोटिल; जिला प्रशासन की क्यूआरटी ने दर्ज कराया मुकदमा
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक सप्ताह का रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ भव्य समापन
  • “विकल्प रहित संकल्प” के साथ सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • कोटद्वार में रेल यात्रियों सुरक्षा और सुविधा को लेकर RPF, GRP और रेलवे के अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित
  • पंचायत भूमि के कब्ज़ों को चिह्नित कर तुरंत हटायें – महाराज
  • गैंड न्याय पंचायत में लगा बहुउद्देश्यीय शिविर, 35 शिकायतें दर्ज, पेयजल सचिव रणबीर सिंह चौहान ने सुनी स्थानीय लोगों की समस्याएं
  • मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
  • ज्योतिर्मठ क्षेत्र में उमड़ा भक्ति का सैलाब, मां कालिका रथयात्रा के समापन अनुष्ठान शुरू
  • विधानसभा बजट सत्र को लेकर अलर्ट मोड पर चमोली पुलिस
  • 2027 में ही आयोजित हो श्री नंदादेवी राजजात यात्रा, नंदा सिद्धपीठ कुरूड़ और पडाव भी यात्रा मानचित्र में हों शामिल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.