शनिवार, दिसम्बर 13, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th दिसम्बर 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम आशीष भटगांई ने विकासखण्ड कपकोट के विभिन्न क्षेत्रों को दौरा कर विकास कार्यो को लिया जायजा, मिली ये खामियां, इन अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 10, 2024 4:43 अपराह्न
बागेश्वर : जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने मंगलवार को विकास खण्ड कपकोट के विभिन्न क्षेत्रों को दौरा कर विकास कार्यो को जायजा लिया। सौंग-मुनार सड़क मार्ग के सुरक्षा दीवारों में घटिया निर्माण सामाग्रियों को लगाए जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने फील्ड अधिकारियों कड़ी फटकार लगाते हुए सहायक अभियंता व अवर अभियंता का स्पष्टीकरण तलब किया है। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यों की गुणवत्ता व पारदर्शिता में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।अधिकारी निर्माण कार्यों के दौरान मौके पर रहें तथा गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु नियमित निगरानी करें। 
उसके बाद जिलाधिकारी ने चिराबगड़-पोथिंग सड़क मार्ग का भी निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने सड़क मार्ग के डामरीकरण के कार्यों जल्द शुरू करने के साथ ही गुणवत्ता के साथ काम करने के निर्देश अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई को दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य के दौरान कार्यस्थल पर पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए नागरिक सूचना पट्ट अनिवार्य रूप से लगाना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने पोलिंग- ग़ैरखेत सड़क मार्ग में हुए डामरीकरण का भी निरीक्षण किया। गुणवत्ता में कमी दिखने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए डामरीकरण में लगी सामाग्रियों के नमूने जांच के लिए भेजने के निर्देश ईई पीडब्ल्यूडी को दिए। 
जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता व पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाए। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों में लापरवाही व उदासीनता बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल लाने की सख्त हिदायत दी। जिलाधिकारी ने फरसाली में प्री फेब्रिकेट से नव निर्मित केंद्रीय विद्यालय एवं स्थाई विद्यालय के लिए चिन्हित भूमि का भी स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने नव निर्मित केंद्रीय विद्यालय के अधूरे निर्माण कार्य को समय पर पूर्ण करने के निर्देश देते हुए शौचालय,पेयजल,विद्युत सहित अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र फरसाली का भी निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सर्दी के मौसम में गुनगुनी धूप में बाहर बैठे कक्षा के बच्चों से वार्ता की तथा उनके जिज्ञासापूर्ण सवालों का जवाब दिया। जिलाधिकारी ने मिड्डे मिल की गुणवत्ता के बारे में भी बच्चों से जानकारी प्राप्त की। प्रधानाचार्य को मिड्डे मिल निर्धारित मैन्यू के हिसाब से बच्चों को देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया जिसमें विद्यालय में अध्ययनरत कुल 26 बच्चों में से 24 बच्चे उपस्थित पाए गए। इस दौरान विद्यालय के शौचालय में ताला लगे होने पर जिलाधिकारी ने प्रधानाध्यापक को कड़ी फटकार लगाते हुए मौके पर ही ताला खुलवाया। कहा कि बच्चों की दी जाने वाली सुविधाओं में किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। 
वहीं जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया। आंगनबाड़ी केंद्र में पंजीकृत आठ बच्चों में से छह बच्चे उपस्थित थे। जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री से कुपोषित बच्चों के बारे में जानकारी प्राप्त की। बताया गया कि केंद्र में कोई भी बच्चा कुपोषित नही है। जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री को निर्देश देते हुए कहा कि बच्चों का नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण कराने के साथ ही वजन कराया जाए। साथ ही निर्धारित मैन्यू के हिसाब से बच्चों को गुणवत्ता युक्त भोजन दिया जाए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम कपकोट अनुराग आर्या,ईई पीएमजीएसवाई अमरीश रावत,ईई पीडब्ल्यूडी अमित पटेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।  
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज एटलिटिका-2025 में प्रद्यूमन ने लगाई सबसे लम्बी छलांग, चक्का फेंक में ध्रूव और नंदिनी राणा अव्वल
  • एसजीआरआर मेडिकल एण्ड हेल्थ साइंसेज़ की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता एटलिटिका-2025 का आगाज
  • देहरादून में होगा जनसंपर्क का “महाकुंभ” – 47वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशंस कॉन्फ्रेंस 13–15 दिसंबर तक
  • तीन दिवसीय एसएमसी प्रशिक्षण का हुआ समापन 
  • नन्ही दुनिया भावी राष्ट्र के कार्यकर्ताओं ने दिखाया मानवता का अद्भुत उदाहरण
  • शैलशिल्पी विकास संगठन का 8वां स्थापना दिवस समारोह हर्षौल्लास के साथ सम्पन्न
  • बेहतर समाज सेवा के लिए चार को मिला सम्मान
  • पूजा-पाठ के नाम पर लाखों की ठगी, पुलिस ने अभियुक्त को मुजफ्फरनगर से धर दबोचा
  • 15 दिसंबर को ऋषिकेश में जिलाधिकारी सुनेंगे जनता की बात, जनहित के मुद्दो पर डीएम सविन बंसल की सीधी सुनवाई, शिकायतों का तुरंत निपटारा
  • सांसद डॉ. नरेश बंसल ने सदन में देहरादून और उत्तराखण्ड के अन्य इलाकों में नदियों के पुनर्जीवन का उठाया मुद्दा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.